HIGHLIGHTS:
- स्वच्छता मिशन के शेड पर दबंगों का कब्जा
- तीन लाख की लागत से बना था सेग्रीगेशन सेंटर
- शेड में रखे गोबर के कंडे और भूसा
- ग्रामीणों ने CM हेल्पलाइन पर की शिकायत
- प्रशासन ने जांच टीम बनाई
Rampur Segregation Shed Grabbed: मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के रामपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रुनघान खालसा के गांव सिमरौदा अहीर में स्वच्छता मिशन के तहत बनाया गया सेग्रीगेशन शेड अब ग्रामीणों के बजाय दबंगों के कब्जे में है। शासन ने करीब तीन लाख रुपए की लागत से यह शेड गांव के कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था के लिए बनवाया था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसे निजी उपयोग में ले लिया।
MORENA ILLEGAL MINING ACTION: चंबल की रेत पर सख्ती, मुरैना में 27 एम-सेण्ड खदानों को मिली मंजूरी
कुटी मशीन, भूसा और कंडों से भरा शेड
ग्रामीणों का आरोप है कि रामदयाल कुशवाह, मुकेश कुशवाह और राजेंद्र कुशवाह ने शेड पर कब्जा कर वहां कुटी काटने की मशीन, गोबर के कंडे और भूसा भर दिया है। इतना ही नहीं, शेड के बाहर बाइक खड़ी कर इसे निजी पार्किंग की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे गांव के लोगों को कचरा डालने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी हो रही है।
लू और तेज धूप से बचने का देसी तरीका, सत्तू शरबत देगा शरीर को तुरंत ठंडक और ताकत
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीण हिमांशु कुशवाह के मुताबिक गांव के लोगों ने पंचनामा बनाकर कई बार स्थानीय अधिकारियों को शिकायत दी। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि शेड कब्जा मुक्त नहीं होने से गांव की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश
मामले में एसडीएम मेघा तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है और जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेगी। यदि कब्जा पाया जाता है तो शेड खाली कराया जाएगा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।