Chambalkichugli.com

GWALIOR CRIME BRANCH ACTION: ग्वालियर में 1.41 करोड़ के मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए वापस

GWALIOR CRIME BRANCH ACTION

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर पुलिस ने 571 मोबाइल किए बरामद
  • IMEI ट्रैकिंग से 9 राज्यों से मिले फोन
  • मोबाइलों की कीमत करीब 1.41 करोड़ रुपए
  • महीनों बाद फोन मिलने पर लोग हुए भावुक
  • जागरूक नागरिकों को पुलिस ने किया सम्मानित

 

GWALIOR CRIME BRANCH ACTION: मध्यप्रदेश। ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो महीनों में 571 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपए बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर सैकड़ों लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

Hair Spa Benefits: हर 3 महीने में हेयर स्पा से पाएं मजबूत, शाइनी और डैंड्रफ-फ्री बाल

9 राज्यों से ट्रैक हुए मोबाइल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ग्वालियर से गुम हुए मोबाइल देश के कई राज्यों में एक्टिव पाए गए। इनमें दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश और झांसी जैसे इलाके शामिल हैं। साइबर सेल की टीम ने मोबाइल के IMEI नंबर के जरिए लगातार ट्रैकिंग कर इन फोनों को बरामद किया।

Datiya Illegal Liquor Factory: दतिया में अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, 3 हजार लीटर गुड़ लाहन नष्ट

कई बड़ी कंपनियों के फोन बरामद

बरामद मोबाइलों में Apple, Samsung, OnePlus, Vivo, Redmi, Oppo, Realme, Motorola और Tecno जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं। कई लोगों ने बताया कि फोन खोने के बाद उन्होंने उसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। महीनों बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोग भावुक नजर आए और पुलिस टीम का आभार जताया।

Gautam Gambhir Datia Visit: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पहुंचे दतिया, मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा

जागरूक नागरिकों को किया सम्मानित

इस अभियान में आम लोगों की भी अहम भूमिका रही। लावारिस मोबाइल मिलने या गुम फोन की सूचना पुलिस तक पहुंचाने वाले जागरूक नागरिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की वजह से पुलिस को बड़ी सफलता मिलती है। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी IMEI ट्रैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *