HIGHLIGHTS:
GWALIOR FAMILY ASSAULT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि बहू सोनम ने विवाद के बाद अपने माता-पिता और भाइयों को ससुराल बुला लिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर दामाद और ससुराल वालों के साथ मारपीट की। घटना 27 मार्च रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
RO Filter Scam Alert: बिना जांच हर 6 महीने फिल्टर बदलवाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
सास का गला दबाने का आरोप
पीड़ित 50 वर्षीय गुड्डी प्रजापति के अनुसार, बहू के भाई राहुल, नितिन और अरुण प्रजापति ने उनके बेटे संजू के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी दौरान बहू की मां वैजन्ती पर आरोप है कि उन्होंने अपनी समधिन गुड्डी देवी के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। हमले में महिला की हालत गंभीर हो गई और उनके मुंह व नाक से खून निकलने लगा। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 दिन ICU और 10 दिन जनरल वार्ड में इलाज चला।
CCTV में दिखे आरोपी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी बाइक, ई-स्कूटी और वॉशिंग मशीन सहित कई सामान में तोड़फोड़ की। जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी नजर आई है।
नेचुरल ग्लो का सीक्रेट है हल्दी! चेहरे की कई समस्याओं में ऐसे करती है असर
डेढ़ महीने बाद दर्ज हुई FIR
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस लंबे समय तक कार्रवाई करने से मन करती रही। कई बार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाने पर करीब डेढ़ महीने बाद मामला दर्ज किया गया। गोला का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।