MP MLA Horse Trading: भोपाल। राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने अपने विधायकों को राज्य से बाहर भेजने का फैसला किया है। पार्टी को आशंका है कि भारतीय जनता पार्टी उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है। इसी के चलते कांग्रेस अपने विधायकों की शिफ्ट करने जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे चार्टर्ड विमान से दूसरे राज्य के लिए रवाना होंगे। पार्टी का यह कदम राज्यसभा चुनाव को देखते हुए बनाई गई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
MP में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की बल्ले-बल्ले….. मोहन यादव सरकार ने बढ़ाया वेतन
10 दिनों तक रहेंगे राज्य से बाहर
देर रात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर हुई बैठक में विधायकों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक अगले 10 दिनों तक राज्य से बाहर रहेंगे और मतदान के समय ही वापस लाए जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य अपने विधायकों को किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव या संपर्क से दूर रखना है।
बैंक खाते में बड़ी रकम डालते ही आ सकता है IT नोटिस…. जानिए क्या है नियम
भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर रही है और उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।
कांतिलाल भूरिया ने कहा- भाजपा खरीद-फरोख्त कर रही है। हमारे विधायकों को 5 से 8 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। भाजपा के लोग लगातार फोन कर रहे हैं और लालच देने की कोशिश कर रहे हैं।
भूरिया ने कहा- कांग्रेस के विधायक पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह से बिकने वाले नहीं हैं।
भूरिया ने कहा- बीजेपी के लोग हमारे विधायकों को पैसे का लालच दे रहे हैं, लेकिन हमारे कट्टर कांग्रेसी विधायक बिकने वाले नहीं हैं। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। अगर जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त होगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा?

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार
इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश से महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
केन्द्र सरकार ने Ujjwala Yojna में किया बड़ा बदलाव…. अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सिलेंडर
18 जून को होगा मतदान
गौरतलब है कि 18 जून को मध्य प्रदेश समेत देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। ऐसे में कांग्रेस विधायकों की शिफ्टिंग और खरीद-फरोख्त के आरोपों ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है।
हालांकि भाजपा की ओर से कांग्रेस के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।