Chambalkichugli.com

PM Modi 12 Years: 12 साल का सफर; CM मोहन यादव ने बताया क्यों खास है मोदी सरकार का कार्यकाल

PM Modi 12 Years

PM Modi 12 Years: भोपाल। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम के नेतृत्व की सराहना की, उन्होंने उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी खुद को शासक नहीं माना, बल्कि देश का ‘प्रधान सेवक’ माना और इसी भावना के साथ लगातार राष्ट्र निर्माण में जुटे रहे।

MP Cabinet Meeting: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो पर खर्च होंगे ₹10,033 करोड़!

प्रधानमंत्री नहीं-प्रधान सेवक हैं पीएम

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि 12 वर्ष पहले देशवासियों ने विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना था। तब से लेकर आज तक उन्होंने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश में विकास को नाई दिशा दी है।

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को जमीन पर उतारते हुए गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

 

मुस्लिम बहनों को दिलाया सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया गया। कोरोना महामारी के दौरान के कठिन दौर में भी देशवासियों को मुफ्त राशन देकर और व्यापक टीकाकरण अभियान चलाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

अमेलिया केर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर, ICC महिला टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव

उन्होंने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

PM MODI
PM MODI

विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज प्रत्येक नागरिक के सपने पूरे हो रहे हैं। देश विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में खड़ा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *