Gwalior News: संगीत की नगरी में तानसेन की मूर्ति अपमानित, चेहरे और कुंडल पर बांधा गया तार..

Gwalior News: ग्वालियर, जिसे ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ का दर्जा महान संगीतकार तानसेन के कारण मिला, आज उसी तानसेन की प्रतिमा बदहाली का शिकार है। उनकी जन्मस्थली पर लगी प्रतिमा के चेहरे और कानों के कुंडल को शरारती तत्वों ने तार से बांध दिया। यह वीडियो सामने आने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस विधायक ने इसे संस्कृति और विरासत का अपमान बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल अकबर के नवरत्नों में शामिल और विश्व विख्यात संगीत सम्राट तानसेन आज अपनी जन्मस्थली में उपेक्षा का शिकार हैं। ग्वालियर के बेहट चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा की टूटी छतरी, क्षतिग्रस्त तंबूरा और चेहरे व कानों के कुंडल को तारों से बांध दिया गया है। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। READ MORE: 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार
22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार

Kranti Goud: वर्ल्ड कप बदला, साल बदला, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा वही रहा….टीम इंडिया फिर विजेता बनी। ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर इतिहास दोहराया। इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रही 22 साल की युवा खिलाड़ी क्रांति गौड (Kranti Goud)… Kranti Goud की चमक से पाकिस्तान बेहाल 22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति गौड (Kranti Goud) ने भारत की जीत में दोहरी भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में उन्होंने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़कर टीम का स्कोर मजबूत किया। 49वें ओवर में चौका। फिर 50वें ओवर में एक और बाउंड्री लगाकर उन्होंने भारत की पारी को गति दी। असली जादू तो उनकी गेंदों ने दिखाया। पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को उन्होंने अपने पेस और सटीक लाइन से बैकफुट पर धकेल दिया। Kranti Goud बनी भारत की नई पेस सेंसेशन पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू वर्ल्ड कप मैच में क्रांति गौड (Kranti Goud) ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। रेणुका सिंह के साथ नई गेंद साझा करते हुए उन्होंने शुरुआत से ही पाक बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। आठवें ओवर में सदफ शमस को आउट कर उन्होंने पहली सफलता दिलाई। 12वें ओवर में आलिया रियाज को पवेलियन भेजा। जब पाकिस्तान की जोड़ी जमने लगी, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दोबारा गेंद क्रांति को सौंपी। उन्होंने पहली ही गेंद पर नतालिया परवेज को आउट कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट लेने वाली क्रांति को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। READ MORE: भोपाल में गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश, कार चालक मौके से फरार… ‘लड़की होकर क्रिकेट खेलेगी?’ मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से गांव से आने वाली क्रांति गौड (Kranti Goud) की कहानी हिम्मत की मिसाल है। बचपन में जब उन्होंने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई, तो गांववालों ने ताने मारे । कहा “लड़की होकर क्रिकेट खेलेगी?” लेकिन क्रांति ने हर सवाल का जवाब अपने खेल से दिया। छह भाई-बहनों में सबसे छोटी क्रांति को पिता और परिवार से पूरा समर्थन मिला। Kranti Goud का लोकल टूर्नामेंट से वर्ल्ड कप तक का सफर क्रांति का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। एक बार लोकल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की कमी थी। मौके पर मौजूद क्रांति से खेलने का आग्रह किया गया। मैदान पर उतरीं तो हर किसी को हैरान कर दिया । तीन विकेट झटके। 25 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। यहीं से कोच राजीव बिलठारे की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने उनके टैलेंट को निखारा। कुछ सालों बाद यही लड़की भारत की जर्सी पहनकर पाकिस्तान जैसी टीम को ध्वस्त करती नजर आई। READ MORE: भोपाल में गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश, कार चालक मौके से फरार…
Bhopal News: भोपाल में गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश, कार चालक मौके से फरार…

Bhopal News: भोपाल के परवलिया सड़क इलाके में सोमवार सुबह गौ मांस से भरी एक कार पकड़ी गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर कार को घेर लिया, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। क्या है पूरा मामला (Bhopal News) एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि यह घटना विधि ढाबे से रंगला पंजाब ढाबे की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बता दें पुलिस ने कार से गाय की मुंडी, पांव, खाल और लगभग एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद किया। फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है। आरोपी चालक की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन कर रही है। वहीं उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। READ MORE: श्योपुर पराली प्रबंधन में सख्ती, सैटेलाइट और प्रोटेक्शन फोर्स से होगी निगरानी
Parali Burning: श्योपुर पराली प्रबंधन में सख्ती, सैटेलाइट और प्रोटेक्शन फोर्स से होगी निगरानी

Parali Burning: ग्वालियर। धान की फसल कटाई के बाद खेतों में बची पराली को जलाना किसानों की आम आदत बन गई है। यह प्रदूषण बढ़ाता है साथ ही तेज़ी से फैलती आग से किसानों को भी नुकसान पहुंचाता है। देश में पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के किसान इस समस्या के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार माने जाते हैं। 2024 में मध्य प्रदेश का श्योपुर पराली जलाने में देश में पहले पायदान पर रहा। मध्य प्रदेश के 6 शहर टॉप 10 में शामिल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के बुलेटिन के अनुसार, 2024 में पराली और नरवाई जलाने की घटनाओं में मध्य प्रदेश के 6 शहर टॉप टेन में शामिल थे, जिनमें श्योपुर पहले स्थान पर रहा। सैटेलाइट और जमीन पर कड़ी निगरानी मध्य प्रदेश सरकार ने श्योपुर में पराली जलाने पर सख्ती करने का फैसला किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सैटेलाइट के साथ-साथ जमीन पर “पराली प्रोटेक्शन फोर्स” भी सक्रिय होगी। श्योपुर में इस सीजन की धान की फसल लगभग एक लाख हेक्टेयर में तैयार है। 15 अक्टूबर के बाद जब कटाई शुरू होगी, तो अधिकारियों की निगरानी सुनिश्चित करेगी कि किसान पराली न जलाएं। जिले के 388 गांवों में पराली जलाने पर नजर रखने के लिए 118 अधिकारियों को ड्यूटी दी गई है। इसमें प्रशासन, पुलिस और कृषि अधिकारी शामिल हैं। फोर्स रात के समय खेतों की निगरानी करेगी और किसानों को आग लगाने से रोकेगी। पिछले साल IARI के उपग्रह डेटा के अनुसार श्योपुर में पराली जलाने से 2504 घटनाएं हुई थीं। सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग सिस्टम तुरंत अलर्ट देता है। सरकार के फॉरेस्ट फायर सिस्टम को जानकारी भेजता है। मध्य प्रदेश में पराली जलाने पर प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने पर FIR दर्ज की जाती है और 2,500 से 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है। पराली जलाने की बजाय इसे कमाई का जरिया बनाया जा सकता है। मुरैना में “Crast” नाम के स्टार्टअप के माध्यम से पराली से पेपर और बोर्ड बनाकर पेपर प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। यह “ट्री-फ्री पेपर” पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। READ MORE : दतिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
Datia News: दतिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

Datia News: दतिया। दतिया-उनाव रोड पर रविवार शाम 7 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना राजपुर गांव के पास हुई। मृतक बलबहादुर जाटव (35) पुत्र लाडले जाटव घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बलभहादुर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। बलभहादुर विवाहित थे और दो बच्चों के पिता थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है (Datia News)। READ MORE : बिहार में चुनावी महौल तैयार, आज चुनाव आयोग करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी महौल तैयार, आज चुनाव आयोग करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Bihar Assembly Election 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर वोटिंग और मतगणना की तारीखों के साथ-साथ चुनाव के चरणों की जानकारी भी सामने आएगी। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में कोरोना महामारी के कारण चुनाव तीन चरणों में हुए थे। लेकिन इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न कराने की संभावना जताई जा रही है। इससे प्रशासनिक कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभालना आसान होगा। सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव की पहली वोटिंग छठ महापर्व के बाद आयोजित की जा सकती है। यानी 28 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन पहले चरण की वोटिंग शुरू हो सकती है। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि 15 नवंबर से पहले मतगणना पूरी कर दी जाए और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो जाए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही सभी दल चुनाव प्रचार की रणनीति और उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता अब तैयारियों में जुट जाएगी। READ MORE: हाई कोर्ट आज करेगी सुनवाई, दो बच्चों की मौत का मामला…
MY Hospital Rat Infestation: हाई कोर्ट आज करेगी सुनवाई, दो बच्चों की मौत का मामला…

MY Hospital Rat Infestation: मध्यप्रदेश। एमवाय अस्पताल (MY Hospital) के चूहा कांड मामले में हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगी। इस मामले पर जबलपुर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था और बाद में मामला इंदौर हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में दो बच्चों की जान गई थी। हालांकि प्रशासन का दावा है कि बच्चों की मौत का कारण निमोनिया था। इस घटना के बाद जायस संगठन ने अस्पताल के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी। अदालत में सुनवाई के चलते संगठन ने अपना आंदोलन 6 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है। संगठन ने अस्पताल के डीन और अधीक्षक को हटाने की मांग भी की है (MY Hospital Rat Infestation )। READ MORE: मध्य प्रदेश की बेटी ने पाकिस्तान को मात दी, जानिए कौन हैं वर्ल्ड कप में कहर बरपाने वाली Kranti Gaur?
Madhya Pradesh cricketer: मध्य प्रदेश की बेटी ने पाकिस्तान को मात दी, जानिए कौन हैं वर्ल्ड कप में कहर बरपाने वाली Kranti Gaur?

Madhya Pradesh cricketer: महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रन से हराते हुए अपने वर्ल्ड कप रिकॉर्ड को 12-0 कर दिया। टीम इंडिया ने 247 रन का स्कोर बनाया, जबकि पाकिस्तान की टीम केवल 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत में क्रांति गौड़ का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। क्रांति ने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। क्रांति मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा गांव से आती हैं। उनके पिता एक रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल हैं। कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद, क्रांति ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। वह 6 भाई-बहनों में से एक हैं और उनके परिवार ने हमेशा उनके क्रिकेट करियर में उनका समर्थन किया। क्रांति को उनके बचपन के कोच राजीव बिलथरे ने प्रशिक्षित किया। राजीव बिलथरे, जो जिला क्रिकेट संघ के सचिव भी हैं, ने बताया कि उन्होंने क्रांति को 2017 से कोचिंग दी। क्रांति ने मध्य प्रदेश के सभी आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और पिछले सीजन में नेशनल वुमेन चैंपियनशिप का खिताब भी मध्य प्रदेश के लिए जीताया। फाइनल में उन्होंने बंगाल के खिलाफ 4 विकेट लिए, जिसमें भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष का विकेट भी शामिल था। क्रांति के क्रिकेट करियर में पूर्व भारतीय विकेटकीपर चंद्रकांत पंडित का भी अहम योगदान रहा। MPCA के कैंप में पंडित ने उनकी गेंदबाजी में सुधार किया। यह सब सिर्फ एक साल में हुआ। क्रांति गौड़ की यह यात्रा यह दिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और प्रतिभा से किसी भी सपने को सच किया जा सकता है। READ MORE: रजत पाटीदार बने मध्यप्रदेश रणजी टीम के कप्तान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट….
Bhind News: एमपी के इस जिले में होगी प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, 400 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा…

Bhind News : भिंड। खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से भिंड में पहली बार राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेशभर से 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता से भिंड में इस खेल के प्रति रुचि और जागरूकता दोनों बढ़ेंगी। विधायक कुशवाह ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 से अधिक ऑफिशियल्स और टीम मेंबर शामिल होंगे। सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने व भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था न्यू प्रेम गार्डन और सुखदेव मैरिज गार्डन में की गई है। उन्होंने कहा कि पहले भिंड को कयाकिंग-कैनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स से पहचान मिली थी, और अब हैंडबॉल के जरिए जिले के खिलाड़ी खेल जगत में नई ऊंचाइयां छूएंगे। विधायक ने बताया कि इस आयोजन में जिला प्रशासन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का पूरा सहयोग लिया जाएगा ताकि प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। READ MORE : देवा पारदी मौत केस में TI संजीत मावई का सरेंडर, CBI ने इंदौर ले जाकर शुरू की पूछताछ
Deva Pardi death case: देवा पारदी मौत केस में TI संजीत मावई का सरेंडर, CBI ने इंदौर ले जाकर शुरू की पूछताछ

Deva Pardi death case: गुना। देवा पारदी पुलिस कस्टडी मौत मामले में फरार चल रहे थाना प्रभारी (TI) संजीत मावई ने आखिरकार रविवार को सरेंडर कर दिया। उन्होंने शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद सीबीआई टीम उन्हें इंदौर लेकर रवाना हो गई। यह मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रहा था। देवा पारदी की मां हंसुरा बाईने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दायर की थी। इस पर 15 मई को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सीबीआई को एक महीने में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। गिरफ्तारी नहीं होने पर फिर अवमानना याचिका दाखिल की गई। सुप्रीम कोर्ट ने 24 से 26 सितंबर के बीच हुई सुनवाई में सीबीआई और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए 8 अक्टूबर तक गिरफ्तारी का आदेश दिया था। ढाबे से किया सरेंडर बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव के मुताबिक, संजीत मावई बदरवास क्षेत्र के एक हाईवे ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान गुना पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर संजीत ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया। बाद में उन्हें थाने लाया गया और सीबीआई को सूचना दी गई। कुछ देर बाद सीबीआई टीम बदरवास थाने पहुंची और उन्हें अपने साथ इंदौर ले गई। आखिर क्या है पूरा मामला यह मामला 15 जुलाई 2024 से जुड़ा है, जब बीलाखेड़ी निवासी देवा पारदी (25) की शादी तय थी। 14 जुलाई को बारात निकलने से पहले पुलिस चोरी के एक मामले में देवा और उसके चाचा को पूछताछ के लिए ले गई थी। उसी शाम देवा की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। परिवार को बाद में जिला अस्पताल से सूचना मिली कि देवा का शव पोस्टमॉर्टम रूम में है। इस घटना के बाद पारदी समुदाय में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिलाएं अस्पताल पहुंचीं। देवा की चाची और उसकी होने वाली दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। परिजनों का आरोप है कि म्याना थाने में देवा पारदी और उसके चाचा के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे देवा की मौत हुई। अब सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी TI से पूछताछ जारी है। READ MORE : जमीन विवाद पर चली गोलियां, बदमाशों की फायरिंग से मचा हड़कंप, VIDEO वायरल…