Asia Cup Trophy: एशिया कप की ट्रॉफी पर नया विवाद, BCCI ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी को दी सख्त चेतावनी

Asia Cup Trophy: हैदराबाद। एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को आधिकारिक ईमेल भेजकर ट्रॉफी भारत को वापस सौंपने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह मामला आईसीसी (ICC) तक पहुंचाया जाएगा। क्या है पूरा मामला? दरअसल, 28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए, जिससे दोनों देशों के बीच नया विवाद खड़ा हो गया। BCCI ने की आधिकारिक शिकायत बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि उन्होंने नकवी को ईमेल भेजकर एशिया कप की ट्रॉफी भारत को सौंपने की मांग की है। सैकिया ने कहा कि वे फिलहाल नकवी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, और यदि जवाब नहीं मिला तो यह मामला आधिकारिक रूप से आईसीसी के समक्ष रखा जाएगा। पाकिस्तानी मीडिया का दावा पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई को जवाब भेज दिया है। नकवी ने कहा है कि अगर भारतीय टीम को ट्रॉफी चाहिए, तो वे एक औपचारिक समारोह आयोजित कर उसमें हिस्सा ले सकती है। बताया गया है कि एसीसी नवंबर के पहले सप्ताह में दुबई में यह समारोह आयोजित करने की योजना बना रही है। फिलहाल ट्रॉफी एसीसी के दुबई स्थित कार्यालय में रखी हुई है। एसीसी बैठक में बढ़ा विवाद 30 सितंबर को हुई एसीसी की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी के रवैये की निंदा करते हुए कहा था कि एशिया कप एसीसी की संपत्ति है और इसे जीतने वाली टीम को जल्द से जल्द सौंपा जाना चाहिए। वहीं नकवी ने साफ कहा कि अगर भारत को ट्रॉफी चाहिए, तो उसके कप्तान को दुबई आकर स्वयं उसे प्राप्त करना होगा। READ MORE : दलित युवक को पीटने और यूरिन पिलाने का आरोप, भीम आर्मी ने किया थाने का घेराव
Bhind News : दलित युवक को पीटने और यूरिन पिलाने का आरोप, भीम आर्मी ने किया थाने का घेराव

Bhind News : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दीपावली की रात एक दलित युवक के साथ हुई मारपीट और जबरन यूरिन पिलाने की घटना सामने आई है। पीड़ित के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जंजीरों से बांधकर 4 घंटे तक पीटा पीड़ित युवक ने बताया कि भिंड के सोनू बरुआ, आलोक शर्मा और छोटू दीपावली के दिन उसके घर पहुंचे। वे उसकी जीप चलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन जब उसने मना किया तो तीनों उसे ग्वालियर से जबरन भिंड ले गए। रास्ते में सेमरपुरा मोड़ पर उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और पेशाब पिलाई। इसके बाद सोनू बरुआ की कोठी में ले जाकर उसे जंजीरों से बांध दिया गया और करीब चार घंटे तक पीटा गया। भीम आर्मी के दखल के बाद दर्ज हुई FIR घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता और दलित नेता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। शुरू में पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद सुरपुरा थाने का घेराव किया गया। भीम आर्मी नेता देशराज लहरिया ने बताया कि घेराव के बाद ही शाम 7 बजे FIR दर्ज की गई। आरोपी आलोक शर्मा के भाई सौरभ शर्मा ने कहा कि उनके भाई को झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने दावा किया कि केवल झगड़े को गलत तरीके से पेश कर यह गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी भिंड एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि शिकायत पर सोमवार रात मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है। READ MORE: सामूहिक विवाह योजना में नए नियम, अब ये दस्तावेज़ होंगे अनिवार्य
Gwalior News: ग्वालियर में दीपावली की रात इन 30 जगहों पर लगी आग, वाहन और गोदाम जलकर हुए खाक

Gwalior News: ग्वालियर। दीपावली की रात शहर में आतिशबाजी, दीप और शॉर्ट सर्किट के कारण 30 से अधिक जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। फायर स्टेशन के हेड ऑफिस को रातभर में 30 कॉल्स मिलीं, जबकि सब-स्टेशनों पर भी कई सूचनाएं दर्ज हुईं। अधिकांश आग कचरे या झाड़ियों में लगी, लेकिन सबसे बड़ी घटना जगताप की गोठ में दो मंजिला मकान में हुई। कपड़े का गोदाम जलकर खाक सुबह 4 बजे, मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली स्मृति जैन ने आग की लपटें देखीं और तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। नीचे वाले तल पर कपड़े का गोदाम था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। व्यवसायी राजीव जैन और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। अन्य घटनाएं निंबालकर की गोठ: आतिशबाजी की चिंगारी से कचरे में लगी आग ने दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों जलकर खाक हो गईं। गिरवाई महेशपुरा: आतिशबाजी की चिंगारी से एक मकान के पर्दों में आग लगी, जिसे फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझा दिया। कैंसर हिल्स: देर रात झाड़ियों में लगी आग को स्थानीय लोगों ने सूचना देकर दमकल टीम को बुलाया। बलवंत नगर: खाली प्लॉट में कचरे में लगी आग फैल रही थी, जिसे दमकल कर्मियों ने समय रहते रोक दिया। दमकल विभाग के अनुसार, सबसे पहले मौके पर एक दमकल पहुंची, लेकिन आग फैलने के कारण हेड ऑफिस और अन्य उपकेंद्रों से पांच अतिरिक्त दमकल भेजी गई। सुबह 6:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। शहर में दीपावली की रात के दौरान इन घटनाओं ने नागरिकों में डर और सावधानी का संदेश भी दिया। प्रशासन ने लोगों से आग और आतिशबाजी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। READ MORE: सामूहिक विवाह योजना में नए नियम, अब ये दस्तावेज़ होंगे अनिवार्य
Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह योजना में नए नियम, अब ये दस्तावेज़ होंगे अनिवार्य

Kanya Vivah Yojana: भोपाल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत नवंबर में होने वाले सामूहिक विवाह के लिए भोपाल नगर निगम (BMC) ने नियमों में बदलाव किया है। अब योजना में भाग लेने वाले जोड़ों को आधार-आधारित ई-केवाईसी सत्यापन और समग्र आईडी दोनों अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन जोड़ों ने ई-केवाईसी या समग्र पंजीकरण पूरा नहीं किया है, उन्हें सामूहिक विवाह समारोह में शादी या निकाह की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला पिछले आयोजनों में अधूरे और गलत दस्तावेजों के कारण हुई दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है। 200 जोड़ों के विवाह की तैयारी इस वर्ष के आयोजन में 200 जोड़ों के विवाह की व्यवस्था की गई है। साथ ही, समारोह के लिए न्यूनतम 11 जोड़ों की उपस्थिति आवश्यक होगी। आवेदन वार्ड और क्षेत्रीय कार्यालयों में लिए जा रहे हैं, लेकिन कई आवेदकों के दस्तावेजों में गड़बड़ियां पाई गई हैं। अपर आयुक्त वरुण अवस्थी ने बताया कि पात्र जोड़े अपने दस्तावेजों का सत्यापन समय रहते पूरा करें ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को सुनिश्चित करना होगा कि समग्र पोर्टल पर उनका नाम सही दर्ज हो और आधार ई-केवाईसी पूरी तरह से अपडेट हो। READ MORE: त्योहार के बाद थकान और भारीपन मिटाने के लिए अपनाएं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक
Post-Diwali Detox Tips: त्योहार के बाद थकान और भारीपन मिटाने के लिए अपनाएं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक

Post-Diwali Detox Tips: दीवाली के बाद कई लोगों को पेट में भारीपन, आलस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। मिठाइयों और तले-भुने खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। वहीं पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। ऐसे में अब वक्त है अपने शरीर को अंदर से क्लीन करने का… इसके लिए आपको महंगे डिटॉक्स प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं …आपकी रसोई में ही हैं ऐसे 5 हेल्दी ड्रिंक्स जो शरीर को हल्का, एनर्जेटिक और साफ महसूस कराएंगे। 1. नींबू-शहद का गर्म पानी(Lemon-Honey Warm Water) सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह ड्रिंक पाचन सुधारने के साथ शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है। नींबू में मौजूद विटामिन-C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जबकि शहद एंटी-बैक्टीरियल गुणों से पेट को शांत करता है। 2. जीरा-धनिया-सौंफ का पानी (Cumin-Coriander-Fennel Water) आयुर्वेद में इसे सबसे असरदार डिटॉक्स ड्रिंक माना गया है। ये तीनों मसाले गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं को तुरंत खत्म करते हैं। रात को आधा-आधा चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ एक गिलास पानी में भिगो दें, सुबह इस पानी को छानकर पी लें। 3. हल्दी-अदरक की चाय (Turmeric-Ginger Tea) त्योहारों के बाद शरीर में थकान और गले में खराश आम बात है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं और अदरक पाचन को बेहतर करता है। एक कप पानी में थोड़ा अदरक और एक चौथाई चम्मच हल्दी डालकर उबालें। फिर छानकर पिएं। यह ड्रिंक शरीर की सूजन और थकान दोनों को कम करती है। 4. खीरा-पुदीना वाटर (Cucumber-Mint Water) यह ड्रिंक शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देती है। एक जग पानी में खीरे के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालकर फ्रिज में रखें और दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीते रहें। 5. सेब का सिरका (ACV) ड्रिंक (Apple Cider Vinegar (ACV) Drink) एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चुटकी दालचीनी मिलाएं। यह ड्रिंक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पाचन एंजाइम बढ़ाने में मदद करती है। ध्यान रखें, डिटॉक्स करने का मतलब सिर्फ खाना छोड़ना नहीं है। इसका मकसद है शरीर को अंदर से क्लीन और न्यूट्रिशन से भरना। अगर आप अगले 5-7 दिन इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपका शरीर फिर से हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेगा।
MP Weather: चक्रवाती दबाव से 24 अक्टूबर तक बरसात के आसार, नवंबर से बढ़ेगी ठंड

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव के असर से राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर तक भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। दक्षिणी जिलों में बारिश का अलर्ट मंगलवार को हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा और बालाघाट में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 22 अक्टूबर को चक्रवात का असर बढ़ने से इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, दमोह और जबलपुर समेत 30 से अधिक जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। बूंदाबांदी की संभावना दिवाली के दौरान झाबुआ, अलीराजपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में बादल छाए रहे थे। आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर हल्की फुहारें या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी तेज होनी शुरू होगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज राज्य में बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में 17.2 डिग्री, इंदौर में 20.2, ग्वालियर में 20.5 और जबलपुर में 18 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। नौगांव (छतरपुर) में सबसे कम 16.3 डिग्री और राजगढ़ में 16.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रिकॉर्ड ब्रेक सर्दी की संभावना मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल सर्दी लंबी और कड़ाके की रह सकती है। नवंबर से फरवरी तक तापमान में लगातार गिरावट बने रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ठंड 2010 के बाद सबसे सख्त हो सकती है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहेंगे और ला-नीना की स्थिति बनने के संकेत मिले हैं। READ MORE : जहरीले सिरप से गई 24 बच्चों की जान, न्यायिक हिरासत में कंपनी मालिक रंगनाथन..
Coldrif Syrup Scandal : जहरीले सिरप से गई 24 बच्चों की जान, न्यायिक हिरासत में कंपनी मालिक रंगनाथन..

Coldrif Syrup Scandal : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 24 मासूमों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। तमिलनाडु की श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को अदालत ने न्यायिक हिरासत (Coldrif Syrup Scandal) में भेज दिया है। इससे पहले एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए कांचीपुरम ले जाकर 10 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा था। एसआईटी प्रमुख जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि रिमांड खत्म होने के बाद रंगनाथन को परासिया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम गुर्जर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी, उनके भतीजे और थोक विक्रेता राजेश सोनी, तथा डॉक्टर की पत्नी के मेडिकल स्टोर (Coldrif Syrup Scandal) के फार्मासिस्ट सौरभ जैन पहले से ही जेल में हैं। जांच में खुलासा हुआ कि छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ सिरप में मौजूद जहर के कारण हुई। सिरप पीने के बाद कई बच्चों की किडनी फेल हो गई थी। इस घातक लापरवाही के बाद प्रशासन ने कंपनी की फैक्ट्री को सील कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने दो औषधि निरीक्षकों और एफडीए के एक उप निदेशक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा राज्य औषधि नियंत्रक का भी तबादला कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय अदालत ने डॉक्टर सोनी की जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अपील दायर की है। (Coldrif Syrup Scandal) READ MORE: बेदखली नोटिस से फीकी पड़ी दिवाली, झुग्गी बस्ती के निवासियों में भय का माहौल