Ladli Behna Yojana: MP सरकार का बड़ा ऐलान, लाड़ली बहनों के खातों में फिर आएंगे ₹1500

Ladli Behna Yojana : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। इस महीने यानी अक्टूबर में लाड़ली बहना योजना की महिलाओं को एक बार फिर पैसा मिलने वाला है। सरकार ने भाई दूज के मौके पर 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन बोनस देने का ऐलान किया है। अक्टूबर की 1250 रुपये की किस्त पहले ही महिलाओं के खातों में आ चुकी है। अब भाई दूज (23 अक्टूबर) को उनके खाते में 250 रुपये और भेजे जाएंगे। इस तरह अक्टूबर की कुल राशि 1500 रुपये हो जाएगी। नवंबर से हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही घोषणा की थी कि अब नवंबर से हर महीने 1500 रुपये की किस्त दी जाएगी। यानी अब से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। सरकार का कहना है कि त्योहारों के समय महिलाओं को अतिरिक्त मदद दी जाती है ताकि वे खुशियों के साथ त्योहार मना सकें। रक्षाबंधन पर भी महिलाओं को 250 रुपये का बोनस दिया गया था । बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा कदम है। उनका कहना है कि “बहनों के हाथों से एक पैसा भी बर्बाद नहीं होता, यह राशि परिवार की भलाई में लगती है।” 1 करोड़ 27 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 27 लाख से अधिक महिलाएं फायदा उठा रही हैं। सरकार ने इसके लिए एक अलग पोर्टल भी बनाया है, जहां लाभार्थी अपने भुगतान की स्थिति देख सकती हैं। भविष्य में बढ़ सकती है राशि मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि आगे चलकर इस योजना की राशि 3000 रुपये प्रति माह तक बढ़ाई जा सकती है। साथ ही इसे रोजगार और स्वास्थ्य योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
Jabalpur News: ससुराल वालों की हैवानियत, महिला को गर्म लोहे से जलाया…

Jabalpur News: जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने गर्म लोहे से जला दिया। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद माढ़ोताल थाना पुलिस ने पति, देवर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शिल्पी की शादी उसके पहले पति की मृत्यु के बाद अरविंद तिवारी से हुई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पिछली शादी को लेकर ताने मारते थे और मानसिक रूप से परेशान करते थे। शिल्पी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद के दौरान उसके पति ने भाई और ननद के उकसावे में आकर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि गर्म प्रेस से उसे जला दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरविंद तिवारी, उनके भाई और ननद के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय महिला संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। READ MORE: राष्ट्रपति Draupadi Murmu बाल-बाल बचीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा
Video: राष्ट्रपति Draupadi Murmu बाल-बाल बचीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा

Draupadi Murmu: केरल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला दौरे के दौरान उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में बड़ा हादसा टल गया। प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में हेलीकॉप्टर का पहिया कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला। इसके बावजूद कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बाल-बाल बच गईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं। हेलीकॉप्टर के फंसने का कारण एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग स्टेडियम में तय की गई। मंगलवार की देर रात स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन सुबह तक कंक्रीट पूरी तरह से सेट नहीं हुआ था। लैंडिंग के दौरान कंक्रीट में गड्ढे बन गए और हेलीकॉप्टर धंस गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)दक्षिणी राज्यों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार की शाम को वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचीं । आज सुबह पथानामथिट्ट स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुईं। READ MORE: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट
Gold-Silver Rate Update: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Rate Update: देशभर के बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में अचानक गिरावट देखी गई है। राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में सोने के भाव में 2,580 रुपए की गिरावट आई है, जबकि चांदी 8,170 रुपए सस्ती हुई है। भोपाल में ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट: 22 कैरेट सोना: आज 1,17,498 रुपए/10 ग्राम, बीते दिन 1,19,863 रुपए/10 ग्राम 24 कैरेट सोना: आज 1,28,180 रुपए/10 ग्राम, बीते दिन 1,30,760 रुपए/10 ग्राम चांदी: आज 1,50,210 रुपए/किलो, बीते दिन 1,58,380 रुपए/किलो देशभर में हाल: 24 कैरेट गोल्ड: आज 1,28,270 रुपए/10 ग्राम, बीते दिन 1,30,860 रुपए/10 ग्राम चांदी: आज 1,50,320 रुपए/किलो, बीते दिन 1,58,500 रुपए/किलो विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली के बाद निवेशकों ने सोना और चांदी की बिक्री बढ़ाई, जिससे बाजार में गिरावट आई। सोना खरीदते समय ध्यान रखें: सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क का ध्यान अवश्य रखें। यह सोने की गुणवत्ता और सरकारी मान्यता की गारंटी है। भारत में BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। बिना जांच किए सोना खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। नोट: हमारे द्वारा दी गई दरें सांकेतिक हैं और इनमें GST, TCS और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स से संपर्क करें। READ MORE : त्योहार के बाद थकान और भारीपन मिटाने के लिए अपनाएं ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक
MP Accident News: बागेश्वर धाम से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, कई यात्री घायल

MP Accident News: छतरपुर। मंगलवार को छतरपुर जिले के कोड़े गाँव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ये लोग बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) से पारंपरिक मोनिया नृत्य करके लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मोनिया मंडली पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के गुमान गंज से आई थी। स्थानीय सांस्कृतिक परंपरा निभाते हुए उन्होंने बागेश्वर धाम में मोनिया नृत्य किया और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपातकालीन टीमें, डायल 112 और राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज शुरू कराया। चिकित्सक उनकी हालत पर निगरानी रख रहे हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ग्रामीण सड़कों पर सावधानी बरतने की अपील की है। इस कठिन समय में पीड़ितों और उनके परिवारों के समर्थन में समुदाय भी एकजुट दिखाई दिया (MP Accident News)। READ MORE: दलित युवक को पीटने और यूरिन पिलाने का आरोप, भीम आर्मी ने किया थाने का घेराव
India vs Australia Streaming: एडिलेड ओवल में दूसरे वनडे का रोमांच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

India vs Australia Live Streaming, 2nd ODI Match Start Time: पर्थ में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के सामने अब सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार, 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया था। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। टीम इंडिया को एडिलेड (Adelaide Oval) में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी ताकि सीरीज में बनी रहे। इसके लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन आवश्यक है। पहले वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल केवल 25 रन पर आउट हो गए थे। बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी और उसे करारी हार झेलनी पड़ी। अब टीम को जीत की राह पर लौटने के लिए मजबूत बल्लेबाजी करनी होगी। IND vs AUS 2nd ODI: कब-कहां देखें लाइव मैच की तारीख: गुरुवार, 23 अक्टूबर मैच का समय: सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार) टॉस का समय: सुबह 8:30 बजे मैदान: एडिलेड ओवल, ऑस्ट्रेलिया टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स (फ्री टेलीकास्ट) ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JIOHotstar ऐप और वेबसाइट भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरी जीत के लिए उतरेगा। फैंस इस रोमांचक मुकाबले के लिए एडिलेड ओवल पर और स्क्रीन के सामने दोनों ही टीमों का उत्साह देख सकेंगे। READ MORE:
Gwalior Sex Racket : ग्वालियर में सेक्स रैकेट के खिलाफ विरोध, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना

Gwalior News : ग्वालियर के डबरा इलाके में सेक्स रैकेट को लेकर मंगलवार देर रात बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने सेक्स रैकेट (Gwalior Sex Racket) का विरोध किया तो दो लोगों से जमकर मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गुस्साए मोहल्लेवासियों ने आरोपी के घर में पथराव किया। घर के बाहर खड़ी कारों के कांच तोड़ दिए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए डबरा अस्पताल भेजा (Gwalior Sex Racket)। जानकारी के अनुसार, दीदार कॉलोनी में शारदा नामक महिला द्वारा सेक्स रैकेट चलाए जाने से मोहल्ले के लोग लंबे समय से परेशान थे। रात में मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर विरोध जताया। वहीं आरोपी के घर पर पथराव किया। टी आई यशवंत गोयल ने कहा कि इस देह व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। READ MORE: MP Politics: केंद्र से पैसे न मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
MP Politics: केंद्र से पैसे न मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने केंद्र की योजनाओं के तहत राज्य को मिल रही धनराशि में कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि राज्य को केंद्रीय योजनाओं के लिए अपेक्षित राशि नहीं मिल रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर बताया है कि केंद्र सरकार ने राज्य को केंद्रीय योजनाओं के लिए 44,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन पहले छह महीनों में मात्र 8,000 करोड़ रुपये ही जारी हुए हैं। यह कुल आवंटित राशि का केवल 18% है। खराब वित्तीय प्रबंधन की वजह से रुके विकास कार्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र से आवंटित धनराशि प्राप्त करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपने वित्तीय प्रबंधन में सुधार लाना चाहिए। केंद्र से राशि प्राप्त करने के लिए सक्रिय पहल करनी चाहिए। क्या है कांग्रेस की मांग कांग्रेस ने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि वह केंद्र सरकार के साथ समन्वय बढ़ाए और लंबित धनराशि जल्द जारी करवाए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में रुकावट न आए। पार्टी का कहना है कि धन की कमी से आम जनता को मिलने वाले लाभ पर असर पड़ रहा है। READ MORE: द्वितीय अनुपूरक बजट पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह…
MP Second Supplementary Budget: द्वितीय अनुपूरक बजट पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह…

MP Second Supplementary Budget : मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए द्वितीय अनुपूरक बजट पर रोक लगाई है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल आवश्यक व्ययों से जुड़े प्रस्ताव ही 7 नवंबर तक भेजें। नई कारों की खरीद पर रोक वित्त विभाग ने विभागों को नए मदों या ऐसी योजनाओं के प्रस्ताव न भेजने की सलाह दी है, जिनके लिए राज्य के संसाधनों से अधिक बजट की आवश्यकता होगी। साथ ही, नई कारों की खरीद से जुड़े किसी भी प्रस्ताव को प्रस्तुत न करने के निर्देश भी दिए गए हैं। केवल स्वीकृत योजनाओं पर ही मिलेगी मंजूरी रिपोर्टों के अनुसार विभागों को केवल उन्हीं योजनाओं के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है जिन्हें वित्त विभाग की पूर्व सहमति प्राप्त है या जिन योजनाओं के लिए राज्य ने आकस्मिक निधि से बजट स्वीकृत किया है। इसके अलावा ऐसे प्रस्ताव भी शामिल किए जा सकते हैं जिनमें केंद्र सरकार ने अपने हिस्से की धनराशि स्वीकृत की है। अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रस्तावों में केवल उन्हीं योजनाओं का उल्लेख किया जाए जिनके लिए केंद्र सरकार को बजट लाइन खोलने की आवश्यकता है। केंद्र द्वारा स्वीकृत योजनाओं में प्रतीकात्मक प्रावधान और अतिरिक्त धनराशि की जरूरत को ही प्राथमिकता दी जाएगी। शीतकालीन सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट वित्त विभाग ने सभी विभागों से कहा है कि वे किसी भी प्रस्ताव के लिए अन्य मदों से धनराशि में कटौती न करें। बताया जा रहा है कि द्वितीय अनुपूरक बजट शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिसकी तैयारियां वित्त विभाग ने शुरू कर दी हैं। READ MORE: मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेट गए लोग, ऊपर से निकाली गई सैंकड़ों गायें..
Madhya Pradesh: मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेट गए लोग, ऊपर से निकाली गई सैंकड़ों गायें..

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के धार जिले में दिवाली के बाद मनाया जाने वाला गाय गोहरी पर्व इस बार भी आस्था और परंपरा का संगम लेकर आया। सरदारपुर के गवलीपुरा गांव में मंगलवार को यह अनोखा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गांव की गलियों को सजाया गया और गायों को फूल-मालाओं से श्रृंगारित किया गया। पर्व का सबसे आकर्षक और रोमांचक दृश्य तब देखने को मिला जब मन्नत पूरी करने वाले लोग जमीन पर लेट गए और उनके ऊपर से सैकड़ों गायें गुजरीं। ग्रामीणों की मान्यता है कि ऐसा करने से उनके सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह परंपरा सदियों पुरानी है और पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। कहा जाता है कि जब किसी की मन्नत पूरी होती है तो वह व्यक्ति एक साल, तीन साल, पांच साल या आजीवन इस दिन गायों के नीचे लेटकर अपनी आस्था व्यक्त करता है। गांव में इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था, विश्वास और परंपरा का पर्व बताया, जबकि कई बाहरी आगंतुक इस अनोखी परंपरा को देखने दूर-दूर से पहुंचे। READ MORE: दलित युवक को पीटने और यूरिन पिलाने का आरोप, भीम आर्मी ने किया थाने का घेराव