Chambalkichugli.com

Sheopur News: श्योपुर में चलती बस में धुआं भरने से मची अफरातफरी, 45 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर-नहर रोड पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब जय बजरंग ट्रेवल्स की एक यात्री बस में अचानक धुआं भर गया। बस में सवार करीब 45 यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती बस से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे ढोढर थाना क्षेत्र के ब्लावनी गांव के पास हुई। बताया गया कि श्योपुर से सबलगढ़ जा रही यह बस जैसे ही ब्लावनी गांव के पास पहुंची, स्टेयरिंग के पास वायरिंग में स्पार्किंग शुरू हो गई और कुछ ही क्षणों में धुआं फैल गया। देखते ही देखते पूरा बस केबिन धुएं से भर गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन घबराए यात्री बस के पूरी तरह रुकने का इंतजार किए बिना ही कूदने लगे। इस दौरान कई यात्री सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे कुछ को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर ढोढर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस की स्टेयरिंग साइड की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट पाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी 45 यात्री सुरक्षित हैं और आग भड़कने से पहले ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी टीम को बुलाकर बस की वायरिंग जांच शुरू कर दी है। साथ ही बस कंपनी को भी सर्विसिंग और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की। हादसे के बाद यात्रियों ने मांग की कि बसों की नियमित सर्विसिंग और इलेक्ट्रिकल जांच की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने बस को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। READ MORE: श्योपुर में बारिश से धान फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता…

Datia News: दतिया जनसुनवाई में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश…

Datia News

Datia News: दतिया में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया। वार्ड क्रमांक 13, नगर पंचायत बडौनी के निवासी एक आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाम स्वीकृत 2.50 लाख की राशि में से दो किश्तें जारी हो चुकी हैं, लेकिन तीसरी किश्त के लिए नगर पंचायत में पदस्थ बाबू नागिन शाक्य और पार्षद पति रामस्वरूप सेन द्वारा 10-10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। आवेदक के अनुसार दोनों ने यह चेतावनी भी दी कि यदि रुपए नहीं दिए गए तो तीसरी किश्त जारी नहीं की जाएगी। शिकायत में यह भी बताया गया कि पहली किश्त के समय भी बाबू नागिन शाक्य ने 5 हजार रुपए कागजी कार्रवाई के नाम पर लिए थे, जिसके बाद ही राशि जारी हुई थी। जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके और पीड़ित आवेदक को तीसरी किश्त का भुगतान जल्द हो सके। जनसुनवाई में इस बार सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद, नामांतरण और सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं से जुड़ी रहीं। कलेक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। READ MORE: दो दोस्तों का अवैध हथियार स्टार्टअप, किराए की जमीन पर खोला कारखाना

Bhind News: दो दोस्तों का अवैध हथियार स्टार्टअप, किराए की जमीन पर खोला कारखाना

Bhind News

Bhind News: भिंड में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार का खुलासा किया है। यहां दो दोस्तों ने मिलकर किराए की जमीन पर अवैध हथियार बनाने का कारखाना शुरू किया था। इस “स्टार्टअप” के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश से 50 हजार रुपए महीने पर एक कारीगर हायर किया था। इतना ही नहीं, कारखाना चलाने के लिए उन्होंने दो स्थानीय साथियों को 40 हजार रुपए किराए के तौर पर भी दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बाजार में मिलने वाले अवैध हथियारों से अपने बनाए कट्टों की दोगुनी कीमत वसूलते थे। उनका दावा था कि उनके हथियार ज्यादा मजबूत और पावरफुल हैं। इस गोरखधंधे में शामिल 10 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 6 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कैसे खुली फैक्ट्री की पोल एसएसपी डॉ. असित यादव के अनुसार, 21 अक्टूबर को बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस ने अम्लेहड़ी तिराहे से अजय गौर नाम के युवक को पकड़ा। उसके पास से चार कट्टे बरामद हुए। पूछताछ में अजय ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मौ थाना क्षेत्र के रूपाबाई का पुरा गांव में हथियारों की फैक्ट्री चला रहा है। पुलिस ने दबिश देकर मौके से सात कट्टे और बरामद किए। इसके अलावा पांच कट्टे पहले ही बेचे जा चुके थे, जिनमें से एक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पहले यूपी में चला रहे थे कारखाना जांच में पता चला कि आरोपी पहले उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अवैध हथियारों का कारोबार कर रहे थे। वहां की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद ये फिर भिंड आकर इसी धंधे में लग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार और बनाने के औजार बरामद किए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कट्टे बनाते हुए वीडियो भी पोस्ट किए थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। READ MORE: कैसी है श्रेयस अय्यर की हालत ? परिवार जल्द पहुंचेगा ऑस्ट्रेलिया…

Shreyas Iyer Injury: कैसी है श्रेयस अय्यर की हालत ? परिवार जल्द पहुंचेगा ऑस्ट्रेलिया…

Shreyas Iyer Injury: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें सिडनी के अस्पताल में ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। टीम का एक डॉक्टर उनकी निगरानी में लगातार मौजूद है। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि अय्यर की स्थिति स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वहीं, उनके परिवार के सदस्य जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे ताकि रिकवरी के दौरान उनकी देखभाल की जा सके। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय अय्यर को गंभीर चोट लगी थी। हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का शॉट पकड़ने के प्रयास में वे डाइव लगाते हुए गिर पड़े और बाईं पसली में चोट लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट के बाद अय्यर की स्प्लीन (तिल्ली) में अंदरूनी ब्लीडिंग हुई थी, जिसके कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया था। अब स्थिति में सुधार है, लेकिन पूरी तरह फिट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। BCCI ने बयान जारी कर कहा कि मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क में है और श्रेयस की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। READ MORE: श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, सिडनी वनडे में लगी थी गंभीर चोट…

MP News : गर्म समोसे के बर्तन में गिरा बच्चा, दादी ने जान जोखिम में डालकर बचाया..

MP News

MP News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे एक ढाबे पर समोसे बन रहे थे, तभी खौलते तेल के बर्तन में दो साल का बच्चा गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए दादी ने बिना सोचे-समझे अपना हाथ गर्म तेल में डाल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी हरिओम वैष्णव अपनी माँ सरिता और दो साल के बेटे राघव के साथ बागेश्वर धाम आए थे। लौटते समय परिवार सड़क किनारे समोसे खरीदने के लिए रुका था। तभी अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए और भगदड़ मच गई। इसी दौरान बच्चे को गोद में लिए सरिता को झटका लगा और उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे बच्चा खौलते तेल की कड़ाही में जा गिरा। बच्चे की चीख सुनकर उसकी दादी ने बिना देर किए हाथ तेल में डाल दिया । बच्चे को बाहर निकाला। इस कोशिश में उनका हाथ बुरी तरह जल गया। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ बच्चे का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत स्थिर है, जबकि दादी ने अपनी चोटों का इलाज कराने से मना कर दिया। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सांडों की लड़ाई के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। READ MORE: स्थापना दिवस से पहले सरकार लेगी 5200 करोड़ का कर्ज, ऋण 42,600 करोड़ पहुंचा…

MP CM Mohan Yadav Govt Loan : स्थापना दिवस से पहले सरकार लेगी 5200 करोड़ का कर्ज, ऋण 42,600 करोड़ पहुंचा…

Disputed Electricity Circular

MP CM Mohan Yadav Govt Loan : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार एक नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस से पहले 5200 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज मंगलवार को लिया जाएगा, जिसका भुगतान 29 अक्टूबर को सरकार को होगा। बताया जा रहा है कि इस राशि का उपयोग लाड़ली बहना योजना, विकास परियोजनाओं और स्थापना दिवस से जुड़ी तैयारियों के भुगतान के लिए किया जाएगा। सरकार द्वारा लिए जा रहे इस कर्ज में पहली किश्त 2700 करोड़ रुपए और दूसरी 2500 करोड़ रुपए की होगी। यह चालू वित्त वर्ष का 20वां और 21वां कर्ज होगा। इस ऋण के साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष में राज्य का कुल कर्ज बढ़कर 42,600 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। जानकारी के अनुसार, पहली 2700 करोड़ की राशि 21 साल के लिए ली जा रही है, जिसका ब्याज अक्टूबर 2046 तक चुकाना होगा। वहीं दूसरी 2500 करोड़ की राशि 22 साल के लिए होगी, जिसका ब्याज भुगतान अक्टूबर 2047 तक किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कर्ज केंद्र सरकार की अनुमति से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से लिया जा रहा है। यह राशि “कैपिटल एक्सपेंडिचर ऑन प्रोडक्टिव स्कीम” के तहत स्वीकृत की गई है। इन योजनाओं में सिंचाई परियोजनाएं, पावर प्रोजेक्ट्स और कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। देवउठनी एकादशी और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से पहले सरकार इस बड़े कर्ज के जरिए विभिन्न परियोजनाओं और जनकल्याण योजनाओं के भुगतान पूरे करने की तैयारी में है। READ MORE: मध्य प्रदेश के 44 जिलों में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर, कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 44 जिलों में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर, कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update

MP Weather Update: भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर अब मध्य भारत में भी दिखने लगा है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के 44 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी जिलों में अगले चार दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर शामिल हैं। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। श्योपुर में लगातार दूसरे दिन 2.2 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि दतिया में लगभग 1 इंच और ग्वालियर, रतलाम व सीधी में आधा इंच से अधिक बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते इटारसी स्थित तवा बांध के तीन गेट खोल दिए गए, जिससे 16,070 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। राजधानी भोपाल में रविवार की ठंड के बाद सोमवार को तापमान में अचानक वृद्धि दर्ज की गई। दिन का तापमान 6 डिग्री बढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में भी मौसम में गर्माहट देखी गई, जहां दिन का तापमान 6.3 डिग्री बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके गुजरने के बाद ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी। 6 नवंबर से प्रदेश में ठंड की शुरुआत होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 29 अक्टूबर को उत्तरी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं, जबकि 30 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। READ MORE: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी आग, 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे…

Jaipur Bus Fire Accident : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी आग, 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे…

Jaipur Bus Fire Accident

Jaipur Bus Fire Accident : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मनोहरपुर इलाके में मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बस में कई गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें आग लगते ही जोरदार धमाके हुए। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे के बाद आसपास का इलाका धुएं से भर गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे पर ले जाया जा रहा था। तभी अचानक बस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और उसमें करंट फैल गया। आग लगने के बाद बस में मौजूद सिलेंडर फटने से धमाके हुए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इमरजेंसी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को वहां रेफर किया गया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कई बार की जा चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद लोगों में नाराजगी है। 15 दिन में देश का पांचवां बड़ा बस हादसा  14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती AC स्लीपर बस में आग, 27 यात्रियों की मौत।  24 अक्टूबर: आंध्रप्रदेश के कुरनूल में बस और बाइक की टक्कर के बाद आग, 20 की मौत।  25 अक्टूबर: एमपी के अशोकनगर में बस में आग, इंदौर जा रहे यात्री बाल-बाल बचे।  26 अक्टूबर: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती बस का टायर फटने के बाद आग, 70 यात्री सुरक्षित निकले।  28 अक्टूबर: जयपुर के मनोहरपुर में हाईटेंशन लाइन से टकराई बस में आग, 3 की मौत। READ MORE: गुना दोहरे हत्याकांड में 10 आरोपियों को उम्रकैद, एक दिन में तीन बार किया था हमला..

GUNA NEWS: गुना दोहरे हत्याकांड में 10 आरोपियों को उम्रकैद, एक दिन में तीन बार किया था हमला..

GUNA NEWS

GUNA NEWS: गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में चार साल पुराने दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में सरकारी जमीन पर कचरा डालने के विवाद में हुए इस मामले में कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ओपी रघुवंशी की अदालत ने सोमवार को यह सजा सुनाते हुए प्रत्येक आरोपी पर 18-18 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। 700 वर्गफीट सरकारी जमीन पर था विवाद यह विवाद सतनपुर गांव की 700 वर्गफीट सरकारी भूमि पर कचरा डालने को लेकर हुआ था। मृतक लक्ष्मीनारायण जोशी का परिवार लंबे समय से इस जगह पर कचरा फेंके जाने का विरोध कर रहा था। परिजनों ने कई बार पंचायत और सरपंच से शिकायत की लेकिन सफाई नहीं कराई गई। घर में घुसकर फरसा और लाठी से हमला 8 मई 2020 को सुबह रंजिश के चलते आरोपी जगदीश, रिंकू, नीलेश, परशराम, भैया, संजीव, श्रीलाल, परमसुख, अमोल सिंह और हल्के धाकड़ फरसा, लाठी और लुहांगी लेकर सोनू जोशी के घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण, देवीलाल, महेश, अवधेश, कल्याण प्रसाद, छोटू और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हुई मौत हमले में घायल लक्ष्मीनारायण जोशी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अवधेश जोशी को ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां 10 मई को उसने भी दम तोड़ दिया। एक दिन में तीन बार हुआ था हमला घटना के दिन आरोपियों ने एक ही दिन में तीन बार हमला किया। सुबह 8 और 9 बजे के बीच दो बार झगड़ा हुआ और तीसरी बार करीब 11:30 बजे 30 से 35 लोगों की भीड़ लेकर आरोपी पहुंचे और फिर से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी जगदीश, रिंकू, नीलेश, परशराम, भैया, संजीव, श्रीलाल, परमसुख, अमोल सिंह और हल्के धाकड़ (सभी निवासी सतनपुर) को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। READ MORE: CM डॉ. मोहन यादव ने विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य को दिया अर्घ्य…  

Chhath Mahaparv: CM डॉ. मोहन यादव ने विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य को दिया अर्घ्य…

Chhath Mahaparv

Chhath Mahaparv: उज्जैन। छठ महापर्व के आखिरी दिन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन हुआ। इस दौरान उज्जैन के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विक्रम सरोवर पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में पहुंचे और सूर्यदेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भगवान सूर्यदेव से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था की थी। विक्रम सरोवर घाट पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया। (Chhath Mahaparv) इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के मनकामनेश्वर महादेव उद्यान में आयोजित छठ महोत्सव में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने जलाभिषेक कर छठी मैया की पूजा की। साथ ही प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी थीं। READ MORE: आज दिया गया उगते सूर्य को अर्घ्य, पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत…