Chhath Puja 2025: आज दिया गया उगते सूर्य को अर्घ्य, पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत…

Chhath Puja 2025 : भोपाल | सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ। कार्तिक शुक्ल सप्तमी पर भोपाल के 52 घाटों पर श्रद्धालुओं ने दूध, जल और प्रसाद अर्पित कर सूर्यदेव से आशीर्वाद मांगा। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत भी संपन्न हुआ। गूंजे छठी मैया के गीत कमला पार्क, वर्धमान पार्क (सनसेट पॉइंट), खटलापुरा घाट, प्रेमपुरा घाट, हथाईखेड़ा डैम, बरखेड़ा और घोड़ा पछाड़ डैम पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठी मैया की पूजा की और लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। परिवारों ने एक साथ घाटों पर अर्घ्य अर्पित किया और व्रत पूरा किया। शीतलदास की बगिया में भोपाल दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। नगर निगम और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था छठ पर्व के दौरान नगर निगम ने सभी घाटों पर विशेष इंतजाम किए। सुरक्षा, रोशनी, पेयजल और सफाई की व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासनिक टीमें सुबह से ही घाटों पर तैनात रहीं। पूरे आयोजन के दौरान शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा। छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद का महत्व छठ पूजा के लिए 2-3 बांस की टोकरी, सूप, पानी वाला नारियल, गन्ना, सुथनी, शकरकंद, दूध, जल, हरा हल्दी-अदरक का पौधा, साड़ी, कुर्ता-पजामा, चावल, सिंदूर, धूप, दीपक, पान, सुपारी, कपूर, चंदन और मिठाई प्रमुख रूप से शामिल किए जाते हैं। READ MORE: दिल्ली एसिड अटैक केस निकला फर्जी, पिता ने तीन युवकों को फंसाने के लिए रची साजिश…
Delhi Acid Attack Case: दिल्ली एसिड अटैक केस निकला फर्जी, पिता ने तीन युवकों को फंसाने के लिए रची साजिश…

Delhi Acid Attack Case: नई दिल्ली | दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुए कथित एसिड अटैक का मामला पूरी तरह झूठा निकला है। जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा के पिता ने ही तीन युवकों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने पिता अकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जिस पदार्थ से छात्रा पर हमला किया गया था, वह एसिड नहीं बल्कि टॉयलेट क्लीनर था। घटना 26 अक्टूबर की सुबह की बताई गई थी, जब DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा ने दावा किया कि अशोक विहार इलाके में कॉलेज जाते समय तीन युवक ( जितेंद्र, ईशान और अरमान ) ने उस पर एसिड फेंका और फरार हो गए। छात्रा ने यह भी कहा था कि जितेंद्र काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। आखिर क्यूं रची गई साज़िश जांच में पुलिस को छात्रा के बयान में कई विरोधाभास मिले। पूछताछ में सामने आया कि अकील खा( छात्रा का पिता) पर जितेंद्र की पत्नी ने रेप का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप था कि अकील ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाली महिला का यौन शोषण किया और उसके निजी फोटो खींचे थे। इसी रंजिश के चलते अकील ने जितेंद्र और उसके दोस्तों को फंसाने की साजिश रची। पुलिस अब इस मामले में अकील खान और उसकी बेटी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। READ MORE: ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर निकला सीए स्टूडेंट