Chambalkichugli.com

Shivpuri News : मचाखुर्द गांव में बारिश के बीच अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम न होने से ग्रामीण परेशान

बारिश के बीच अंतिम संस्का

Shivpuri News : शिवपुरी। जिले के मचाखुर्द गांव में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करना पड़ा क्योंकि गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं है। पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत उपसिल के अंतर्गत आने वाले इस गांव में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुक्तिधाम के अभाव से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। गांव के 65 वर्षीय चौथु परिहार का बीमारी से निधन होने पर परिजनों और ग्रामीणों को बरसते पानी में ही अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्षों से मुक्तिधाम के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी परेशानियां बार-बार सामने आती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुक्तिधाम बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी परिजन के अंतिम संस्कार के समय इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। READ MORE: नर्मदा परिक्रमा बस पलटी, 30 से ज्यादा यात्री घायल

MP Soldier Suicide: एसएएफ जवान ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी-ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

MP Soldier Suicide

MP Soldier Suicide: नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में 25वीं बटालियन एसएएफ के जवान लोचन सिंह यादव ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। व्हाट्सऐप मैसेज भी मिला है, जिसमें जवान ने आत्मघाती कदम के लिए पत्नी प्रीति यादव, ससुर रामकरण यादव, सास और साले को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने चारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 32 वर्षीय लोचन वैदिक बिहारी कॉलोनी में रहते थे। मंगलवार रात वह घर में अकेले थे। सुबह करीब पांच बजे उन्होंने परिजनों को मैसेज भेजा कि पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा रहा हूं और मेरी लाश पर इनकी छाया तक न पड़े। सुबह करीब दस बजे बहन और भाई पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा और लोचन को फंदे पर लटका पाया। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि प्रीति यादव और रामकरण यादव ने इतना परेशान किया कि जान दे रहा हूं। मामले में आरोपी फरार पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि सुसाइड नोट और मैसेज से प्रताड़ना का मामला साफ है और जांच जारी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

IND vs SA Women Final: महिला क्रिकेट में तय होगा नया चैंपियन, फाइनल कब और कहां खेला जाएगा , जानें

(IND vs SA Women Final)

IND vs SA Women Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन का विशाल लक्ष्य सिर्फ पांच विकेट खोकर हासिल कर महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज किया गया। जेमिमा रोड्रिग्स के करिश्माई शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की आक्रामक फिफ्टी से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज की। इस नतीजे के बाद भारतीय टीम पहली बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका भी खिताबी मुकाबले में कदम रख चुकी है। ऐसे में महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है। कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारतीय खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। घरेलू माहौल और हालिया प्रदर्शन टीम इंडिया की ऊर्जा बढ़ा रहा है। महिला विश्व कप फाइनल दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा, जहां हरमनप्रीत कौर और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वानडर्वाट आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन (IND vs SA Women Final) साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में 7 में से 5 मुकाबले जीते। भारत ने 3 जीत, 3 हार और एक मैच से अंक साझा किए। हालांकि, सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का आठ साल पुराना वर्ल्ड कप वर्चस्व तोड़कर खतरनाक इरादे साफ कर दिए हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि आठ साल पहले भी भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मात दी थी।

Morena News: मुरैना में निजी दुकानों पर महंगी खाद बेचने का आरोप, किसान ने वीडियो बनाकर किया खुलासा

Morena News

Morena News: मुरैना। जिले में किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया और टीएसपी बेचने का मामला सामने आया। जीवाजी गंज स्थित एक निजी खाद दुकान में किसान ने वीडियो बनाकर दावा किया कि उसे सरकारी रेट से अधिक रुपए मांगे गए। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कराई है। किसान का दावा किसान के अनुसार यूरिया की सरकारी कीमत 270 रुपए है, जबकि व्यापारी ने 350 रुपए बताकर बिक्री की कोशिश की। वहीं टीएसपी के लिए 1300 रुपए की जगह 1400 रुपए की मांग की गई। किसान ने बातचीत का वीडियो भी बनाया जिसमें व्यापारी कीमत बताते हुए दिखाई देता है। किसान की शिकायत किसान रामवीर गुर्जर (जनकपुर) ने कहा कि सोसाइटी पर सुबह से लाइन लगती है । फिर भी खाद मिलना तय नहीं रहता। इसी परेशानी के चलते वह निजी दुकान पर पहुंचा, जहां उससे अधिक कीमत मांगी गई। किसान ने कहा कि जिले में खाद की किल्लत है और निजी विक्रेता इसका फायदा उठा रहे हैं। व्यापारी की सफाई खाद विक्रेता ने आरोपों से इनकार किया। व्यापारी का कहना है कि उसने यूरिया 270 रुपए और टीएसपी 1300 रुपए ही बताए थे। उनका कहना है कि किसान ने गलत बात फैलाई है, जबकि वीडियो में अलग मूल्य बोलने की बात सामने आई है। स्टॉक और बिल की जांच वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने दुकान पर स्टॉक की जांच कराने के निर्देश दिए। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि क्या वाकई निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेची जा रही है। दुकानों तक खाद कैसे पहुंच रही है जब सरकारी वितरण केंद्रों पर कमी बनी हुई है। READ MORE: नर्मदा परिक्रमा बस पलटी, 30 से ज्यादा यात्री घायल

MP Accident News : नर्मदा परिक्रमा बस पलटी, 30 से ज्यादा यात्री घायल

Shivpuri News

MP Accident News : बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में नर्मदा परिक्रमा करने वाले यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बोकराटा–खेतिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ झुकते हुए पलट गई। हादसे में 30 से अधिक तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घटना सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम बायगौर के पास सामने आई। बस एमपी 46 जेडपी 7986 बोकराटा से खेतिया की ओर जा रही थी। यात्रियों का दल ओंकारेश्वर से बड़वानी पहुंचने के बाद महाराष्ट्र स्थित प्रकाशपुर के लिए निकला था। गुरुवार शाम रोहिणी तीर्थ पर आरती और पूजन के बाद रात में बोकराटा में रुके थे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल तीर्थयात्रियों को खेतिया अस्पताल भेजा गया। कई यात्रियों का मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल किसी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पानसेमल से क्रेन बुलाई गई है ताकि बस को सीधा किया जा सके और मार्ग साफ हो सके। दुर्घटना स्थल पहाड़ी और घुमावदार क्षेत्र में है। मोबाइल नेटवर्क की कमी से पुलिस और राहत दल को संपर्क में परेशानी आ रही है। बस में यात्रियों की कुल संख्या और सभी यात्रियों का विस्तृत विवरण मिलने का इंतजार है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। READ MORE: लव जिहाद पीड़िता का अंतिम संस्कार होते ही खंडवा में उबाल, माहौल बिगड़ने का खतरा

Khandwa Harsud case: लव जिहाद पीड़िता का अंतिम संस्कार होते ही खंडवा में उबाल, माहौल बिगड़ने का खतरा

Khandwa Harsud case

Khandwa Harsud case: खंडवा के हरसूद क्षेत्र के फोकटपुरा इलाके में कथित धर्म परिवर्तन दबाव के मामले में मृत मिली दलित युवती का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव है । पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अरबाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसके परिवार के सात सदस्यों पर भी अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। फिलहाल अरबाज फरार है। उसके परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। गुरुवार देर रात विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। मृत युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाता था। शिकायत करने पर परिवार की ओर से भी परेशान किया गया। मामला सामने आने के बाद दलित संगठनों ने कड़े कदम उठाने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिम संस्कार में मौजूद रहे और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही। (Khandwa Harsud case) READ MORE: MPPSC भर्ती में रिश्वत का झांसा देने वालों से सावधान, आयोग का अलर्ट जारी..

MPPSC भर्ती में रिश्वत का झांसा देने वालों से सावधान, आयोग का अलर्ट जारी..

MPPSC

MPPSC: इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े और रिश्वत मांगने के मामलों को रोकने के लिए अलर्ट जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा या साक्षात्कार पास कराने का दावा करे या पैसे की मांग करे तो उम्मीदवार तुरंत शिकायत दर्ज करें। आयोग ने भरोसा दिलाया कि ऐसे मामलों में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी। आयोग की advisory में कहा गया कि साक्षात्कार और मूल्यांकन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट-आधारित है। यदि आयोग के अंदर या बाहर कोई व्यक्ति नौकरी दिलवाने या इंटरव्यू पास कराने की बात कहकर पैसे मांगे तो उसका विवरण सचिव, लोक सेवा आयोग के ईमेल [secretary-mp@nic.in] (mailto:secretary-mp@nic.in) पर भेजें। आयोग ने बताया कि इस सूचना का उद्देश्य उम्मीदवारों को सतर्क करना और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह क्लीन और विश्वसनीय बनाए रखना है। एमपीपीएससी इंदौर के ओएसडी डॉ आर पंचभाई ने बताया कि वर्तमान में सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल और विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर के साक्षात्कार जारी हैं। वहीं रिजल्ट भी घोषित किए जा रहे हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम जरूरी था। इस कार्रवाई का युवा संगठनों ने स्वागत किया है। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने कहा कि इस कदम से उम्मीदवार व्हिसलब्लोअर की भूमिका निभा सकेंगे। चयन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होगी। संगठन के सदस्य रंजीत किसानवंशी ने कहा कि यह कदम युवाओं की पुरानी मांगों का नतीजा है और आयोग को इसे कड़ाई से लागू करना चाहिए ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे। READ MORE: लाल परेड ग्राउंड पर 2 हजार ड्रोन की रोशनी… आसमान में दिखाई देंगे महाकाल, नर्मदा, टाइगर और विकास का नया विजन

MP Foundation Day 2025: लाल परेड ग्राउंड पर 2 हजार ड्रोन की रोशनी… आसमान में दिखाई देंगे महाकाल, नर्मदा, टाइगर और विकास का नया विजन

mp news

MP Foundation Day 2025: मध्यप्रदेश अपने 70वें स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक जश्न के लिए तैयार है. 1 नवंबर को भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में भारत का शानदार ड्रोन शो देखने को मिलेगा. नई दिल्ली की बॉटलैब डायनेमिक्स टीम लगभग 2 हजार ड्रोन के साथ 15 मिनट का अनोखा प्रदर्शन करेगी जिसमें ‘मध्यप्रदेश के विकास की विरासत’ को शानदार विजुअल्स के जरिए दिखाया जाएगा. ड्रोन शो में महाकाल मंदिर का शिखर, ज्योतिर्लिंग की दिव्य छवि, सिंहस्थ 2028 का विजन, भारतीय मानचित्र में जिलावार मध्यप्रदेश, अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047 का सूर्योदय दृश्य, नर्मदा नदी की लहरें, खेत और ग्रामीण जीवन, बाघ और जंगल जैसे प्राकृतिक दृश्य भी दिखाई देंगे. इसके अलावा ट्रैक्टर, खेत, उद्योग, हाईवे, मेट्रो, हवाई जहाज और स्मार्ट सिटी मॉडल भी आसमान में नजर आएंगे. शो में मांडना कला, आदिवासी नृत्य, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और डोगला वेधशाला उज्जैन सहित सौर ऊर्जा संयंत्र जैसी आकृतियाँ प्रदर्शित होंगी. ड्रोन ‘जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान’ जैसे प्रेरक संदेश भी दिखाएंगे. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की आकृतियाँ भी लाइट स्पेक्टेकल का हिस्सा बनेंगी. (MP Foundation Day 2025)

MP News: फॉरेस्ट–जेल भर्ती में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

E-Attendance

MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर प्रिंसिपल बेंच ने फॉरेस्ट और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर जारी करने में देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है कि कुल पदों में से करीब 87% चयनित उम्मीदवारों को अब तक अपॉइंटमेंट लेटर क्यों नहीं दिए गए। यह सुनवाई तब आगे बढ़ी जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाई कोर्ट ने OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों की याचिकाओं को मेरिट के आधार पर सुनने का फैसला किया। इससे पहले हाई कोर्ट ने 20 जून 2025 को सुनवाई से इनकार कर दिया था, क्योंकि ओबीसी आरक्षण से जुड़े मुद्दे सुप्रीम कोर्ट में लंबित थे। बीते मई में फाइनल रिजल्ट रोकने के खिलाफ दो दर्जन अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई से इंकार के ऑर्डर के बाद 11 उम्मीदवारों ने अपनी याचिका वापस ले ली, जबकि 13 ने कानूनी लड़ाई जारी रखी और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने हाई कोर्ट को मेरिट आधार पर सुनवाई का निर्देश दिया। अब चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से पूछा है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने में देरी की वजह क्या है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकारी विभाग इस मामले में तथ्यात्मक स्थिति बताएं। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट रामेश्वर सिंह ठाकुर ने दलील दी कि नियुक्ति प्रक्रिया रोकना न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली और चयन सूची जारी हो चुकी है। अब अभ्यर्थी जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। सरकार का जवाब आने के बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।

IND Vs AUS: हार की हैट्रिक के बाद भारत ने पलटी बाजी, 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा

IND Vs AUS

IND Vs AUS: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना तीन लगातार हार के बाद कम ही लोग कर रहे थे। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा था। पर वहीं से भारत ने इतिहास लिखना शुरू किया और अब टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर विमेंस वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और शतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज इस जीत की प्रणेता रहीं। तीन हार का झटका टूर्नामेंट की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की। गुवाहाटी में श्रीलंका को हराकर पहला मैच जीता। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने फिफ्टी और 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 159 रन पर समेटकर भारत ने 88 रन से दमदार जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ी। इसके बाद टीम विशाखापट्टनम पहुंची और साउथ अफ्रीका से भिड़ी। ऋचा घोष ने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारत को सम्मानजनक स्कोर दिलाया, लेकिन लौरा वोलवर्ट और नदीन डी क्लर्क की पारियों ने भारत की पहली हार लिख दी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने बढ़ाई मुश्किल अगले दो मुकाबले भारत के लिए निर्णायक साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत का बड़ा टारगेट चेज कर रिकॉर्ड रनचेज किया। फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारत 4 रन से मैच हार गया। यहां से टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदें लगभग धुंधली पड़ने लगीं। मंधाना और प्रतिका ने दिलाई उम्मीद नवी मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने शतक लगाकर भारत को 340 रन तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड ने कोशिश की, पर 271 पर रुक गई। इस जीत ने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत सेमीफाइनल में भारत का सामना 7 बार की चैंपियन और अपराजित ऑस्ट्रेलिया से हुआ। दबाव बड़ा था, रिकॉर्ड सामने था, लेकिन भारत का जज्बा उससे भी बड़ा निकला। जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद शतक जमाया, कप्तान हरमनप्रीत ने दमदार पारी खेली और भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया।