Mirzapur Train Accident: ट्रेन की चपेट में आये कार्तिक स्नान के लिए जा रहे 8 श्रद्धालु, 6 महिलाओं की मौत

Mirzapur Train Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक भयावह रेल दुर्घटना हो गई। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं में से आठ लोग ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। इनमें छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9.30 बजे चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म की ओर उतरने के बजाय दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। उसी समय तेज रफ्तार से कालका एक्सप्रेस उसी ट्रैक से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से हादसा हो गया। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेशन में अफरा-तफरी घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और आरपीएफ ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। READ MORE: मुस्लिम युवती ने बदला धर्म, हिन्दू रीति से की शादी मौके पर पहुंचे सीनियर अफसर हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु हादसे में शामिल अधिकांश लोग कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए गंगा घाट की ओर जा रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए हुई है। भीड़भाड़ से बढ़ी त्रासदी रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कालका एक्सप्रेस का चुनार स्टेशन पर निर्धारित स्टॉप नहीं है इसलिए ट्रेन उच्च गति से गुजर रही थी। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के कारण स्टेशन परिसर में अत्यधिक भीड़ थी और कई लोग गंगा स्नान के बाद वापसी के लिए प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आई ट्रेन ने कुछ ही सेकंड में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि अधिकांश लोगों को बचाव का अवसर नहीं मिला और ट्रेन के गुजरते ही ट्रैक पर शव बिखरे नजर आए। चंद किलोमीटर दूर गंगा घाट गंगा घाट स्टेशन से मात्र दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर है, ऐसे में भीड़ का दबाव पहले से अधिक था। इसके बावजूद ट्रेन की गति कम न होने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। हादसे में छह महिलाओं की दर्दनाक मौत हुई जिनकी पहचान मिर्जापुर की सविता (28), साधना (15), शिवकुमारी (17), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और सोनभद्र निवासी कलावती देवी (50) के रूप में हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिले, जबकि राहत व बचाव टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी