Chambalkichugli.com

MP Board 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे

MP Board Exam 2026

MP Board 2026 : परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की मदद के लिए नई पहल शुरू की है। विभाग अब छात्रों के लिए विषयवार संक्षिप्त नोट्स तैयार कर रहा है, जिन्हें ‘वन-लाइनर और माइंड मैपिंग’ नाम दिया गया है। ये नोट्स लगभग 60 से 70 पृष्ठों के होंगे और परीक्षा की तैयारी को आसान बनाएंगे। वीडियो से बढ़ेगी तैयारी की रफ्तार विभाग ने बताया कि ये नोट्स स्कूल प्रधानाचार्यों को ईमेल के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी में भेजे जाएंगे। साथ ही छात्रों के लिए मुद्रित पुस्तिकाओं के रूप में भी उपलब्ध रहेंगे (MP Board 2026 )। ये ‘वन-लाइनर नोट्स’ छात्रों को परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करने में मदद करेंगे। इसके अलावा, MP Board 2026 के तहत अध्याय-वार वीडियो लेक्चर भी तैयार किए गए हैं। ये वीडियो स्कूलों में भेजे जा चुके हैं, ताकि शिक्षक छात्रों को बेहतर तरीके से गाइड कर सकें। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी शिक्षा विशेषज्ञों की चिंता भी आई सामने हालांकि कुछ शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस पद्धति से छात्रों को परीक्षा पास करने में मदद तो मिल सकती है, लेकिन इससे उनकी विषयों पर गहरी समझ प्रभावित हो सकती है(MP Board 2026)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान पासिंग प्रतिशत में सुधार पिछले वर्ष कक्षा 10 का परिणाम 76.42% और कक्षा 12 का 74.48% रहा था। इस बार विभाग का लक्ष्य इन परिणामों में सुधार करना है। ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ नीति खत्म होने के बाद ( MP Board 2026 ) में छात्रों को परीक्षा में सफल बनाने के लिए इस तरह की पहलें की जा रही हैं। क्या होगा वन-लाइनर नोट्स में खास? विषय विशेषज्ञों की टीम ने प्रत्येक अध्याय से 30 से 35 महत्वपूर्ण बिंदु चुने हैं। विभाग का मानना है कि पूरा पाठ पढ़ने के बाद इन पॉइंट्स को बार-बार दोहराने से छात्रों की याददाश्त मजबूत होगी (MP Board 2026)। कक्षा 10 के लिए अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित वीडियो तैयार किए गए हैं, जिन्हें स्कूलों में उपलब्ध कराया गया है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

श्योपुर में कागज पर परोसा गया Mid Day Meal, लापरवाही पर टेंडर रद्द

Mid Day Meal

Sheopur News: श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में Mid Day Meal योजना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। हुल्लपुर माध्यमिक शाला में बच्चों को थाली के बजाय पुराने रद्दी कागजों पर मिड-डे मील परोसा गया। यह अमानवीय मामला 4 नवंबर को सामने आया, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मामले के सामने आने के बाद (Mid Day Meal) से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया ।दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विजयपुर एसडीएम ने संबंधित स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द कर दिया, जो स्कूल में भोजन वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहा था। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी स्कूल प्रभारी पर गिरी गाज जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने स्कूल प्रभारी भोगीराम धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच में पाया गया कि मिड-डे मील वितरण में भारी लापरवाही बरती गई थी। इसके अलावा बीआरसी और सीएसी को भी नोटिस जारी किए गए हैं। Mid Day Meal से जुड़ी इस लापरवाही ने जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान कलेक्टर ने दी चेतावनी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि “बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। भविष्य में किसी भी स्तर पर इस प्रकार की अमानवीयता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में Mid Day Meal व्यवस्था की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और सम्मानजनक भोजन मिल सके। प्रशासन हुआ सख्त अब जिले के सभी स्कूलों में Mid Day Meal वितरण की निगरानी बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने टीम गठित कर निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Shivpuri Case: किराए के गोदाम में चल रहा था अवैध धंधा, प्रशासन ने सिखाया सबक

Shivpuri Case

Shivpuri Fake Fertilizer Case: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बड़ौदी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे नकली खाद के गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने 1200 कट्टे नकली डीएपी खाद के जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि इन खाद की कीमत करीब 16 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान (Shivpuri Fake Fertilizer Case) के आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया है। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी नकली खाद की शिकायत पर हुई कार्रवाई प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शिवपुरी निवासी वीरेंद्र गुप्ता के गोदाम में नकली खाद तैयार की जा रही है। यह सूचना (Shivpuri Fake Fertilizer Case) से जुड़ी थी, जो भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के माध्यम से दी गई। सू चना के आधार पर गुरुवार देर शाम कृषि उप संचालक पान सिंह करौरिया, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, एसएडीओ संदीप रावत और सहायक संचालक कृषि किरण रावत ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान किराए पर लेकर बना रहे थे नकली खाद जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दीपक अग्रवाल और उसका साथी विकास उर्फ मोनू कदम ने यह गोदाम किराए पर लिया था। वे पिछले एक महीने से यहां डीएपी के नाम पर नकली खाद तैयार कर रहे थे। मौके पर मिले चौकीदार देवेंद्र रावत ने अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। टीम ने तुरंत गोदाम से खाद जब्त कर पंचनामा बनाते हुए उसे सील कर दिया। इस (Shivpuri Fake Fertilizer Case) में अब फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसान संघ की शिकायत से खुला मामला भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने बताया कि कुछ किसानों ने पिछले साल भी इन्हीं आरोपियों से खाद खरीदा था, जो नकली निकला। इस बार फिर जब किसानों ने खरीदा तो खाद की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। इसके बाद (Shivpuri Fake Fertilizer Case) की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई गई। किसान संघ के पदाधिकारी खुद प्रशासनिक टीम को गोदाम तक लेकर पहुंचे, जहां से यह पूरा गिरोह पकड़ा गया। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें  

विश्व कप विजेता Kranti Gaur का भोपाल में भव्य स्वागत, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा तोहफा

MP Cricketer Kranti Gaur:

Kranti Gaur : विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भोपाल में शानदार स्वागत हुआ। इस ऐतिहासिक टीम में शामिल मध्य प्रदेश की बेटी और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का स्वागत पूरे सम्मान और गर्व के साथ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं उन्हें सम्मानित किया। विश्व विजेता टीम का राजधानी में भव्य अभिनंदन भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Kranti Gaur ) ने 2025 का विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को जैसे ही यह टीम भोपाल एयरपोर्ट पहुंची, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी Kranti Gaur : संघर्ष से सफलता तक का सफर छतरपुर जिले के छोटे से गाँव घुवारा की रहने वाली तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) ने कहा कि शुरुआत में लोग उनका मज़ाक उड़ाते थे, जब वे लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। आज वही लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने कहा, “मेरे हौसले ने मुझे कभी हारने नहीं दिया, यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।” मुख्यमंत्री ने दिया 1 करोड़ का इनाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निवास पर विश्व विजेता टीम और विशेष रूप से क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का सम्मान किया। उन्हें 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही सीएम ने उनके पिता की पुलिस विभाग में नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रांति जैसी बेटियाँ पूरे प्रदेश का गौरव हैं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान छतरपुर में बनेगा नया स्टेडियम मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि छतरपुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नया स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जबलपुर में क्रांति गौड़ (Kranti Gaur ) का विशेष सम्मान किया जाएगा। क्रांति (Kranti Gaur ) के पिता मुन्ना सिंह पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे, जिन्हें वर्षों पहले निलंबित किया गया था। परिवार आर्थिक तंगी में था, लेकिन अब इस सम्मान और इनाम से क्रांति के परिवार की स्थिति सुधरेगी। उनके भाई मजदूरी और बस कंडक्टर का काम करके घर चलाते थे, पर अब क्रांति की सफलता ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

Kuno National Park

Cheetah: कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर नई चीतों की खेप का स्वागत करने की तैयारी में है। दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह तक (Kuno National Park) के तहत 8 चीते भारत पहुंचेंगे। ये सभी चीते बोत्सवाना से लाए जाएंगे, जिन्हें फिलहाल वहां क्वारंटीन में रखा गया है। भारतीय वन्यजीव अधिकारी उनकी सेहत और पर्यावरण के अनुकूलता की निगरानी कर रहे हैं। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी बोत्सवाना से आने वाले ये 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में ही रहेंगे। बाद में इन्हें अन्य स्थलों पर स्थानांतरित करने पर फैसला होगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बताया कि (Kuno National Park) योजना के तहत यह ट्रांसफर प्रक्रिया दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूरी की जाएगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान   चीतों की खेप जल्द भारत आने की संभावना इसी सप्ताह बोत्सवाना के अधिकारियों का एक दल कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) का दौरा करेगा। इस बीच दक्षिण अफ्रीका से भी 10 और चीतों को भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका का 5 सदस्यीय दल दो दिन कूनो नेशनल पार्क में रुककर चीतों की तीन साल की यात्रा की समीक्षा कर चुका है। दल में एडवोकेट एंथनी मिचेल, डिप्टी मिनिस्टर नरेंद्र सिंह के कैबिनेट लायजन केम चेट्टी, जीवविज्ञानी सैम फेरेरा, वैज्ञानिक ब्रेंट कवरडेल और वरिष्ठ वैज्ञानिक जीनेट्टा सेलियर शामिल थे। दल ने कूनो (Kuno National Park) में किए गए प्रबंधन और चीतों की स्थिति पर संतोष जताया। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें 12 चीते आ चुके हैं भारत कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बोत्सवाना का दल भी कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा। (Kuno National Park) प्रोजेक्ट को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 100 चीतों को लाने का समझौता हुआ था। अब तक 12 चीते भारत आ चुके हैं। हालांकि दूसरी खेप तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से विलंबित हुई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस प्रोजेक्ट के समन्वयक डॉ. विन्सेंट की मृत्यु के बाद बातचीत अटक गई थी, लेकिन अक्टूबर में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के बाद यह योजना फिर से पटरी पर लौट आई। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें  

Ashoknagar News: दोस्त ही निकला कातिल, आखिर क्या है वजह?

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के मंदसौर मिल इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त पर फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित पर कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मंदसौर मिल निवासी 23 वर्षीय विक्की पुत्र नरेश बाल्मीकि के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई लखन बालू ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पड़ोस के एक लड़के ने सूचना दी कि विक्की पर गोलू मीना ने फरसे से हमला किया है। बताया गया कि दोनों दोस्त थे, लेकिन तीन दिन पहले उनके बीच किसी मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिसके चलते यह (Ashoknagar News) हुई। READ MORE: Pachmarhi आ रहे हैं राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा नशे में खुन्नस उतारी घटना की रात आरोपी गोलू मीना और मृतक विक्की दोनों शराब के नशे में थे। विक्की मोहल्ले में बैठकर शराब पी रहा था, तभी अचानक गोलू मीना वहां आया और पुराने विवाद की खुन्नस में फरसे से हमला कर दिया। (Ashoknagar News) वार इतने गंभीर थे कि विक्की का सिर फट गया। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान हत्या का केस दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले हुए विवाद की खुन्नस में यह हमला किया। (Ashoknagar News) विक्की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी गोलू मीना के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इलाके में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें मंदसौर मिल क्षेत्र में पहले भी हत्या और झगड़े की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बड़ी संख्या में बाहर से आकर लोग बसे हुए हैं, जिसके कारण आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं (Ashoknagar News) । READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें  

Pachmarhi आ रहे हैं राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा

(Rahul Gandhi visit Pachmarhi

Pachmarhi : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के पचमढ़ी (Pachmarhi) पहुंच रहे हैं। इस (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) का मुख्य उद्देश्य पार्टी के जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद स्थापित करना और प्रशिक्षण सत्र में भाग लेना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस इस दौरे को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने की पहल के रूप में देख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का यह (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) 2026 के निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान राहुल गांधी (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) का पूरा शेड्यूल: 8 नवंबर, दोपहर 2:30 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन। 3:00 बजे: हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी (Pachmarhi) के लिए प्रस्थान। 3:35 बजे: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक। 4:30 बजे: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में भागीदारी, जो लगभग तीन घंटे चलेगा। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें शाम के समय राहुल गांधी सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यक्तिगत (वन-टू-वन) चर्चा करेंगे। इसके बाद रात्रिभोज (डिनर) और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। यह (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) पार्टी संगठन की रणनीति और नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर माना जा रहा है। अगले दिन 9 नवंबर को सुबह 11:00 बजे राहुल गांधी रवि शंकर भवन, पचमढ़ी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे भोपाल से बिहार के लिए रवाना होंगे। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

डॉग लवर्स हो जाएंगे दुखी, Street Dogs पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया नया आदेश

Supreme Court order on stray dog

Dog Attack Case Hearing Update: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए (Supreme Court order on stray dogs) मामले में कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला अब पूरे देश में लागू होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी स्टेट और नेशनल हाईवे से आवारा पशु और कुत्ते हटाए जाएं। साथ ही अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेज कैंपस में इनकी एंट्री रोकने के लिए बाड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्य सचिव (Supreme Court order on stray dogs) के तहत इन आदेशों का सख्ती से पालन करवाएं। कोर्ट ने राज्यों से 3 हफ्ते के भीतर स्टेटस रिपोर्ट और हलफनामा दाखिल करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 जनवरी को होगी। 3 महीने पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने भी सरकारी एजेंसियों को सड़कों से आवारा जानवरों को हटाने का आदेश दिया था। साथ ही कहा गया था कि अगर कोई इस कार्रवाई में बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। अब (Supreme Court order on stray dogs) ने इस आदेश को पूरे देश के लिए लागू कर दिया है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान कोर्ट के आदेश की बड़ी बातें: सभी नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की मौजूदगी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू होंगे। सभी राज्यों के मुख्य सचिव (Supreme Court order on stray dogs) का सख्ती से पालन करवाएंगे और तीन हफ्ते में रिपोर्ट देंगे। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश दो हफ्तों में ऐसे सभी स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों की पहचान करेंगी, जहां आवारा कुत्ते या जानवर घूमते हैं। इन परिसरों में बाड़ लगाकर कुत्तों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी और रखरखाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा। नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतें हर तीन महीने में कम से कम एक बार इन परिसरों की जांच करेंगी। पकड़े गए आवारा कुत्तों को अब उसी स्थान पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि नसबंदी के बाद उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का यह (Supreme Court order on stray dogs) देशभर में लागू होने से अब सड़क सुरक्षा और पब्लिक हेल्थ दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें  

चुलबुल पांडे की स्टाइल में पुलिस ने दबोचा, Gwalior Gangwar का था आरोपी

Gwalior Gangwar

Gwalior Gangwar: ग्वालियर पुलिस ने (Gwalior Gangwar ) गैंगवार के मुख्य आरोपी रिंकू कमरिया को गुरुवार शाम दतिया जिले के गौराघाट थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू पर अपने साथियों के साथ मिलकर विजय प्रताप और उनके दोस्त हकीम पाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह घटना रविवार 2 नवंबर की देर रात करीब 11:20 बजे हुई थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकालकर सीन रिक्रिएशन भी कराया। वर्चस्व की लड़ाई में चली थीं गोलियां पुलिस के अनुसार, (Gwalior Gangwar ) रिंकू कमरिया और घायल विजय प्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई और पांच लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी रंजिश में रिंकू और उसके साथियों ने घासमंडी हाऊखाना मिर्जापुर मस्जिद के पास रोड इलाके में करीब 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान लगभग 35 गोलियां चलाई गईं, जिसमें विजय प्रताप को तीन और हकीम पाल को एक गोली लगी थी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान जंगल से किया गैंगवार आरोपी को गिरफ्तार ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी (Gwalior Gangwar ) को एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है। रिंकू कमरिया और उसके फरार साथी अन्नी कमरिया, छोटू कमरिया, कालू कमरिया और रमेश कमरिया पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। फिलहाल, पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि (Gwalior Gangwar) मामले में बाकी आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि वर्चस्व और पैसे के लेन-देन को लेकर हुए इस गैंगवार ने शहर में दहशत फैला दी थी, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Mahakal

Mahakal Counter : इंदौर। बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal ) प्रबंधन समिति का स्थायी काउंटर खुलने जा रहा है। यहां पहुंचते ही श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन टिकट, भस्म आरती पास, महाकाल लोक घूमने की एंट्री, ठहरने की व्यवस्था और उज्जैन तक जाने वाले परिवहन की पूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी। सुविधा के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी मंजूरी एयरपोर्ट अथॉरिटी की हालिया सलाहकार समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों ने बताया कि रोजाना सैकड़ों यात्री इंदौर उतरकर सीधे उज्जैन (Mahakal ) के लिए रवाना होते हैं। अब उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। काउंटर पर मौजूद प्रशिक्षित कर्मचारी तुरंत टिकट बुक करेंगे। साथ ही पास जारी करेंगे। महाकाल (Mahakal ) लोक के भव्य विस्तार के बाद श्रद्धालुओं की तादाद में जबरदस्त इजाफा हुआ है। विदेशी पर्यटक, बॉलीवुड सितारे, क्रिकेटर और बड़े-बड़े उद्योगपति भी भस्म आरती में शरीक होने पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कंगना रनौत, विक्की कौशल, अनन्या पांडे, रश्मिका मंदाना, धोनी समेत कई सेलिब्रिटी बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगा बल अधिकारियों का कहना है कि 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए यह काउंटर गेम-चेंजर साबित होगा। उस समय करीब 10-12 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन (Mahakal ) आएंगे। ऐसे में इंदौर एयरपोर्ट पहले पड़ाव की तरह काम करेगा। अभी से सुविधाएं बढ़ाने से भीड़ प्रबंधन आसान हो जाएगा। साथ ही इंदौर-उज्जैन मार्ग को सिक्स लेन करने का काम भी तेजी से चल रहा है। अगले साल तक यह हाईवे पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे यात्रा का समय आधा रह जाएगा। READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा कब से शुरू होगा Mahakal काउंटर? जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच अंतिम समन्वय चल रहा है। अगले 15-20 दिनों में काउंटर शुरू हो जाएगा। काउंटर 24×7 खुलेगा ताकि सुबह-सुबह पहुंचने वाले भक्त भी परेशान न हों। READ MORE: बिजली कंपनी में दो महिला कर्मचारी ससपेंड, जानिए पूरा मामला