Ashoknagar News: ₹10 की गलती ने करवाया ₹11,010 का नुकसान

Ashoknagar News: अशोकनगर। अशोकनगर में उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एमआरपी (Maximum Retail Price) से अधिक मूल्य वसूलने के आरोप में एक दुकानदार पर ₹11,010 का जुर्माना लगाया है। यह मामला स्थानीय बाजार स्थित किशोर वॉच हाउस के प्रोपराइटर के खिलाफ दर्ज हुआ था। दुकानदार ने दीवार घड़ी की तय कीमत से ₹10 ज्यादा वसूले थे, जिसके बाद उपभोक्ता ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी मई 2025 का मामला यह मामला 12 मई 2025 का है। आवेदक ने अजंता कंपनी की एक दीवार घड़ी ₹550 में खरीदी थी, जबकि उत्पाद पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) ₹540 था। जब खरीदार को कीमत में गड़बड़ी का अहसास हुआ, तो उसने दुकानदार से सवाल किया। दुकानदार ने सफाई देते हुए कहा कि ₹10 अतिरिक्त घड़ी में सेल लगाने के बदले लिए गए हैं। हालांकि, आयोग ने जब बिल की जांच की तो पाया कि दुकानदार ने घड़ी और सेल का बिल अलग-अलग नहीं दिया था, जिससे यह साफ हो गया कि ₹10 अतिरिक्त राशि अनुचित तरीके से ली गई थी। आयोग ने दुकानदार के इस व्यवहार को अनुचित व्यापार प्रक्रिया करार दिया। आयोग ने यह भी कहा कि दुकानदार का यह कदम उपभोक्ता को न केवल आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी नुकसान पहुंचाने वाला है। इसलिए, आयोग ने दुकानदार पर ₹11,010 का अर्थदंड लगाया और आदेश दिया कि वह दो महीने के भीतर यह राशि आवेदक को क्षतिपूर्ति के रूप में अदा करे। Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला… दो महीने में भरना होगा जुर्माना उपभोक्ता आयोग ने इस फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि एमआरपी से अधिक कीमत वसूलना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। किसी भी परिस्थिति में दुकानदार को उत्पाद की अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक राशि लेने का अधिकार नहीं है, चाहे वह किसी भी बहाने से क्यों न हो। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..
Sheopur News: दिव्यांग जेठ की कुल्हाड़ी से हत्या, परेशान होकर उठाया कदम

Sheopur News: श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के दुवावली गांव में एक बहू ने अपने दिव्यांग जेठ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला कंचन बाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है (Sheopur News)। मृतक की पहचान 50 वर्षीय शंकर जाटव के रूप में हुई है, जो जन्म से दिव्यांग थे और रोजमर्रा के कामों के लिए परिवार पर निर्भर रहते थे। बताया जा रहा है कि शंकर की देखभाल को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला… खेत में रखी कुल्हाड़ी से किया वार शुक्रवार सुबह शंकर अपने छोटे भाई काशीराम के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कंचन बाई ने खेत में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शंकर के सिर व गले पर दो वार किए। इससे शंकर की मौके पर ही मौत हो गई । Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. आरोपी ने कहा पुलिस पूछताछ में कंचन बाई ने कबूल किया कि वह जेठ की देखभाल करते-करते मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और रोजाना के झगड़ों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया । पुलिस ने की गिरफ्तारी रघुनाथपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है (Sheopur News)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
Datia News : नाले से निकला 5 फीट का मगरमच्छ, जेसीबी से पकड़ा

Datia News: दतिया। सेवड़ा तहसील के भगुवापुरा गांव में शुक्रवार देर रात नाले में छिपे एक 5 फीट लंबे मगरमच्छ ने लोगों में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पानी हटवाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे रतनगढ़ क्षेत्र की सिंध नदी में छोड़ दिया गया। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. इस पूरी कार्रवाई का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मगरमच्छ पिछले कई महीनों से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पास बहने वाले नाले में दिखाई देता था। कई बार सूचना देने के बावजूद टीम के पहुंचने से पहले वह गायब हो जाता था। सोशल मीडिया पर वायरल (Datia News) मंगलवार दोपहर जब मगरमच्छ दोबारा नाले किनारे दिखा, तो ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू में किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है। अब अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। (Datia News) Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
Bhind News: रेत से भरे ट्रैक्टर को लगाई आग, ड्राइवर से की मारपीट

Bhind News: भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र के बरौठी गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात ग्रामीणों और रेत माफिया के बीच तनाव बढ़ गया। बताया गया कि सरकारी रास्ते और मरघट की जमीन पर लंबे समय से illegal sand mining चल रहा था। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की चुप्पी बनी रही। तनाव उस समय बढ़ गया जब ग्रामीणों ने रात में रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोक लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैक्टर कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला… रोकने पर हुआ झगड़ा घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक से मारपीट भी की गई। आग बुझाने की कोशिश से पहले ही वाहन पूरी तरह जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया (Bhind sand mining)। 2 लोगों पर FIR दर्ज अमायन थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि घटना में अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक से मारपीट और आग लगाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (Bhind sand mining)। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से अवैध Bhind sand mining लगातार बढ़ रही है। पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के तबादले के बाद कार्रवाई में ढील आई है। वर्तमान कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के कार्यकाल में खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारी किसी ठोस कदम से बचते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रेत माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा (Bhind sand mining)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला…

India vs Australia T20 Series 2025 का आखिरी मुकाबला आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मैच है। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1.15 बजे होगा। टीम इंडिया इस समय (India vs Australia ) 2-1 से आगे है । उसके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक कभी India vs Australia T20 Series नहीं गंवाई है। आज टीम इंडिया के पास लगातार तीसरी बार टी-20 सीरीज जीतने का अवसर है। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजरी से उभरने के बाद चौथे मैच में वापसी कर चुके हैं और आज का मुकाबला भी खेलेंगे। टी-20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के बीच अब तक 36 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 22 में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 12 मैच जीत सका। ऑस्ट्रेलिया में हुए 16 मैचों में भारत 9 और ऑस्ट्रेलिया 5 मुकाबले जीत सका। इस सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि भारत ने तीसरे और चौथे मुकाबले में वापसी कर बढ़त बना ली। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. वरुण चक्रवर्ती बने भारत के सबसे सफल गेंदबाज इस India vs Australia T20 Series में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों में 159.09 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती पांच विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह संजू सैमसन से ओपनिंग कराई जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इस India vs Australia में पूरी तरह फ्लॉप रहे। टीम के लिए टिम डेविड ने 89 रन बनाए और वे सबसे सफल स्कोरर रहे। कप्तान मिचेल मार्श टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए। READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा पहले बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा फायदा ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिलता है। यहां 2006 से 2024 तक खेले गए 11 टी-20 में से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते। भारत ने यहां 2018 में एकमात्र टी-20 खेला था, जिसमें उसे 4 रन से हार झेलनी पड़ी थी। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
MP Weather Update: दिन में खिली धूप, शाम को सर्द हवा, धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड

मध्यप्रदेश। शनिवार को MP Weather Update के अनुसार राज्य में मौसम ज़्यादातर साफ़ और शुष्क रहा। दिनभर तेज़ धूप खिली रही, जबकि शाम होते-होते ठंडी हवाओं का असर दिखा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का तापमान आरामदायक रहेगा, जबकि रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में साफ आसमान (MP Weather Update) राजधानी भोपाल में शनिवार की सुबह का न्यूनतम तापमान करीब 18°C दर्ज किया गया, जो दोपहर तक बढ़कर लगभग 28°C तक पहुँच गया। आसमान साफ़ रहने के साथ उत्तर-पूर्व दिशा से हल्की ठंडी हवाएँ चलीं। इंदौर में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 17°C के आसपास रहा। वहीं, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र शुष्क रहे लेकिन रात के समय इन इलाकों में ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 14°C तक गिर सकता है। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. किसानों को राहत (MP Weather Update) जबलपुर में आसमान साफ़ रहा और तापमान 19°C से 30°C के बीच दर्ज किया गया। निचले इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों के लिए यह मौसम लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि शुष्क हवा और साफ मौसम फसलों की कटाई और खेतों के काम में मदद करेगा। READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा मौसम विभाग की सलाह (MP Weather Update) मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएँ अब राज्य के ज्यादातर हिस्सों को प्रभावित कर रही हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली गिरावट संभव है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और शाम बाहर निकलते समय हल्का जैकेट या स्वेटर साथ रखें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..

मुरैना। नगर पालिका अंबाह के किला बस्ती स्थित प्राचीन तालाब के पास बने Ambah Garbage Plant Fire में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। यह कचरा निस्तारण प्लांट कई महीनों से बंद पड़ा था, जिसके कारण यहां बड़ी मात्रा में सूखा कचरा जमा हो गया था। अचानक लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय लोगों ने लपटें उठती देख तुरंत कांग्रेस पार्षद रचना सोनू तोमर को सूचना दी। उनके कहने पर दमकल को बुलाया गया और दो फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग पूरी तरह बुझने के बाद भी धुआं और जलने की गंध देर रात तक फैलती रही। READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा गैस बना आग का कारण जानकारी के मुताबिक, Ambah Garbage Plant Fire के बाद पता चला कि लंबे समय से प्लांट बंद रहने के कारण सूखा कचरा सड़ गया था, जिससे गैस बन गई थी। यही गैस आग फैलने का बड़ा कारण बनी। रात के अंधेरे में आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकलों ने घंटों की मशक्कत से बुझाई आग कचरे की मात्रा अधिक होने के कारण आग बार-बार सुलग रही थी। दो दमकलों की टीम लगातार पानी डालती रही, ताकि आग पूरी तरह बुझ सके। टीम को कचरे के धंसने और आग के दोबारा भड़कने की चुनौती का भी सामना करना पड़ा। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी लापरवाही का लगाया आरोप कांग्रेस पार्षद रचना सोनू तोमर ने (Ambah Garbage Plant Fire) के बाद नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट लंबे समय से बंद है और कई बार अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि यहां भाजपा के कब्जे वाली नगर पालिका ने समय पर कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण आग जैसी स्थिति बनी। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अब भी नहीं चेता, तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। मुरैना के अंबाह में स्थित कचरा निस्तारण प्लांट (Ambah Garbage Plant Fire) में भीषण आग लग गई। महीनों से बंद पड़े प्लांट में जमा सूखे कचरे और गैस से आग फैल गई। दो दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे
Pachmarhi Congress Meeting: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा

पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी (Pachmarhi Congress Meeting) में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुखों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) ने शुक्रवार को वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मज़बूत बनाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। कमलनाथ ने कहा, “मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की सेवा में समर्पित किया है और अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा। हमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती के लिए हाथ मिलाना होगा।” Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी पूर्व मुख्यमंत्री ने Pachmarhi Congress Meeting के दौरान कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस ने 2023 का विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन उसे षड्यंत्र के तहत हराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा देंगे। Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे कमलनाथ ने कहा, “हर कोई मुझसे आशीर्वाद मांग रहा है, लेकिन मैं चाहता हूँ कि हम सब मिलकर अपने काम को आशीर्वाद दें। कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। जहाँ भी मेरी ज़रूरत होगी, मैं अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।” इस Pachmarhi Congress Meeting में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं में एकता और अनुशासन की भावना पैदा करना था। कमलनाथ ने कहा कि यह समय आत्ममंथन और एकजुटता का है। कांग्रेस की विचारधारा देश की आत्मा है और इसे बचाने के लिए हर कार्यकर्ता को अपना योगदान देना होगा। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
AIIMS Bhopal में बनेगा MP का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक, 2026 से शुरू होगा इलाज

भोपाल। मध्यप्रदेश में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। AIIMS Bhopal Cancer Block 2026 तक तैयार होने जा रहा है। यह एम्स भोपाल में बनाया जा रहा प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक होगा, जिसमें मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक की सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। कैंसर मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं अभी तक एम्स में कैंसर मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों में भटकना पड़ता था। इस AIIMS Bhopal Cancer Block के शुरू होने के बाद कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, टारगेट थेरेपी, मेंटल हेल्थ काउंसलिंग और स्टेम सेल ट्रीटमेंट जैसी सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी। Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम हो रहा तैयार फिलहाल एम्स भोपाल में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच के लिए 6 माह से एक साल तक की लंबी वेटिंग है। इस परेशानी से मरीजों को बचाने के लिए AIIMS Bhopal Cancer Block में स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यहां मरीजों की स्थिति के अनुसार जांच और इलाज की प्राथमिकता तय की जाएगी। गंभीर मरीजों के लिए ‘प्रेफरेंस सिस्टम’ बनाया जाएगा, जिससे उनकी स्थिति के आधार पर तत्काल इलाज संभव होगा। वहीं, जिन मरीजों में कैंसर की आशंका होगी, उन्हें आगे जांच के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाएगा। एम्स के आंकड़ों के अनुसार, हर साल करीब 36 हजार कैंसर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें 60% अन्य जिलों से आते हैं। सबसे ज्यादा मरीज आगर मालवा, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर और रीवा जिलों से आते हैं। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी कार्यकारी निदेशक ने दी अहम जानकारी एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक डॉ. माधवानंद कर ने बताया कि (AIIMS Bhopal Cancer Block) कैंसर इलाज की दिशा बदल देगा। इस ब्लॉक में न सिर्फ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी बल्कि रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि शुरुआती चरण में ही सटीक इलाज शुरू किया जा सके। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान