Narmadapuram News: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से गुजर रही मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22177) के जनरल कोच के बाथरूम में ‘पाक जिंदाबाद’, ‘बम धमाका’ और ‘ISIS’ जैसे शब्द काले पेन से लिखे मिले। यह संदेश देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। जलगांव से इटारसी तक चला तलाशी अभियान ट्रेन मुंबई से रवाना होकर वाराणसी की ओर जा रही थी। जलगांव स्टेशन पर शुरुआती जांच के बाद इटारसी जंक्शन पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। पूरी ट्रेन को घेरकर कोच-दर-कोच तलाशी ली गई। इस दौरान एसी कोच बी-1 में एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की जांच में उसमें केवल कपड़े और एक भगवद्गीता पाई गई। जांच के बाद पता चला कि लाल सूटकेस किसी यात्री का छूटा हुआ बैग था। रेलवे टीम ने संबंधित यात्री से संपर्क किया, जो उसे लेने के लिए इटारसी पहुंच रहा है। पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन भड़काऊ संदेशों को लेकर जांच जारी रखी। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख जीआरपी ने कहा- जीआरपी चौकी प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि यह किसी असामाजिक व्यक्ति की शरारत है, जिसका मकसद यात्रियों में डर फैलाना था। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज और यात्री सूची की जांच जारी है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान 8 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन पूरी जांच के बाद ट्रेन दोपहर 12:58 बजे पिपरिया स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना हुई, जो निर्धारित समय से 8 मिनट देरी से थी। घटना के बाद नर्मदापुरम जिले के सभी रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Morena News: भरी ट्रॉली में लगी आग, खुले बिजली के तार से भड़की लपटें

Morena News: मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंबाह बाईपास रोड के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी बाजरे की करब में अचानक आग लग गई। घटना के समय किसान ट्रॉली लेकर जा रहा था। आग लगते ही वह घबरा गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने घरों से पानी और बोरवेल की मदद से आग पर काबू पाया। उनकी फुर्ती से बड़ा हादसा होने से टल गया। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख इस वजह से हुआ हादसा अंबाह बाईपास रोड की नई बस्ती में बिजली आपूर्ति विभाग की ओर से सीमित क्षेत्रों में ही दी गई है। बाकी इलाकों में लोगों ने खुद से तार खींचकर बिजली पहुंचाई है। खुले तारों के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं और कई बार पशु भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान चारा ले जा रहा था किसान बरबाई गांव निवासी किसान केवल तिवारी अपनी गायों के लिए चारा लेकर मुरैना की सिद्ध विनायक कॉलोनी जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली बाजरे की करब से भरी थी, जो रास्ते में खुले पड़े बिजली के तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई। स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि घटना की पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अब तक कोई फरियादी भी सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की जानकारी स्थानीय स्तर पर ली जा रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Shivpuri Illegal Sand Mining: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

Shivpuri Illegal Sand Mining: शिवपुरी जिले के कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने नरवर तहसील के ग्राम थरखेड़ा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां लंबे समय से रेत की अवैध खुदाई और ट्रांसपोर्टेशन की शिकायतें मिल रही थीं। संयुक्त टीम ने मारी रेड अनुविभागीय अधिकारी करैरा (राजस्व), एमडीओपी करैरा, तहसीलदार नरवर, खनिज अधिकारी शिवपुरी और खनि निरीक्षक सोनू श्रीवास सहित राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक पॉकलेन मशीन (EX200), एक 12 चक्का डम्पर, एक 6 चक्का डम्पर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को थाना अमोल पठा की सुरक्षा में रखा गया है। इन वाहनों के दस्तावेज और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान गुर्जर गैंग के नाम आए सामने प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह अवैध उत्खनन कार्य छोटे राजा गुर्जर, महेंद्र गुर्जर (पिता भरोसीलाल गुर्जर), धर्मेंद्र गुर्जर और देवेंद्र गुर्जर (पिता मदन सिंह गुर्जर) द्वारा किया जा रहा था। ये सभी ग्राम थरखेड़ा, तहसील नरवर के निवासी हैं। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख जल्द होगी उत्खनित रेत की मात्रा का आकलन टीम ने बताया कि खनिज गड्ढों में पानी भरे होने के कारण रेत की सटीक मात्रा का आकलन नहीं हो सका है। जल्द ही स्थल पर दोबारा माप की जाएगी और फिर उत्खनित खनिज की मात्रा निर्धारित कर कलेक्टर न्यायालय में अर्थदंड की कार्रवाई शुरू की जाएगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
भोपाल में Deputy Collector Alka Singh के बंगले पर चोरी

Deputy Collector Alka Singh: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल चार इमली इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। Deputy Collector Alka Singh के सरकारी बंगले में चोरों ने सेंध लगाई और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और महंगी घड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जिसने शहर की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। केरल से लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह अपने पति के इलाज के लिए केरल गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। उनकी गैरहाजिरी में चोरों ने बंगले का ताला तोड़कर घुसपैठ की। जब वे भोपाल लौटीं, तो उन्हें घर में बिखराव और जेवरात व नकदी गायब मिली। उन्होंने तुरंत हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख CCTV फुटेज से उम्मीद थाना प्रभारी के अनुसार, चोरों ने सावधानी से डिजिटल सबूत मिटा दिए, जिससे जांच मुश्किल हुई। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन संदिग्धों की सूची तैयार की जा रही है। चार इमली में लगातार बढ़ रही हैं चोरियां चार इमली क्षेत्र कभी ‘चोर इमली’ के नाम से कुख्यात था। अब यह भोपाल का सबसे VIP और सुरक्षित इलाका माना जाता है, जहां IAS, IPS, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। फिर भी, यह कोई पहली वारदात नहीं है। अगस्त 2024 में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बंगले से नकदी और जेवर चोरी हुए थे। इससे पहले अरेरा कॉलोनी और चार इमली में भी चोरी की घटनाएं हुईं। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान सुरक्षा पर उठे सवाल VIP जोन होने के बावजूद इस इलाके में CCTV और गार्ड की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है। अलका सिंह के बंगले पर भी कोई निजी सुरक्षा नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस स्तर के अफसर के घर पर चोरी हो सकती है, तो साधारण नागरिक कितने सुरक्षित हैं, यह बड़ा सवाल है। पुलिस ने दावा किया है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। लेकिन यह घटना राज्य सरकार के ‘सुरक्षित मध्यप्रदेश’ अभियान पर भी सवालिया निशान लगा रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Gwalior News: गलत निकला ग्वालियर पुलिस का शक, बोलेरो सवार ने ही मारी थी गोली

Gwalior News: ग्वालियर में ऑटो चालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले हुई इस वारदात में पुलिस को पहले ऑटो चालक पर ही शक था, लेकिन फोरेंसिक जांच में सच्चाई सामने आ गई। बोलेरो सवार ने ब्रेक लगने पर की मारपीट सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हरिहर नगर निवासी रघुनंदन शर्मा सोमवार रात अपना ऑटो लेकर मुरैना बानमोर से पुरानी छावनी आ रहे थे। रास्ते में नंगा नाला रोड पर अचानक मवेशी सामने आ जाने पर उन्होंने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रही बोलेरो गाड़ी टकरा गई। इसके बाद बोलेरो में सवार दो युवक उतरे और ऑटो चालक से झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने चालक को झाड़ियों में ले जाकर गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख पुलिस को पहले था ऑटो चालक पर शक वारदात के बाद पुलिस को लगा कि ऑटो चालक ने बोलेरो सवारों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। लेकिन जब फोरेंसिक एक्सपर्ट ने उसका हैंड स्वैब टेस्ट किया, तो गन पाउडर के निशान नहीं मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि गोली बोलेरो सवारों ने ही चलाई थी। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान CCTV से पकड़ी गई बोलेरो पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरे खंगाले, जिससे बोलेरो का नंबर मिला। नंबर के आधार पर टीम राजस्थान के बसेड़ी पहुंची और आरोपी श्रीकांत पुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया, “ऑटो चालक पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Delhi Blast MP Link: महू से जुड़ा दिल्ली धमाके का कनेक्शन, जानिए पूरा मामला

Delhi Blast MP Connection: दिल्ली धमाके के आरोपियों के तार अब मध्यप्रदेश के महू से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी, जहां ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी और मुजम्मिल शकील पढ़ाते थे, उसका चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मूल रूप से महू का रहने वाला है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दोनों आरोपी जांच में सामने आया कि उमर नबी और मुजम्मिल शकील अल-फलाह यूनिवर्सिटी में क्रमशः प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर थे। यह यूनिवर्सिटी अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है, जिसकी स्थापना महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने की थी। फरीदाबाद में इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी, जो अब पूर्ण विश्वविद्यालय बन चुकी है। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख इन्वेस्टमेंट कंपनी से यूनिवर्सिटी तक का सफर जांच के अनुसार, जवाद ने पहले “अल-फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी” के नाम से कारोबार शुरू किया था। लोगों को मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया। साल 2001 में कंपनी में आर्थिक गड़बड़ी सामने आने के बाद जवाद परिवार समेत दिल्ली भाग गया और वहीं इस यूनिवर्सिटी की नींव रखी। महू का घर बंद मिला महू के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जवाद और उसके परिवार के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जवाद का परिवार करीब 25 साल पहले महू के कायस्थ मोहल्ले में रहता था। पिता मोहम्मद हम्माद सिद्दीकी शहर के काजी रह चुके हैं। वर्तमान में जवाद के महू वाले घर में कोई नहीं रहता, मुख्य गेट पर ताला लगा मिला है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान स्थानीय पुलिस जांच में जुटी आईजी अनुराग सिंह (ग्रामीण) ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। संबंधित रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं और जवाद के पुराने संपर्कों की जांच की जा रही है। महू स्थित चार मंजिला मकान, जिसे स्थानीय लोग “मौलाना की बिल्डिंग” के नाम से जानते हैं, जवाद के पिता हम्माद के नाम पर है। उनकी 1995 में मृत्यु हो चुकी है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Ladli Bahna Yojana लाभार्थियों के लिए खुशखबरी

Ladli Bahna Yojana: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिवनी जिले में लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1,500 की नवीनतम किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को ₹1,250 प्रति माह मिल रहे थे, लेकिन हाल ही में राज्य कैबिनेट ने ₹250 की वृद्धि को मंजूरी दी है। 1.27 करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ राज्य सरकार के अनुसार, इस बार कुल ₹1,587 करोड़ की राशि 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। यह भुगतान सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाएगा, ताकि लाभार्थियों तक राशि सुरक्षित और पारदर्शी रूप से पहुँचे। सीएम मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा — “प्रदेश की बहनों से लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का वादा किया था, आज उसे पूरा करने का दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि जिला सिवनी से प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में ₹1,500 अंतरित करूंगा।” Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख योजना की शुरुआत लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। शुरू से अब तक राज्य सरकार 29 किश्तों में ₹44,900 करोड़ से अधिक की राशि लाभार्थियों को दे चुकी है। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान राज्य के खजाने पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ योजना की राशि ₹1,500 करने से सरकार का मासिक खर्च ₹1,905 करोड़ और वार्षिक खर्च ₹22,860 करोड़ तक पहुँच जाएगा। साथ ही, राज्य के खजाने पर ₹3,810 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन सरकार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह निवेश जरूरी है। महिलाओं के लिए बनी मिसाल लाड़ली बहना योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा सहारा दिया है। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने परिवार और बच्चों की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Ashoknagar News: अस्पताल में अनैतिक कृत्य करने वाले गिरफ्तार

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल परिसर में सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कृत्य करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपने कृत्य को स्वीकार किया। साली के साथ था युवक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। वहीं, उसके साथ दिख रही युवती उसकी साली थी। दोनों ने गार्डन एरिया में अनुचित हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख अस्पताल गेट पर दिखे दंपती दूसरे वीडियो में अस्पताल के गेट के पास दिख रहे लोग पति-पत्नी थे। सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कृत्य करने के चलते पुलिस ने इन पर भी FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने और वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान वायरल वीडियो के पीछे की साजिश की भी जांच एसपी ने बताया कि एक वीडियो 7 नवंबर का है जबकि दूसरा पहले का है। दोनों वीडियो कुछ दिन बाद वायरल किए गए। अब यह जांच की जाएगी कि वीडियो बनाने और फैलाने वालों का मकसद क्या था। इसके साथ ही, जिन्होंने घटना को देखा और रोकने का प्रयास नहीं किया, उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। ब्लैकमेलिंग एंगल की भी जांच पुलिस को शक है कि मामला ब्लैकमेलिंग से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए वीडियो सर्कुलेट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
Delhi blast के बाद ग्वालियर में हाई अलर्ट, कलेक्टर-एसपी खुद सड़कों पर उतरे

Delhi blast: दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार रात कार ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल होने के बाद ग्वालियर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ सेंटर और डीआरडीई जैसे संस्थानों की मौजूदगी के कारण ग्वालियर को अति संवेदनशील शहर माना जाता है। इसी वजह से धमाके की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गए। देर रात तक एयरफोर्स स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और बाजारों में सुरक्षा जांच अभियान चला। Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख सड़कों पर उतरे अफसर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह खुद सड़कों पर उतरे और पुलिस टीमों को सभी प्रमुख स्थानों पर सघन जांच के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महाराज बाड़ा और अन्य मुख्य स्थानों पर देर रात तक वाहनों और लोगों की जांच की जाती रही (Delhi blast)। संवेदनशील ठिकानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ सेंटर और डीआरडीई जैसे रणनीतिक ठिकानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और बढ़ा दी गई। पुलिस ने कहा कि इन इलाकों में 24 घंटे गश्त जारी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी (Delhi blast)। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनों और बसों पर सघन जांच की जा रही है। यात्रियों के बैग, लगेज और पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर भी वाहनों की तलाशी और यात्रियों से पूछताछ की गई(Delhi blast)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान बाजारों और मुरार इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन मुरार, महाराज बाड़ा, गोल पारी और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीमें रातभर सर्चिंग करती रहीं। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बारादरी चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की जांच कराई (Delhi blast)। होटल और गेस्ट हाउसों में जांच कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर पुलिस ने सभी होटलों, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउसों में जांच की। संदिग्ध लोगों की जानकारी ली गई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी है। पुलिस बल को अतिरिक्त गश्त के लिए लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है(Delhi blast)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान