Chambalkichugli.com

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले शुक्रवार को हुई सबसे बड़ी ट्रेड डील के बाद आखिरकार रविंद्र जडेजा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 12 सीजन बिताने वाले इस स्टार ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया है और जडेजा ने नए सफर को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिलचस्प बात यह है कि बयान में उन्होंने चेन्नई का जिक्र नहीं किया और राजस्थान को ही अपना घर बताया। जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद जडेजा ने कहा कि यह उनके लिए खास वापसी है। उन्होंने कहा, “राजस्थान रॉयल्स ने मुझे मेरा पहला मंच दिया था। यहीं पहली जीत मिली थी। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे अपने घर लौटा हूं। उम्मीद है कि मौजूदा खिलाड़ियों के साथ और ट्रॉफी जीतेंगे।” जडेजा के इस बयान से साफ है कि वह इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी फीस भी ट्रेड एग्रीमेंट में 18 करोड़ रुपये से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है(Ravindra Jadeja) । संजू सैमसन अब बनेंगे सीएसके का हिस्सा इस बड़े ट्रांसफर में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स भेजा गया है। वह अगले सीजन में अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपए की फीस पर ही खेलेंगे। संजू 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं और अधिकतर सीजन वह राजस्थान का हिस्सा रहे हैं। चेन्नई से राजस्थान पहुंचे सैम करन जडेजा के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी इस डील के साथ राजस्थान का हिस्सा बने हैं। सैम करन 2.4 करोड़ की मौजूदा फीस पर सीएसके छोड़कर राजस्थान से खेलेंगे। वह अब तक 64 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। सबसे बड़ी ट्रेड डील का असर आईपीएल इतिहास की यह सबसे हाई प्रोफाइल ट्रेड डील बताई जा रही है। एक तरफ चेन्नई को संजू सैमसन जैसा भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है जबकि राजस्थान के पास अब जडेजा और करन का ऑलराउंड पैकेज है। दोनों टीमों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Read More: Mumbai Indians ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले शानदार ट्रेड डील

Rohini Acharya : लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी ने राजनीति छोड़ी, परिवार से संबंध तोड़े

Rohini Acharya

Lalu Yadav Daughter Rohini Acharya Update: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू यादव के परिवार में बड़ी खटपट सामने आई है। सिंगापुर में पिता लालू प्रसाद को किडनी दान कर चर्चा में आईं रोहिणी आचार्य ने शनिवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से नाता भी समाप्त कर रही हैं। रोहिणी का दावा है कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था और वह पूरी जिम्मेदारी खुद ले रही हैं। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान हार का सामना कर चुकी है रोहिणी रोहिणी का यह कदम ऐसे समय आया है जब आरजेडी चुनाव में बड़ी हार का सामना कर चुकी है। नतीजों में RJD को केवल 25 सीटें मिलीं जबकि 2020 में पार्टी ने 75 सीटें जीती थीं। तेज प्रताप यादव इस बार करीब 50 हजार वोटों से हार गए, जबकि तेजस्वी यादव अपनी सीट बचाने में सफल रहे। कुछ महीने पहले परिवार में एक और बड़ा विवाद देखने को मिला था। इसी साल 25 मई को लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। तेज प्रताप ने इसके लिए भी संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया था। कल आए नतीजों के बाद भी तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जयचंदों ने राजद को कमजोर किया है। रोहिणी ने राजनीति छोड़ने की घोषणा से पहले पार्टी और परिवार के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। इससे परिवार में दरार की खबरें और तेज हो गईं। विवाद की शुरुआत संजय यादव और तेजस्वी यादव के साथ देखी गई एक फोटो से मानी जा रही है। 18 सितंबर को रोहिणी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें तेजस्वी यादव की गाड़ी की फ्रंट सीट पर संजय यादव बैठे दिख रहे थे। समर्थकों ने इस पर नाराजगी जताई थी क्योंकि लालू और तेजस्वी के अलावा किसी और को उस सीट पर बैठना पसंद नहीं किया जाता। रोहिणी ने इस पोस्ट को बिना कैप्शन शेयर किया था लेकिन अगले ही दिन उन्होंने सभी परिजन और पार्टी नेताओं को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद परिवार में मतभेद की अटकलें तेज हो गईं। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Karni Sena Protested: भिंड में करणी सेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गौ हत्या और तस्करी पर कार्रवाई की मांग

Karni Sena Protested

Karni Sena Protested: भिंड में शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना ने गौ संरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचकर तहसीलदार रंजीत सिकरवार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने जिले में गौ माता के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं, गौ हत्या और तस्करी पर चिंता जताई। करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष संतोष भदौरिया ने कहा कि जिले में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में गौ माता के साथ गंभीर अपराध होने से समाज आहत है और प्रशासन को इस दिशा में तत्काल कड़े कदम उठाने की जरूरत है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला ज्ञापन में क्या लिखा गया है ज्ञापन में कहा गया कि कई क्षेत्रों में गौ तस्करी और गौ हत्या का सिलसिला जारी है। संगठन ने आरोप लगाया कि गौचर भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे गायों के चरने की जमीन सिकुड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और गौचर भूमि को कब्जों से मुक्त कराया जाए। साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ाने और बेसहारा गायों के लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने की भी मांग उठी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो करणी सेना जिले में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेशाध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप गौ संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान  

MP News: बिहार में कांग्रेस की हार पर CM मोहन यादव का तंज, राहुल गांधी पर बोले तीखे शब्द

MP News

MP News: बिहार में महागठबंधन की भारी हार के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शनिवार को अलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है और जनता ने विपक्ष को जोरदार तरीके से नकार दिया है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की जोरदार झाड़ू लगी है। जनता चाहती है कि यह राजकुमार घर लौट जाए। पप्पू की सभी चालें अब बंद होने वाली हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वोट के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने बिहार की बदनामी कराई है और जनता ने इसका जवाब दे दिया है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला बिरसा मुंडा और चितु सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर अलीराजपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बिरसा मुंडा और चितु सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी चितु सिंह के योगदान को याद नहीं किया, जबकि उन्होंने 1882 में अंग्रेजों के खिलाफ 7 हजार आदिवासियों की सेना खड़ी की थी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था, जो हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 244.51 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद अलीराजपुर के बाद सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंचेंगे, जहाँ गैरिसन ग्राउंड में जन जातीय गौरव मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में क्रांति गौड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। क्रांति महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट लिए थे। मुख्यमंत्री पहले ही उन्हें 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

MP News: भोपाल में चलती बस में उठा धुआं, BCLL की TR 4 बस में अचानक लगी आग

MP News

MP News: भोपाल में शुक्रवार दोपहर लिंक रोड नंबर एक पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब बीसीएलएल की लो फ्लोर रेड बस से अचानक धुआं उठने लगा। यह बस बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही थी। बस चलते समय अचानक इंजन के पिछले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिससे यात्री घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बाहर उतरने के लिए कहा। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से उठते धुएं को फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से काबू में कर लिया गया। यह लो फ्लोर बस TR 4 रूट पर बैरागढ़ से एम्स तक संचालित होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में बीसीएलएल की बसों की खराब स्थिति को लेकर शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। घटना के बाद अधिकारियों ने बस को जांच के लिए डिपो भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Coldrip Syrup Case: कोल्डरिप सिरप मामले में बच्चों की मौत के बाद एक्शन शुरू

Coldrip Syrup Case

Coldrip Syrup Case: छिंदवाड़ा में कथित तौर पर कोल्डरिप सिरप पीने से बच्चों की मौत ने दवा निर्माण व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रदेशभर में कफ सिरप बनाने वाली सभी 32 कंपनियों की व्यापक जांच शुरू की गई। अब तक 7 कंपनियों की जांच पूरी हुई है, जिनमें कई गंभीर खामियां पाई गईं। प्रदेशभर में जांच अभियान तेज बच्चों की मौत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने केंद्रीय औषधि विभाग सब-जोन इंदौर के साथ संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत प्रदेश की सभी 32 सिरप निर्माण इकाइयों की जांच की जा रही है। शुरुआती चरण में जिन 7 कंपनियों की जांच पूरी हुई, उनमें कई अनियमितताएं पाई गईं जिन्हें गंभीर माना जा रहा है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला कंपनियों पर कार्रवाई जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कई कंपनियां दवा निर्माण मानकों का पालन नहीं कर रही थीं। इस आधार पर पांच कंपनियों को नोटिस जारी कर उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। इंदौर स्थित मेसर्स एडकॉन लैब ने स्वयं दवा निर्माण की अनुमति छोड़ दी, जिसके बाद उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। नोटिस मिलने वाली कंपनियां मेसर्स सेजा फार्मूलेशंस, इंदौर मेसर्स विशाल फार्मास्यूटिकल्स लेबोरेटरी मेसर्स सामकेम, इंदौर मेसर्स विलक्योर मेसर्स शील केमिकल्स, ग्वालियर मेसर्स एडकॉल लैब, इंदौर मेसर्स मॉर्डन लेबोरेटरी, इंदौर Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ संसाधन की कमी से जांच की गति धीमी दवा की जांच करने वाली मध्य प्रदेश फूड एंड ड्रग अथॉरिटी के पास संसाधन सीमित हैं। यही कारण है कि 32 में से केवल 7 कंपनियों की जांच अब तक पूरी हो सकी। प्रदेशभर से बड़े पैमाने पर दवा सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं और इन्हें ईदगाह हिल्स स्थित लैब में रखा जा रहा है, पर जांच प्रक्रिया धीमी है। एमपी एफडीए के ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि जांच लगातार जारी है। सीमित संसाधन के कारण रिपोर्ट आने में समय लगता है, लेकिन विभाग आवश्यक प्रक्रिया पर काम कर रहा है। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Shivpuri News: शिवपुरी में पद से हटाई गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास परियोजना ने अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता नीतू जादौन को पद से हटा दिया। यह कार्रवाई दो अलग-अलग शिकायतों पर की गई जांच रिपोर्ट के बाद की गई। शिकायतकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं होने का आरोप लगाया था। एसडीएम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि वर्ष 2009 से 2011 के बीच हुई नियुक्ति के दौरान न तो केंद्र स्वीकृत था और न ही कोई विज्ञप्ति जारी हुई थी। शिकायतकर्ताओं ने उठाई थीं गंभीर आपत्तियां कलेक्टर शिवपुरी के पास गगन सिंह पवार और गुलाब सिंह राजावत द्वारा शिकायतें भेजी गई थीं। इन शिकायतों में नीतू जादौन की नियुक्ति में अनियमितताओं का उल्लेख था। कलेक्टर के निर्देश के बाद यह मामला एसडीएम पोहरी को सौंपा गया। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला जांच में सामने आई कई खामियां एसडीएम द्वारा की गई पड़ताल में यह पाया गया कि अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र के लिए 2009, 2010 और 2011 में किसी भी प्रकार की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई। साथ ही, इन वर्षों में यह केंद्र स्वीकृत भी नहीं था। जांच के दौरान चयन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे अनियमितताओं की पुष्टि हुई। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ अनुशंसा के बाद जारी हुआ आदेश पड़ताल पूरी होने के बाद एसडीएम ने नीतू जादौन को पद से हटाने की अनुशंसा की। इसके बाद एकीकृत बाल विकास परियोजना पोहरी के परियोजना अधिकारी ने आदेश जारी कर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से हटाया। आदेश की प्रतियां कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसडीएम, सेक्टर पर्यवेक्षक, संबंधित कार्यकर्ता और शिकायतकर्ताओं को भेज दी गईं। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान  

Datia News: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

तबादला

Datia News: दतिया एसपी सूरज वर्मा ने शुक्रवार शाम पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। आदेश के अनुसार जिले के छह थानों के प्रभारियों की अदला-बदली की गई। लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली, जबकि बड़ौनी और सेंवढ़ा थानों के प्रभारियों को हटाकर साइबर सेल और कंट्रोल रूम भेजा गया। इस आदेश के बाद कई दिनों से चल रही तबादलों से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया। सिविल लाइन और सेंवढ़ा थानों में बदलाव जारी सूची के मुताबिक सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बनोरिया को सेंवढ़ा थाने की कमान दी गई। वहीं इंदरगढ़ थाना प्रभारी बैभव गुप्ता को सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन दोनों पोस्टिंग को लेकर विभाग में पहले से चर्चा चल रही थी। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ 11 महीने बाद गौरव शर्मा को मिली कमान फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव गौरव शर्मा से जुड़ा है। वे लगभग 11 महीने से पुलिस लाइन में तैनात थे। लगातार चर्चाओं के बाद उन्हें इंदरगढ़ थाने की कमान सौंपी गई। इसी क्रम में पुलिस लाइन में पदस्थ दिनेश राजपूत को बड़ौनी थाना प्रभारी बनाया गया। साइबर सेल और कंट्रोल रूम में नई जिम्मेदारी कुछ प्रभारियों को फील्ड से हटाकर नई जगह भेजा गया। टीआई दिलीप समाधिया को बड़ौनी थाने से हटाकर साइबर सेल में पदस्थ किया गया। वहीं सेंवढ़ा थाने से हटाए गए टीआई विनीत तिवारी को कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। कई दिनों से चल रही थी चर्चा पुलिस विभाग में पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि जिले के कई थाना प्रभारियों की पोस्टिंग बदलने वाली है। शुक्रवार शाम एसपी के आदेश के बाद ये अटकलें सच साबित हो गईं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Morena News: मुरैना में महिला पटवारी निलंबित, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

Morena News

Morena News: मुरैना जिले के दतैरा हल्के में पदस्थ महिला पटवारी सरोज राजपूत को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें सरोज राजपूत अपनी ड्यूटी खुद करने के बजाय फील्ड में रिटायर्ड पटवारी से काम करवाती हुई दिखाई दीं। जानकारी के अनुसार, सरोज राजपूत लंबे समय से फील्ड में जाकर अपना कार्य नहीं कर रही थीं। उनकी जगह रिटायर्ड पटवारी बैजनाथ कुशवाह राजस्व से संबंधित काम देख रहे थे। वायरल वीडियो में बैजनाथ कुशवाह पंचायत भवन में एक किसान के साथ जमीन की नाप को लेकर बहस करते दिखे, जहां किसान ने मूल पटवारी सरोज राजपूत को बुलाने की मांग की। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ इस पर रिटायर्ड पटवारी ने कहा कि सरोज राजपूत हल्के की पदस्थ पटवारी हैं, लेकिन फील्ड का काम वही करते हैं। वीडियो के सामने आने पर प्रशासन हरकत में आया और तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। महिला पटवारी सरोज राजपूत के पति सुरेंद्र यादव मुरैना एडीएम कार्यालय में स्टेनो के पद पर पदस्थ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का एक ही मोबाइल नंबर है और सुबह 10 बजे के बाद पटवारी से संपर्क करना मुश्किल होता है। एसडीएम भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि कलेक्टर ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पटवारी सरोज राजपूत को निलंबित किया और विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि वह फील्ड में उपस्थित क्यों नहीं रहती थीं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान  

Contempt Proceedings Against CBI: देवा पारदी मामले में अवमानना याचिका निरस्त

Contempt Proceedings Against CBI

Contempt Proceedings Against CBI: गुना जिले के देवा पारदी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिका को निरस्त कर दिया है। देवा की मां ने यह याचिका इसलिए दायर की थी क्योंकि अदालत के 15 मई 2025 के आदेशों का पालन समय पर नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि CBI और राज्य सरकार को आदेशों के पालन में हुई देरी के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अतिरिक्त आरोप पत्र दायर करना होगा। क्या था पूरा मामला 15 जुलाई 2024 को बीलाखेड़ी निवासी देवा पारदी (25) की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क पर जाने वाली थी। इसके एक दिन पहले शाम को पुलिस ने चोरी के एक मामले में बरामदगी के लिए देवा और उसके चाचा गंगाराम को हिरासत में लिया था। उसी रात परिवार को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि देवा को पोस्टमॉर्टम रूम में लाया गया है। बाद में पता चला कि उसकी मौत पुलिस कस्टडी में हुई है। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ परिजनों और समुदाय का विरोध म्याना थाने में देवा और उसके चाचा के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पारदी समुदाय की महिलाओं ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया था। देवा की चाची और उसकी होने वाली दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने रोक लिया। घटना के बाद 7–8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप देवा की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद 15 मई को अदालत ने एक महीने में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। हालांकि, गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने सितंबर की सुनवाइयों में राज्य और CBI को फटकार लगाई और कहा कि अगला कदम अवमानना आरोप तय करना होगा। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान आरोपियों की गिरफ्तारी अदालत की सख्त टिप्पणी के अगले ही दिन फरार SI उत्तम सिंह CBI कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, जहां CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद TI संजीत मावई को 5 अक्टूबर को शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। CBI ने 8 अक्टूबर की सुनवाई में कोर्ट को गिरफ्तारी की जानकारी दी, लेकिन कोर्ट ने देरी पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि आदेश के बावजूद कार्रवाई समय पर क्यों नहीं हुई। अवमानना याचिका निरस्त 12 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CBI और राज्य सरकार ने हलफनामों के माध्यम से देरी का स्पष्टीकरण पेश किया। कोर्ट ने यह माना कि गिरफ्तारी केवल अदालत की कठोर टिप्पणियों के बाद हुई, न कि आदेश के तत्काल पालन में। इसके बावजूद कोर्ट ने स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए अवमानना याचिका को निरस्त कर दिया। विभागीय कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया राज्य सरकार ने दोनों गिरफ्तार अधिकारियों ( संजीत सिंह मावई (तत्कालीन TI, म्याना) और उत्तम सिंह (तत्कालीन ASI/चौकी प्रभारी उमरी) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि 15 मई के आदेश के गैर-पालन के संबंध में अतिरिक्त आरोप पत्र दायर किया जाएगा और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान