Chambalkichugli.com

Balaghat Naxal Encounter : हॉक फोर्स इंस्पेक्टर Ashish Sharma शहीद, CM ने दी श्रद्धांजलि

Balaghat Naxal Encounter

Balaghat Naxal Encounter : बालाघाट। बुधवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की संयुक्त नक्सल विरोधी टीम ने राजनांदगांव के घने जंगलों में बड़ा ऑपरेशन चलाया। खुफिया जानकारी थी कि बोर तालाब के पास नक्सली छिपे हुए हैं। इसी दौरान टीम के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान टीम को लीड कर रहे मध्य प्रदेश हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को सीने में गोली लग गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा-बोहानी गांव के रहने वाले 34 वर्षीय आशीष शर्मा 2016 में सब-इंस्पेक्टर बने थे। नक्सल विरोधी अभियानों में कई सफल ऑपरेशन का हिस्सा रहने पर राज्य सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी दिया था। पिछले दो साल में भारत सरकार उन्हें दो बार वीरता पदक प्रदान कर चुकी थी। उनकी शादी जनवरी में होने वाली थी। घटना की पुष्टि करते हुए डीजीपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तीन राज्यों का संयुक्त ऑपरेशन जारी था और आशीष टीम की कमान संभाल रहे थे। नरसिंहपुर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना, एएसपी संदीप भूरिया सहित पुलिस बल उनके पैतृक गांव रवाना हो चुका है। परिवार को अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है, केवल उनके भाई को बताया गया है, जो पार्थिव शरीर लेने बालाघाट पहुँचे हैं। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि हॉक फोर्स के वीर इंस्पेक्टर आशीष शर्मा नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहस और पराक्रम को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहीद आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर आज शाम नरसिंहपुर पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदेशभर में उनके बलिदान पर शोक की लहर है। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा    

MP News : लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दिल्ली-भोपाल इंडिगो फ्लाइट ने लिया यू-टर्न, बड़ी वजह आई सामने

MP News

MP News : दिल्ली से भोपाल आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6364 बुधवार दोपहर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई, जब लैंडिंग से ठीक पहले विमान ने अचानक हवा में यू-टर्न ले लिया। निर्धारित समय पर भोपाल पहुंचने के बावजूद विमान को डायवर्ट कर इंदौर उतार दिया गया, जिससे भोपाल एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों और परिजनों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ मिनटों की दूरी पर था विमान फ्लाइट को दोपहर करीब 1:15 बजे भोपाल उतरना था। परिजन आगमन स्क्रीन देखते रहे और उम्मीद करते रहे कि विमान किसी भी समय लैंड करेगा, लेकिन अचानक स्क्रीन पर स्थिति बदलकर ‘इंदौर में उतरी’ दिखने लगी। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा क्यों डायवर्ट हुई फ्लाइट? भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि डायवर्जन पायलट का फैसला था और संभवतः विमान में ईंधन भरने की जरूरत के कारण यह कदम उठाया गया। दूसरी ओर, विमान में मौजूद यात्रियों को क्रू की तरफ से बताया गया कि भोपाल में तेज और अनुकूल न होने वाली हवा के कारण विमान उतर नहीं सकता, इसलिए इंदौर ले जाया जा रहा है। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज इंदौर में ईंधन भरने के बाद दोबारा रवाना सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट को इंदौर में ईंधन भरने के बाद दोबारा उड़ान भरनी पड़ी। यात्रियों को लगभग 1:30 से 1:45 घंटे की कुल देरी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की ही एक अन्य उड़ान 6E 6365, जिसे दोपहर 1:45 बजे भोपाल से दिल्ली उड़ान भरनी थी, डायवर्जन और संचालन में बदलाव के कारण देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार राजा भोज एयरपोर्ट पर मौजूद लोग लगातार अपडेट चेक करते रहे। एक यात्री, जो अपनी बहन को लेने आया था, ने बताया कि पहले उन्हें लगा यात्रियों को डायवर्जन के बाद खुद अपनी व्यवस्था करनी होगी। बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने बताया कि विमान इंदौर में ईंधन भरकर वापस भोपाल आएगा। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा  

Shivpuri News: मक्का के घटे दाम पर किसानों का फूटा गुस्सा, NH-46 पर लगा चक्काजाम

(Shivpuri News) 

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में मंगलवार को मक्का के कम दाम मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। लुकवासा कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा उचित मूल्य न देने के विरोध में किसानों ने दो बार नेशनल हाईवे 46 पर चक्काजाम कर दिया, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाइश दी और जाम खुलवाया। दोपहर में पहली बार जाम दोपहर करीब 2 बजे गुस्साए किसानों ने फसल की कम कीमत पर नाराजगी जताते हुए NH-46 को रोक दिया। प्रशासन ने बातचीत कर जाम खुलवाया और मंडी में तौल शुरू कराई। कुछ देर बाद फिर विवाद बढ़ा और करीब 3:45 बजे किसानों ने एक बार फिर सड़क पर जाम लगा दिया। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा समझाइश और चेतावनी देकर खुलवाया जाम दूसरी बार जाम लगने पर एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, एसडीओपी संजय मिश्रा, टीआई गब्बर सिंह गुर्जर, तहसीलदार सचिन भार्गव और लुकवासा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर समझाया और मनमानी पर उतरे लोगों को चेतावनी भी दी। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। हजारों वाहन फंसे घंटों तक लगे जाम के कारण हाईवे पर हजारों वाहनों की कतार लग गई। ट्रैफिक देर रात तक रेंगते हुए ही चलता रहा। किसानों का यह गुस्सा नया नहीं है—इसी महीने 3 नवंबर को भी किसानों ने कम दाम के विरोध में हाईवे जाम किया था जो करीब पांच घंटे तक चला था। READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक किसानों ने व्यापारियों पर लगाए मनमानी के आरोप किसानों का आरोप है कि व्यापारी गीला और सूखा मक्का एक ही रेट पर खरीद रहे हैं। इसके अलावा दागदार मक्का और नई फसल का दाम भी समान दिया जा रहा है। लुकवासा मंडी में मक्का 800 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है जबकि अन्य मंडियों में यह दाम काफी ज्यादा मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि इतने कम दाम पर फसल की लागत भी नहीं निकल रही। एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी में मंगलवार को मक्का का न्यूनतम भाव 1200 और अधिकतम भाव 1750 रुपये रहा। उन्होंने कहा कि चक्काजाम कुछ उपद्रवी किसानों द्वारा भड़काकर करवाया गया। ऐसे चेहरों की पहचान कर ली गई है और आगे कार्रवाई की जाएगी। (Shivpuri News) READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत  

Morena News: बस स्टैंड के फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को मिली राहत,स्थाई जगह मिलने तक अस्थाई अनुमति

Morena News

Morena News: मुरैना नगर निगम द्वारा बस स्टैंड परिसर में लगाए गए फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई ने बुधवार को बड़ा मोड़ ले लिया। नोटिस और मौखिक निर्देशों के बाद जब बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें हटाने को तैयार नहीं हुए, तो वे सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय पहुंचे और स्थाई स्थान मिलने तक यथास्थान काम जारी रखने की मांग उठाई। निगम ने दिया नोटिस नगर निगम ने बस स्टैंड परिसर में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी फुटपाथ विक्रेताओं को नोटिस दिया था। निगम कर्मचारियों ने समझाइश देकर जगह खाली करने को कहा, लेकिन अधिकांश विक्रेताओं ने बताया कि अचानक दुकान हटाने से उनका दैनिक रोजगार प्रभावित होगा। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा भाजपा कार्यालय पहुंचे सैकड़ों विक्रेता सैकड़ों सब्जी विक्रेता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्थाई जगह तय होने तक उन्हें उसी स्थान पर दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए, नहीं तो वे आर्थिक संकट में फंस जाएंगे। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज जिला अध्यक्ष की पहल पर मिली राहत जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर से बातचीत की। उन्होंने विक्रेताओं की स्थिति बताते हुए रोजगार जारी रखने के लिए अस्थाई अनुमति देने का आग्रह किया। बातचीत के बाद निगम ने निर्णय लिया कि स्थाई स्थल मिलने तक सभी विक्रेता पूर्व स्थान पर ही काम कर सकते हैं। स्टेडियम पीछे तैयार होगा नया स्थल नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धाकड़ ने बताया कि स्टेडियम के पीछे खाली मैदान को जल्द ही फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित मार्केट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उस स्थान के तैयार होने तक विक्रेताओं को बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से काम करने की अनुमति रहेगी। (Morena News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Bhind News: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

Bhind News

Bhind News: भिंड जिले में लकड़ी परिवहन की अनुमति (TP) जारी करने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अवैध लकड़ी को वैध बनाने की पूरी प्रक्रिया चुनिंदा लोगों के नियंत्रण में है, जिसके कारण पकड़े जाने के बाद भी कुछ घंटों में TP तैयार कर चालक के मोबाइल पर भेज दी जाती है। ताजा मामला इस सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करता है। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज दतिया में पकड़ा गया कंटेनर शुक्रवार को दबोह क्षेत्र के अमाहा गांव से लकड़ी से लदा एक कंटेनर तिरपाल से ढंककर निकला। योजना थी कि लकड़ी तस्करी को सामान्य परिवहन की तरह दिखाया जाए। लेकिन दतिया के इंदरगढ़ में राजस्व विभाग की टीम ने कंटेनर को रोक लिया। जांच में चालक किसी भी प्रकार की TP नहीं दिखा पाया, जिसके बाद वाहन को थाने में खड़ा कर दिया गया। (Bhind News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे बाद अचानक मोबाइल पर पहुंची TP सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कंटेनर पकड़े जाने के सिर्फ 2 घंटे बाद ही चालक के मोबाइल पर TP भेज दी गई। इससे साफ है कि दस्तावेज वास्तविक नहीं थे, बल्कि पकड़े जाने के बाद तत्काल तैयार किए गए। (Bhind News) READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत    

Gwalior News: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में 12वीं की एक छात्रा दो दिन तक लापता रही। सोमवार शाम कोचिंग के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों और पुलिस की लगातार तलाश के बाद छात्रा मंगलवार रात मथुरा के वृंदावन स्थित एक होटल में मिली। पुलिस टीम उसे सकुशल ग्वालियर लेकर आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा रोक-टोक से परेशान होकर छोड़ा घर पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह अपने माता-पिता की रोक-टोक से नाराज थी और बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि छात्रा की काउंसलिंग की गई है और समझाया गया कि माता-पिता की सावधानी उसके हित के लिए होती है। READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक मोबाइल लोकेशन ने खोला राज 17 नवंबर की शाम करीब 4 बजे छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन 6 बजे तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले खुद तलाश की, फिर रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन ट्रैक की। लोकेशन के आधार पर पता चला कि छात्रा मथुरा के वृंदावन में एक होटल में ठहरी है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। समय रहते छात्रा तक पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस का कहना है कि किशोरियों से जुड़े मामलों में तुरंत रिपोर्ट करना जरूरी है, ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके। (Gwalior News) READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत    

MP SIR News : SIR मीटिंग से गैरहाजिर 21 अधिकारियों पर कलेक्टर का एक्शन

MP SIR News

MP SIR News : हरदा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 से संबंधित एक महत्वपूर्ण गूगल मीटिंग में शामिल न होने पर हरदा जिले के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने 21 अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम निर्वाचन कार्य में लापरवाही को रोकने और काम की गंभीरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र 134 से जिन कर्मचारियों का वेतन काटा गया है, उनमें ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल गरीड, पशुपालन विभाग के डॉ. नागेन्द्र पाटिल और धर्मेंद्र कुमार यादव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री विश्वजीत पाटीदार, वन विभाग के प्रेमपाल धुर्वे, रामलाल मरापे, बेल सिंह मेहता, सुकुमार सिंह उईके, बोरेलाल धुर्वे और मकड़ाई के प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद परते शामिल हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री कल्याण सिंह ठाकुर का भी एक दिन का वेतन काटने का आदेश हुआ है। हरदा विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हरदा विधानसभा 135 से उप वनक्षेत्रपाल मुन्नालाल मवासी, पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी आर.एल. कुम्हार, सहायक यंत्री संजय इवने, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक विजय सिंह, कृषि विभाग के सहायक संचालक रामकृष्ण मंडलोई, महिला एवं बाल विकास के राजा रंगारे, श्रम विभाग के आशीष चौरसिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सचिन रोमड़े और विकासखंड स्रोत समन्वयक रमेश पटेल का भी वेतन काटा जाएगा। कलेक्टर की सख्त चेतावनी कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और बीएलओ को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य गंभीरता से करने के लिए सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित बीएलओ और सुपरवाइज़रों के खिलाफ निर्वाचन नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की अहमियत के चलते बढ़ी सख्ती कलेक्टर की यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वोटर लिस्ट का सही और समय पर पुनरीक्षण आगामी चुनाव प्रक्रियाओं की नींव होता है। अधिकारियों की अनुपस्थिति को प्रशासन ने सीधे तौर पर गंभीर लापरवाही माना है।

MP Cold Weather : मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

MP Cold Weather

MP Cold Weather : भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह और रात के साथ अब दिन में भी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। मंगलवार को प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे मंगलवार-बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पचमढ़ी में 6.4, उमरिया में 7.6, नौगांव में 7.8, शिवपुरी में 8, धार में 8.8 और मलाजखंड में 8.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कुल 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड राजधानी भोपाल में 16-17 नवंबर की रात तापमान गिरकर 5.2 डिग्री पर पहुँच गया। यह नवंबर महीने का पिछले 84 वर्षों का सबसे कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे पहले साल 1941 में नवंबर में 6.1 डिग्री दर्ज हुआ था। ठंड और कोहरे से स्कूलों की टाइमिंग बदली बढ़ती ठंड और सुबह के कोहरे के कारण कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जबलपुर में 19 नवंबर से नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, खंडवा, झाबुआ और शहडोल में भी स्कूलों की टाइमिंग आगे बढ़ाई गई है ताकि बच्चे सुबह की ठिठुरन से बच सकें। 22 नवंबर से मौसम में बदलाव की संभावना मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आसमान साफ रहने से उत्तरी हवाएं जोर पकड़ रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। 22 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्का बदलाव आ सकता है, लेकिन उससे पहले तेज ठंड जारी रहने के संकेत हैं। READ MORE: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत

World Toilet Day Today: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत

World Toilet Day Today

World Toilet Day Today: इंदौर। शहर में बुधवार को वर्ल्ड टॉयलेट डे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम सभी 22 जोन में स्थित सार्वजनिक शौचालयों पर गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम आयोजित करेगा। निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और चार नए सार्वजनिक शौचालयों का शुभारंभ भी किया जाएगा। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने बताया कि बाल दिवस से जुड़ी गतिविधियों के तहत शुरू किए गए कल्पना की उड़ान कार्यक्रम को वर्ल्ड टॉयलेट डे से जोड़ते हुए शहरभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव बुधवार सुबह नेहरू पार्क स्थित नए सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे। Read More: इंदौर में युवक ने जहर खाया, शादी नहीं होने की चिंता में था तनावग्रस्त इन स्थानों पर होंगे शुभारंभ कार्यक्रम विभिन्न जोन में पार्षद और एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में नए शौचालयों की शुरुआत की जाएगी। • जोन 4, वार्ड 12 – महाराणा प्रताप नगर (स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल, पार्षद सीमा डाबी) • जोन 13, वार्ड 74 – चोइथराम सब्जी मंडी (एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा और मंडी एसोसिएशन) • जोन 17, वार्ड 19 – एफ सेक्टर (एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और अन्य जनप्रतिनिधि) इन कार्यक्रमों में सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट्स, वेंडर्स और स्थानीय लोग शामिल होकर स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाएंगे। READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक आज इन जगहों पर भी होंगे आयोजन शहर के 22 जोन अंतर्गत कई प्रमुख स्थानों पर भी गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे: लालबाग, मल्हार आश्रम, आईटीआई चौराहा, पतरे की चाल, विजय नगर चौराहा, शारदा मठ, जिमखाना, हरसिद्धि जोन ऑफिस, दशहरा मैदान, पंचशील नगर, इंदिरा प्रतिमा चौराहा, पीपल्याहाना, इंदिरा नगर, गायत्री पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे। Read More: 1.37 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ

Indore News: इंदौर में युवक ने जहर खाया, शादी नहीं होने की चिंता में था तनावग्रस्त

Indore News

Indore News: इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से और तनाव में जहर खा लिया। उसे परिजन मंगलवार देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक पिछले कई वर्षों से एक गंभीर त्वचा रोग से परेशान था। इसी कारण शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से टूटने लगा था। पुलिस के अनुसार मृतक रवि (32) पुत्र शेरसिंह साकले गोकुल धाम सिटी में रहता था। मंगलवार रात उसने घर में विवाद के बाद जहर खा लिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अक्सर शराब के नशे में होता था विवाद परिवार ने बताया कि रवि पिछले दो-तीन दिनों से शराब पीकर घर आ रहा था और शादी न होने की वजह से माता-पिता तथा भाई से विवाद करता था। मंगलवार रात भी घर में झगड़ा हुआ। इसी बीच उसका भाई राजेश कुछ देर के लिए बाहर गया। वापस लौटने पर रवि की स्थिति बिगड़ी हुई मिली। पूछने पर उसने बताया कि उसने जहर पी लिया है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर हो चुकी थी। त्वचा रोग के चलते नहीं हो पा रही थी शादी भाई राजेश के मुताबिक रवि को लंबे समय से त्वचा संबंधी बीमारी थी। समाज में इसी कारण रिश्ते नहीं हो रहे थे। उम्र बढ़ने के साथ वह तनावग्रस्त रहने लगा और डिप्रेशन की स्थिति में अक्सर परिवार से झगड़ता था। रवि मकान निर्माण में मजदूरी का काम करता था, जबकि उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड और भाई प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां कार्यरत है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Read More: 1.37 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ