Chambalkichugli.com

Dindori News : घर में सोते अधेड़ की हत्या, अज्ञात आरोपी धारदार हथियार से वार कर फरार

Dindori News

Dindori News : डिंडोरी जिले के मेहंदवानी थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। कोड़ाझिर गांव में अपने मकान में अकेले सो रहे 55 वर्षीय सुबल शाह धुर्वे की किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। कान के पास वार इतना गहरा था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत दरवाजा नहीं होने का मिला फायदा परिवार के अनुसार रात करीब 11:30 बजे हल्की आवाज सुनाई दी। जब पत्नी और बच्चों ने बाहर आकर देखा तो सुबल खून से लथपथ पड़े थे। घर का एक हिस्सा बिना दरवाजे का था, जहां से आरोपी आसानी से अंदर घुसा। घर गांव की बस्ती से थोड़ा दूर था और आसपास सिर्फ एक मकान होने के कारण किसी को चीख-पुकार भी सुनाई नहीं दी। हमलावर वार करके चुपचाप अंधेरे में गायब हो गया। परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे घटना के वक्त सुबल की पत्नी, बेटा और बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह होते ही परिजनों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मेहंदवानी पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा हत्या के कारणों की जांच थाना प्रभारी श्याम सुंदर उसराठे ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश, चोरी या किसी पुराने विवाद से जुड़ी है या नहीं। पुलिस की तलाश जारी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस गांव और आसपास के इलाकों में सर्च कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी है। आरोपी के जल्द पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा  

Morena News: टेंटरा क्षेत्र में सड़क किनारे दिखा चीता, एंबुलेंस चालक ने बनाया वीडियो

Morena News

Morena News: श्योपुर के कूनो से निकला एक चीता बुधवार शाम मुरैना जिले की सीमा में सड़क के पास दिखा। टेंटरा थाना क्षेत्र में शाम करीब 5 बजे सबलगढ़ लौट रही 108 एंबुलेंस के सामने चीता आ गया। एंबुलेंस चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद चीता जंगल की ओर चला गया। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत टेंटरा और श्यामपुरा के बीच मिला था चीता सबलगढ़ 108 एंबुलेंस स्टाफ गोविंद जादौन ने बताया कि वह मरीज को श्योपुर छोड़कर लौट रहे थे, तभी टेंटरा और श्यामपुरा के बीच सड़क के किनारे चीता घूमता दिखाई दिया। गोविंद ने कहा कि यह पल अचानक था, इसलिए उन्होंने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा तीन महीने से मुरैना में घूम रहे कूनो के चीते कूनो से निकलकर मुरैना जिले में आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह चीता तीन महीने से कूनो वापस नहीं गया है। सबलगढ़, टेंटरा, रामपुर, कैलारस और पहाड़गढ़ क्षेत्रों में इसके दिखने की घटनाएं जारी हैं। वन विभाग की चीता मॉनिटरिंग टीम कूनो से बाहर निकले चीतों पर नजर रखती है। मुरैना में लगातार मूवमेंट के कारण टेक्निकल टीम और स्थानीय वन विभाग भी लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं। टीम का कहना है कि चीते सुरक्षित हैं और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। Read More: शहीद इंस्पेक्टर Ashish Sharma को अंतिम विदाई

MP High Court की सख्ती, हाईवे के पास शराब दुकानों पर नाराजगी

MP High Court

MP High Court : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के 500 मीटर क्षेत्र में चल रही शराब दुकानों पर कड़ा रुख दिखाया है। अदालत ने केंद्र के सड़क परिवहन मंत्रालय, राज्य के आबकारी आयुक्त और आबकारी सचिव को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने इन दुकानों को तुरंत बंद करने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो सप्ताह में विस्तृत जवाब भी मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश की अनदेखी पर अदालत ने नाराजगी जताई है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत सड़क किनारे शराब पीते लोग बढ़ा रहे खतरा यह मामला भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता राशिद नूर खान द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में हाईवे के पास शराब दुकानों पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, फिर भी कई दुकानें अभी भी खुले हैं। दुकानों के बाहर खड़े लोग शराब पीते दिखते हैं, जिससे ट्रक चालकों और यात्रियों में नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है और जनता की सुरक्षा खतरे में है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा सरकार का पुराना आदेश भी आया सामने याचिकाकर्ता के वकील आर्यन उरमलिया ने सुनवाई के दौरान फोटो और दस्तावेज पेश किए। इनसे पता चलता है कि कई दुकानें सीधे राजमार्ग से जुड़ी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 1 जून 2017 को आदेश जारी कर हाईवे पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद 2025-26 की नई आबकारी नीति में कई दुकानों को फिर से चलने की अनुमति दे दी गई और कुछ नई दुकानों का आवंटन भी हाईवे के पास कर दिया गया। अदालत ने सभी पक्षों को दिया नोटिस बुधवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सच्चदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने प्रारंभिक सुनवाई पूरी की। अदालत ने सभी संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। हाईकोर्ट का यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब केंद्र और राज्य सरकार का जवाब तय करेगा कि आगे क्या कार्रवाई होगी। Read More: शहीद इंस्पेक्टर Ashish Sharma को अंतिम विदाई

Balaghat Naxal Encounter : शहीद इंस्पेक्टर Ashish Sharma को अंतिम विदाई

Balaghat Naxal Encounter

Balaghat Naxal Encounter : नक्सल मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हॉकफोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के पार्थिव शरीर का बालाघाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम दर्शन कराया गया। गुरुवार सुबह जैसे ही तिरंगे में लिपटा शव शहर पहुंचा। अंबेडकर चौक से पुलिस लाइन शहीद स्मारक तक निकली श्रद्धांजलि यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शहीद स्मारक में भावुक माहौल श्रद्धांजलि सभा में मंत्री संपतिया उइके, सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे और गौरव पारधी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नक्सल डीजी पंकज श्रीवास्तव, आईजी संजय कुमार, कलेक्टर मृणाल मीणा, एसपी आदित्य मिश्रा और सीआरपीएफ व हॉकफोर्स के सैकड़ों जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया। इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब शहीद के छोटे भाई अंकित रो पड़े। नक्सल डीजी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। पूरा माहौल शोक और सम्मान से भर गया। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत वीरता का चमकता उदाहरण नक्सल डीजी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष शर्मा हॉकफोर्स के अत्यंत साहसी अधिकारियों में शामिल थे। दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित इस अधिकारी ने फरवरी में चार नक्सलियों को ढेर करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। बुधवार को भी तीन राज्यों की संयुक्त टीम का नेतृत्व कर रहे आशीष जांघ, कंधे और कमर में गोली लगने के बावजूद डटे रहे और ऑपरेशन को आगे बढ़ाया। उनकी बहादुरी साथियों के लिए प्रेरणा बन गई। पैतृक गांव के लिए रवाना तीन घंटे तक चले श्रद्धांजलि समारोह के बाद पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से नरसिंहपुर जिले के बोहानी गांव भेजा गया। उनके साथी जवान भी साथ गए। 2018 से बालाघाट में तैनात आशीष शर्मा ने बैहर, गढ़ी और किन्ही इलाकों में कई सफल ऑपरेशन चलाए। उनकी वीरता ने प्रदेश में सुरक्षा बलों की हिम्मत और जनविश्वास को नई मजबूती दी। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

PM Shri Heli Tourism: मध्यप्रदेश में शुरू हुई देश की पहली हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा

PM Shri Heli Tourism

PM Shri Heli Tourism: भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। देश की पहली इंटर-स्टेट हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा “PM श्री हेली टूरिज्म सर्विस” शुरू हो गई है। इस सेवा ने प्रदेश के कई धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ दिया है। अब श्रद्धालु और पर्यटक कम समय में कई प्रमुख स्थलों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे। मुख्य सेक्टर में शुरू हुई सेवा (PM Shri Heli Tourism) शुरुआत तीन प्रमुख क्षेत्रों में हुई है Spiritual Tourism, Eco Tourism और Wildlife Tourism सेवा सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध रहेगी और एक हेलीकॉप्टर में अधिकतम छह यात्री बैठ सकेंगे। बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर को सीधे हवाई मार्ग से जोड़ा गया है। • इंदौर से उज्जैन उड़ान समय 20 मिनट • उज्जैन से ओंकारेश्वर 40 मिनट • ओंकारेश्वर से इंदौर वापसी लगभग 5500 रुपए में इस सुविधा से श्रद्धालुओं के लिए दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन अब बेहद आसान हो गए हैं। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा इको टूरिज्म (PM Shri Heli Tourism) भोपाल से पचमढ़ी तक एक घंटे की सीधी उड़ान उपलब्ध है। • भोपाल से मढ़ई 40 मिनट • मढ़ई से पचमढ़ी 20 मिनट पर्यटकों के लिए पचमढ़ी में जॉय राइड की सुविधा भी जोड़ी गई है। वाइल्डलाइफ टूरिज्म को नई पहचान (PM Shri Heli Tourism) जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़, मैहर, चित्रकूट और अमरकंटक तक हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू हुई हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह सेवा जंगल सफारी का नया और यादगार अनुभव देगी। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह सेवा धार्मिक, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला के अनुसार इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। Read More: बस स्टैंड के फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को मिली राहत,स्थाई जगह मिलने तक अस्थाई अनुमति

दतिया में श्री पीतांबरा पीठ पर हादसा टला, निर्माणाधीन मुख्य द्वार के आठ पिलरों की मेहराब अचानक ढही

Datia News

Datia News: दतिया। श्री पीतांबरा पीठ पर निर्माणाधीन मुख्य सिंह द्वार के आठ पिलरों पर लगी मेहराब बुधवार रात अचानक गिर गई। घटना शाम सात बजकर पचास मिनट पर हुई, जब मां पीतांबरा की संध्या आरती चल रही थी। तेज धमाके की आवाज से श्रद्धालुओं में घबराहट फैल गई, लेकिन सौभाग्य रहा कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। निर्माण कार्य पिछले एक साल से जारी है और मुख्य द्वार को लगभग दस करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। पिलरों पर मेहराब हाल ही में लगाई गई थी। मजदूर काम खत्म कर पहले ही घर लौट चुके थे, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। (Datia News) Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत इससे पहले वर्ष 2021 में सिंह द्वार के दोनों ओर बनाए गए दो छज्जों में से एक गिरा था। उस समय दो बाइक सवार नीचे से गुजर रहे थे, जिन्होंने समय रहते बाइक छोड़कर खुद को बचा लिया था। ट्रस्ट के सहायक व्यवस्थापक मनोज मुदगल ने बताया कि बारह पिलरों में से आठ पिलरों की मेहराब नीचे आ गई। संभव है कि पिलरों में मजबूती की कमी रह गई हो। घटना की जांच की जा रही है। (Datia News) Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

Sheopur News: भारत में पहली बार भारतीय मूल की मादा चीता का सफल प्रजनन दर्ज

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी मादा चीता ने देश की धरती पर सफल प्रजनन किया है। वन विभाग ने बताया कि मां और सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुखी लगभग तैंतीस महीने की है और ज्वाला की संतान होने के कारण उसे मुखी नाम दिया गया था। अब वह प्रोजेक्ट चीता की पहली ऐसी भारतीय मूल की मादा बन गई है जिसने पाँच शावक देकर कार्यक्रम की सफलता को नई दिशा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि चीते भारतीय जंगलों और मौसम के अनुकूल हो रहे हैं। प्राकृतिक परिस्थितियों में उनका व्यवहार संतोषजनक पाया गया है। इससे भारत में एक स्थिर और विविध चीता जनसंख्या बनाने के लक्ष्य को मजबूत समर्थन मिलेगा। Read More: गुना में यूनिटी मार्च के दौरान भाजपा नेता सुरक्षाकर्मियों से भिड़े मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कूनो टीम और वन विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने इसे देश के संरक्षण प्रयासों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। वर्तमान में भारत में चीतों की कुल संख्या बत्तीस हो गई है। इनमें से उनतीस चीते कूनो नेशनल पार्क में और तीन चीते गांधी सागर अभयारण्य में हैं। मुखी द्वारा जन्म दिए गए शावकों को तीसरी पीढ़ी माना जा रहा है, जो भारतीय वातावरण में और भी तेजी से अनुकूल हो पाएंगे। वन अधिकारियों के अनुसार, इस प्रजनन से साबित होता है कि भारत में जन्मे चीते यहां के मौसम को बेहतर तरीके से अपना रहे हैं । READ MORE: भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने की मारपीट, पिता बोले चेहरे पर थप्पड़ों के निशान

Guna News: गुना में यूनिटी मार्च के दौरान भाजपा नेता सुरक्षाकर्मियों से भिड़े

Guna News

Guna News: गुना। शहर में बुधवार को निकाले गए यूनिटी मार्च के दौरान भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र रघुवंशी और वार्ड 16 के पार्षद दिनेश शर्मा का सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। मामला रैली में आगे बढ़ने को लेकर शुरू हुआ। सुरक्षाकर्मी सभी प्रतिभागियों को लाइन में चलने के लिए कह रहे थे, इसी दौरान दोनों नेता आगे निकलने लगे। रोकने पर नेताओं ने बहस की और उंगलियां दिखाते हुए नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया। यूनिटी मार्च का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत, जिला प्रशासन और नगरपालिका गुना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रखा गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। READ MORE: भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने की मारपीट, पिता बोले चेहरे पर थप्पड़ों के निशान मार्च की शुरुआत पशु चिकित्सालय परिसर से हुई, जहां प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव और राजेंद्र सिंह सलूजा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। पदयात्रा हाट रोड स्थित पशु चिकित्सालय से शुरू होकर हाट रोड, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, शास्त्री पार्क और एबी रोड होते हुए नगरपालिका कार्यालय के पास समाप्त हुई। रास्ते भर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत यात्रा में विद्यार्थियों, एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक संस्थाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और स्वदेशी भावना को मजबूत करना था। मार्च के दौरान हुए विवाद ने कुछ देर के लिए व्यवस्था गड़बड़ा दी थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई। Read More: हॉक फोर्स इंस्पेक्टर Ashish Sharma शहीद, CM ने दी श्रद्धांजलि    

MP News: भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने की मारपीट, पिता बोले चेहरे पर थप्पड़ों के निशान

MP News

MP News: भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर 6वीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। परिवार ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने बच्चे को थप्पड़ मारे, गाली दी, भविष्य खराब करने की धमकी दी। शिकायत के बाद शाहजहांनाबाद थाने में स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत चेहरे पर 10 से 15 थप्पड़ों के निशान छात्र के पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2 बजकर 8 मिनट पर स्कूल से कॉल आया कि बेटे की तबीयत खराब है और तुरंत स्कूल पहुंचें। जब वे पहुंचे तो बच्चा अस्त-व्यस्त हालत में मिला। उसके चेहरे पर सूजन, लाल निशान थे। वह सांस लेने में दिक्कत के बाद बेहोश हो गया। परिवार उसे तुरंत चिरायु अस्पताल ले गया, जहां कुछ देर बाद होश आया। होश में आने के बाद बच्चे ने बताया कि सहपाठी से विवाद होने पर क्लास टीचर उसे प्रिंसिपल के पास ले गईं। यहां प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने कॉरिडोर में ही उसे 10 से 15 बार थप्पड़ मारे। Read More: हॉक फोर्स इंस्पेक्टर Ashish Sharma शहीद, CM ने दी श्रद्धांजलि पहले भी देती थीं धमकियां पिता का कहना है कि प्रिंसिपल पहले भी उनके बेटे को बुलाकर टीसी देने और साल खराब कर देने की धमकी देती थीं। घटना के बाद जब पिता ने बात करने की कोशिश की तो प्रिंसिपल ने उनसे भी बदसलूकी की और स्कूल से जबरदस्ती बाहर निकाल दिया। शिकायत के अनुसार, बेटे के साथ उसी स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाली बेटी को भी ऑनलाइन क्लास वाले व्हाट्सऐप ग्रुप से हटा दिया गया है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा मां का आरोप छात्र की मां ने बताया कि उन्हें दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर टीचर प्रज्ञा सोनी का कॉल आया कि प्रिंसिपल बुला रही हैं। स्कूल पहुंचने पर बच्चा बेहोशी की स्थिति में मिला। मां का कहना है कि उन्होंने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स को बुलाने की बात कही, लेकिन टीचर्स ने मना कर दिया। इसी बीच प्रिंसिपल बाहर आईं और मां से कहा आपका बच्चा गुंडा बनेगा। यह कहकर उन्होंने परिवार को स्कूल से बाहर कर दिया। परिवार ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन से संपर्क की कोशिश घटना के बाद प्रिंसिपल सुरजीत कौर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्कूल प्रबंधन ने भी घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। गुरुवार को स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज  

Morena News: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत

Morena News

Morena News: मुरैना। जिले में बिजली बिलों के बकायों को निपटाने के लिए लागू समाधान योजना का बड़ा असर दिख रहा है। अब तक 2260 उपभोक्ता योजना का लाभ ले चुके हैं। इन उपभोक्ताओं ने कुल 10 करोड़ 56 लाख रुपए की बकाया राशि जमा की है, जबकि 9 करोड़ 13 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है। योजना दो चरणों में संचालित हो रही है और इसमें बड़े बकायेदारों को भी विशेष राहत मिल रही है। मुरैना शहर जोन में श्रीमती कसूरी बाई के कनेक्शन पर 40 लाख 93 हजार 249 रुपए का बकाया दर्ज था। इस मामले में धारा 138 के तहत प्रकरण दर्ज कर बिजली न्यायालय में केस भी पंजीकृत था और डीआरए की कार्रवाई चल रही थी। समाधान योजना के तहत उनके परिवार ने 7 लाख 42 हजार 829 रुपए की मूल राशि जमा कर दी, जिसके बाद 33 लाख 50 हजार 420 रुपए का सरचार्ज माफ किया गया। Read More: हॉक फोर्स इंस्पेक्टर Ashish Sharma शहीद, CM ने दी श्रद्धांजलि दो चरणों में लागू योजना मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025–26 उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में बड़ी छूट देती है। पहला चरण 3 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक है, जिसमें 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है। दूसरा चरण 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें 50 से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होगा और निर्धारित प्रतिशत में बकाया राशि जमा करनी होगी। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा अब तक 2260 उपभोक्ताओं ने पाया लाभ बिजली विभाग के एस ई सुरेश कुमार के अनुसार समाधान योजना जनता के हित में शुरू की गई है और उपभोक्ताओं को इसका लाभ जल्द से जल्द लेना चाहिए। जिले में अब तक 2260 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। उपभोक्ताओं ने 10 करोड़ 56 लाख रुपए का भुगतान किया है और 9 करोड़ 13 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया जा चुका है। Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज