Bhind News: लहार में सचिव और पटवारी निलंबित, श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश

Bhind News: भिंड। लहार एसडीएम विजय सिंह यादव ने शनिवार को दबोह, आलमपुर और असवार क्षेत्र के छह गांवों में निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सीधे संवाद के दौरान लापरवाही सामने आने पर तत्काल सख्त कदम उठाए गए। निरीक्षण में निर्वाचन कार्य, अतिक्रमण और स्कूल व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ग्राम खुजा पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव वर्षा सविता लंबे समय से कार्यालय से अनुपस्थित रहती हैं और कार्यों की गड़बड़ी भी बढ़ती जा रही है। मौके पर सचिव मौजूद नहीं मिलीं। अतः एसडीएम ने जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे को जानकारी दी। सीईओ ने सचिव का निलंबन आदेश जारी किया। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका इसके बाद टीम जलालपुरा पहुंची। पटवारी उमाशंकर नरवरिया कार्यालय से बिना सूचना गायब पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि कामकाज अक्सर प्रभावित रहता है। एसडीएम ने मौके पर ही पटवारी को हटाकर तहसील में अटैच किया। जलालपुरा क्षेत्र में नया पटवारी सुभान खान पदस्थ किया गया। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश श्मशान भूमि से हटेगा अतिक्रमण ग्रामवासियों ने श्मशान भूमि पर कब्जे की शिकायत रखी। एसडीएम ने जनपद सीईओ आकाश धुरवे, थाना प्रभारी असवार और ग्राम सरपंच को सात दिन के भीतर भूमि पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय जलालपुरा में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। दो शिक्षक पढ़ाते मिले। विद्यार्थियों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन रोजाना मिल रहा है। एसडीएम ने समूह संचालक को सख्त हिदायत दी कि भोजन मीनू के अनुसार स्वच्छ और समय पर उपलब्ध हो। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका
Morena News: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, सरपंच के बेटे की हरकत पर कार्रवाई

Morena News: मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सरपंच के बेटे द्वारा की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कुर्सी पर बैठकर लगातार गोलियां दागीं। घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही पुलिस हरकत में आ गई। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू वीडियो सामने आते ही रिठौरा थाना पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव एसपी समीर सौरभ को भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका सरपंच का बेटा है आरोपी आरोपी युवक अरविंद गुर्जर बड़बारी पंचायत के सरपंच राजवीर गुर्जर का बेटा है। शुक्रवार शाम आयोजित शादी समारोह में अरविंद ने लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक फायर किए। वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर बंदूक सामने तानकर लगातार गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश समारोह में मचा हड़कंप लगातार फायरिंग से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। कई उपस्थित लोगों ने दौड़कर अरविंद को रोकने की कोशिश की। बुजुर्गों और अन्य युवकों ने समझाकर हर्ष फायरिंग रुकवाई। पुलिस का बयान रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद युवक की पहचान की गई। बंदूक सरपंच के नाम पर लाइसेंसधारी हथियार है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, आगे की कार्रवाई एसपी कार्यालय से होगी। (Morena News) READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका
Gwalior News: ग्वालियर में 29.50 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News: ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 29.50 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आखिरी आरोपी अजय गुर्जर को गिरफ्तार किया। वह कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। लगातार ठिकाने बदल रहा था। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र में दबिश देकर उसे पकड़ा। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका एक लाख रुपए बरामद पुलिस ने अजय के पास से एक लाख रुपए बरामद किए हैं। उससे लूट के बचे हुए पैसे और गैंग की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आर्थिक संकट के कारण अजय बानमोर में अपने ठिकाने पर छिपकर रहने आया था, तभी सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। इस वारदात में शामिल छह बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके कब्जे से 28 लाख 85 हजार 500 रुपए, 16 हजार रुपए का मोबाइल फोन, TVS अपाचे मोटरसाइकिल और टोयोटा ग्लैंजा कार जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि लूट गैंग ग्वालियर और मुरैना जिले के युवाओं का गठजोड़ था। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश कट्टे की नोक पर की थी लूट 6 अगस्त को बहोड़ापुर के कोटेश्वर मंदिर रोड पर शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण शिवहरे के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में 29.50 लाख रुपए रखे थे। वारदात के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की चेन बनाकर आरोपियों की पहचान की और इस गैंग को बर्स्ट किया। अजय गुर्जर निवासी ग्राम करुआ, थाना नूराबाद, काफी समय से फरार चल रहा था। पैसा खत्म होने पर वह अपने ठिकाने पर लौटा और उसी दौरान पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले में जांच आगे बढ़ रही है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग
Gwalior News: ग्वालियर में एस-3 अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Gwalior News: ग्वालियर में सम्यक समाज संघ (एस-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने हमला किया। घटना रात 1:40 बजे सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई। बाइक सवार हमलावरों ने कार रुकवाकर हमला करने की कोशिश की। लाखन सिंह ने गाड़ी आगे बढ़ाई तो बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया, जिससे पीछे का शीशा टूट गया। हमले के वक्त कार में एस-3 की प्रदेश सुरक्षा अधिकारी दीपिका बौद्ध मौजूद थीं। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका पुराने विवाद में किया टारगेट पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि लाखन सिंह से आरोपी पहले से रंजिश रखते थे। घटना के दौरान बदमाश चिल्ला रहे थे कि वह “बहुत नेतागिरी करता है, आज सबक सिखाएंगे।” इससे स्पष्ट हुआ कि हमला जानबूझकर प्लानिंग के साथ किया गया। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश CCTV फुटेज से तीन आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान की। इसमें बृजेन्द्र उर्फ धारा रजक, बबलू उर्फ लल्ला जाटव और प्रदीप उर्फ भतीजा जाटव की पहचान हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साहिल जाटव, विजय जाटव, गुल्लू वाल्मीकि और अमन जाटव फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई CCTV की मदद से हुई त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग