Chambalkichugli.com

Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्टी

Bhopal Gas Tragedy

Bhopal Gas Tragedy : भोपाल में गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर राज्य सरकार ने 3 दिसंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया है। सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम विभिन्न सामाजिक और गैस पीड़ित संगठनों द्वारा मोमबत्ती और मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। आज शाम मोमबत्ती रैली संभावना ट्रस्ट क्लिनिक द्वारा आयोजित मोमबत्ती रैली छोला गणेश मंदिर से शुरू होकर गैस माता मूर्ति स्थल पहुंचेगी, जहां पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन शाम 6 बजे शाहजहानी पार्क से मशाल और कैंडिल जुलूस निकालेगा। संगठन के संयोजक शावर खान ने कहा कि 40 वर्ष बाद भी पीड़ित जहरीले रसायन और दूषित पानी से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने सरकार से पांच गुना मुआवजे की मांग की है। कल सर्वधर्म प्रार्थना बुधवार सुबह 10:30 बजे बरकतुल्लाह भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में धर्मगुरु धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे और गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद रहेंगे। दर्द अब भी ताजा 2 से 3 दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिसी थी। जहरीली गैस से हजारों लोगों की मौत हुई और कई परिवार हमेशा के लिए बिखर गए। फैक्ट्री के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में अब भी पीने का पानी दूषित बताया जाता है, जिससे हजारों लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। 41 साल बाद भी पीड़ितों की आंखों में वह रात अब भी जिंदा है। किसी ने अपने बच्चों को खोया, किसी ने पूरा परिवार। चीखों और भागदौड़ के दृश्य आज भी लोगों की रूह कांपाते हैं। READ MORE: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Guna News: गुना से 1300 किलोमीटर दूर गुजरात में मिली लापता नाबालिग

Guna News

Guna News: धरनावदा पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को 4 महीने की लगातार तलाश के बाद गुजरात के भुज जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया। किशोरी जुलाई महीने में अचानक घर से निकल गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत उसकी खोज शुरू की और तकनीकी विश्लेषण की मदद से गुजरात तक पहुंच बनाई। लंबी मेहनत और कई दिनों तक भुज में रुककर पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित वापस लाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही बाल कल्याण समिति की अनुमति पर उसे परिवार को सौंप दिया गया। पिता ने की थी शिकायत दर्ज 23 जुलाई को धरनावदा थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 19 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने पर भी कोई सूचना नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग पूरे मामले पर काम करते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रेसिंग और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इसी दौरान पता चला कि किशोरी गुजरात के भुज में है। सूचना मिलते ही धरनावदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। गुजरात में कई दिन तक डेरा पुलिस टीम ने भुज पहुंचकर कई दिनों तक वहां रुककर लगातार सर्च अभियान चलाया। कठिन परिस्थितियों के बीच किए गए प्रयासों के बाद अंततः टीम नाबालिग को बरामद करने में सफल रही। गुना पहुंचकर पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. नीरू शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बच्ची को सुरक्षित परिवार को सौंप दिया गया। टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में SI प्रभात कटारे, अंजना चंदेल, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड़, सत्येन्द्र गुर्जर, महिला आरक्षक अनुराधा, प्रियंका ओझा और साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही। READ MORE: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Shivpuri News : युवती को दूसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Shivpuri News

Shivpuri News : शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती पर पूर्व मंगेतर और उसके परिजनों द्वारा जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम हरपुरा निवासी स्वरूपी उर्फ साक्षी लोधी ने बताया कि सोमवार को वह अपने परिजनों के साथ बातचीत करने के लिए पूर्व मंगेतर उमेश लोधी के घर गई थी, जहां परिवारजनों ने उस पर हमला कर दिया। सगाई टूटने के बाद बढ़ी कड़वाहट करीब छह माह पहले साक्षी और भौंती कस्बे निवासी उमेश लोधी की सगाई हुई थी। कुछ समय तक दोनों परिवारों के बीच संबंध सामान्य रहे, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते उमेश के परिवार ने सगाई तोड़ दी और नई सगाई तय कर दी। इस निर्णय का विवाद धीरे-धीरे गंभीर संघर्ष में बदलने लगा। दुपट्टे से फंदा बनाकर दूसरी मंजिल से फेंका घटना के संबंध में साक्षी का कहना है कि सोमवार को घर पहुंचने पर उमेश लोधी, रामजीत लोधी, रामेश्वर लोधी और अंकेश लोधी ने उसके गले में दुपट्टा कस दिया और उसे पकड़कर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल पिछोर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के बयान दर्ज किए गए और आरोपी उमेश लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस इस घटना को गंभीर अपराध मानकर जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। READ MORE: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Gwalior News: फर्जी कर्नल ने रिटायर्ड फौजी से 15 लाख वसूले

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। सेना में भर्ती के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न पचखोरा गांव के रिटायर्ड फौजी भूपेंद्र पांडे से खुद को कर्नल बताने वाले व्यक्ति ने रकम वसूल कर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए। भूपेंद्र अपने बेटे निखिल को नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती प्रक्रिया के लिए लखनऊ ले गए थे, जहां दौड़ में फेल होने के बाद यह ठगी शुरू हुई। लखनऊ में हुई पहली मुलाकात लखनऊ में सेना की वर्दी में खड़े एक व्यक्ति ने पांडे से मुलाकात की और अपना नाम कर्नल एस.एन. राव बताया। बेटे की भर्ती कराने का भरोसा देते हुए उसने 15 लाख रुपए की मांग रखी। भरोसा कर भूपेंद्र ने उसी समय 7.5 लाख रुपए नकद दे दिए। ग्वालियर में दी गई दूसरी किस्त 17 नवंबर को कथित कर्नल ने भूपेंद्र को ग्वालियर बुलाया। मुरार स्थित सेना भर्ती कार्यालय के बाहर निजी वाहन में बैठकर उसने फिर 7.5 लाख रुपए नकद और ऑनलाइन भुगतान में ले लिए। इसके बाद उसने भर्ती के दस्तावेजों पर नकली सील लगाकर 4 दिसंबर की ज्वाइनिंग डेट लिखी और सभी को लखनऊ पहुंचने के लिए कहा। फर्जी अधिकारी ने भूपेंद्र पांडे, उनके भाई और साले को MES में सिक्योरिटी इंचार्ज, फिटर और इलेक्ट्रिशियन के पदों पर नौकरी देने का ऑफर देकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनवाकर दे दिए। बाद में उसका मोबाइल फोन बंद मिला। मिलिट्री ऑफिस पहुंचे तो खुला ठगी का राज 28 नवंबर को भूपेंद्र पांडे और परिवार के सदस्य ज्वाइनिंग लेटर लेकर ग्वालियर के मिलिट्री ऑफिस पहुंचे। जांच में पता चला कि MES में कोई भर्ती नहीं हुई थी और एस.एन. राव नाम का कोई अधिकारी तैनात नहीं था। तब जाकर ठगी का खुलासा हुआ। एसएसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने ग्वालियर एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी अनु बेनीवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने फर्जी कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। READ MORE: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल