AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’

AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जिसमे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। साथ ही शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को हटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 1080 औद्योगिक इकाइयों से करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सूत्रों की माने तो कार्यक्रम के दौरान शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को “राजा साहब” कहकर संबोधित किया। साथ ही शाह कहा कि ग्वालियर क्षेत्र ने तानसेन से लेकर ग्वालियर घराने तक देश की सांस्कृतिक शक्ति को आगे बढ़ाया है और आजादी के बाद यहां के जवान देश की सेवा कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, देश को 6 राष्ट्रीय महामार्ग दिए और कारगिल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अटल जी को अजातशत्रु और समर्पित नेता बताया। MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने MP में रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत की है, जो आने वाले समय में देश के विकास का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज MP में सरप्लस बिजली है, मेट्रो चल रही है, MSME और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और कृषि, उद्योग, पर्यटन हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है।
MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे

MP CRIMES : शिवपुरी। शिवपुरी में नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर बलात्कार के आरोप लगाने वाली युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पुलिस अधिकारियों से लेकर भाजपा नेताओं तक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोप लगाने के बाद से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि मामले को खत्म कराने के लिए उस पर 50 लाख रुपये में राजीनामा करने का दबाव डाला गया। युवती के मुताबिक, उसे डराया-धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह पूरी तरह टूट गई। साथ ही सुसाइड नोट में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया है कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा था और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कार्रवाई को कमजोर किया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल युवती का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मने तो अधिकारियों का कहना है कि नोट में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल

REWA NEWS : मध्यप्रदेश। रीवा जिले से एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौली में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को एक वृद्ध का शव कपड़े की झोली बनाकर कंधों पर मीलों दूर तक ले जाना पड़ा। यह घटना न सिर्फ सरकारी सिस्टम की नाकामी दिखाती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों की बुनियादी समस्याओं को भी उजागर करती है। MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कमलेश दुबे का भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस से शव को गांव के पास तक लाया गया, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव वाहन घर तक नहीं पहुंच सका।बता दें कि मजबूरी में परिजन और ग्रामीणों ने कपड़े की झोली बनाई और शव को कंधों पर उठाकर पैदल गांव तक ले गए। MP NEWS : मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन को मिली नई रफ्तार, डिजिटल सेवाओं और टैक्स छूट से जनता को बड़ी राहत इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सिस्टम और प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नाले पर पुल पहले ही स्वीकृत है, लेकिन वर्षों बाद भी उसका निर्माण नहीं हो पाया। पुल और सड़क न होने के कारण गांव आज भी मुख्य सड़क से कटा हुआ है, और हर आपात स्थिति में ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह तस्वीरें एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती हैं कि जब शहरों में विकास की रफ्तार तेज है, तो गांवों तक बुनियादी सुविधाएं कब पहुंचेंगी।
MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह

MP NEWS : मध्यप्रदेश। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर वे ग्वालियर और रीवा में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार वाजपेयी की जन्मस्थली ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट और रीवा में प्राकृतिक खेती पर केंद्रित किसान सम्मेलन का आयोजन कर रही है। GWALIOR FRAUD GANG : क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे फ्रॉड की रकम, क्राइम ब्रांच ने दबोचे 7 आरोपी दबोचे ग्वालियर ग्रोथ समिट का उद्देश्य प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है। समिट में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन किया जाएगा, जबकि करीब 10 हजार करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है। तो वहीं रीवा के बसामन मामा गौ अभयारण्य में अमित शाह प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन में किसानों को टिकाऊ और रसायन-मुक्त खेती की दिशा में प्रेरित भी किया जाएगा। GWALIOR NEWS : ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे शहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार ग्रोथ समिट “निवेश से रोजगार – अटल संकल्प, उज्ज्वल मध्यप्रदेश” थीम पर आधारित है। इसमें गोदरेज, गौतम सोलर, जेके टायर, टोरेंट पावर, डाबर, वर्धमान समूह और बीपीसीएल जैसे प्रमुख औद्योगिक समूहों की भागीदारी रहेगी। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।