Chambalkichugli.com

MORENA VIRAL VIDEO : डिलीवरी के लिए जा रही महिला की एंबुलेंस दलदल में फंसी, मुरैना में एंबुलेंस फंसने का वीडियो वायरल

MORENA VIRAL VIDEO

MORENA VIRAL VIDEO : मध्य प्रदेश। मुरैना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पोरसा  के जल का नगरा गांव में एक महिला  डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही थी। जहां महिला की एंबुलेंस कीचड़ भरे रास्ते में फंस गई। खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहन करीब डेढ़ घंटे तक वहीं फंसा रहा। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही और परिजन मदद के लिए दौड़ते रहे। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने पहल की और ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट ग्रामीण प्रशासन और पंचायत की लापरवाही पर नाराज़गी जता रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में सड़क और जलभराव की समस्या लंबे समय से है, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।अगर समय पर मदद न मिलती, तो गंभीर हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर कितने भी पैसे खर्च कर दिए जाएं, लेकिन सड़क जैसी बुनियादी सुविधा आज भी मौजूद नहीं है।

MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

GWALIOR COLD WAVE

MP COLD WAVE : मध्य प्रदेश। म.प्र इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीती रात शहडोल जिले के कल्याणपुर इलाके में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। MP CONGRESS VIDEO VIRAL : कांग्रेस सम्मेलन में भोजन अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल 29 दिसंबर की सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल, विंध्य और नर्मदापुरम संभाग के कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए कड़ाके की शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (°C): शहडोल (कल्याणपुर) – 3.8°C ग्वालियर – 5.0°C रीवा – 5.5°C जबलपुर – 6.0°C सागर – 6.1°C भोपाल – 7.0°C उज्जैन – 7.2°C इंदौर – 8.0°C