GWALIOR NEWS : ग्वालियर में अंबेडकर की तस्वीर जलाने पर बवाल, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन जारी

GWALIOR NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने और अपमानजनक नारेबाजी की घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना को लेकर दलित समाज और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 01 जनवरी की रात को हुई इस घटना के बाद से विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। एफआईआर दर्ज, चार आरोपी हिरासत में मामले में साइबर सेल थाना ग्वालियर में एडवोकेट अनिल मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को पुरानी छावनी थाना से जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है। पुलिस के अनुसार, अनिल मिश्रा को गुरुवार रात मुरैना में एक कार्यक्रम में जाने के दौरान हिरासत में लिया गया। कलेक्ट्रेट पर दलित संगठनों का धरना इधर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी सहित कई दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है और मुख्य आरोपी अनिल मिश्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाना चाहिए। MP WEATHER UPDATE : कोहरे से ढका प्रदेश, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट आंदोलन उग्र करने की चेतावनी संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक एसएसपी धर्मवीर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और उग्र रूप देने की भी चेतावनी दी गई है।
MP WEATHER UPDATE : कोहरे से ढका प्रदेश, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट

MP WEATHER UPDATE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत प्रदेश कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर साफ नजर आ रहा है। साथ ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है, वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पंजाब पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और हरियाणा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट ग्वालियर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा सूत्रों की माने तो बीते पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर संभागों में मौसम शुष्क रहा। तो वहीं, कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी – 5.4°C कल्याणपुर (शहडोल) – 6.3°C खजुराहो – 7.0°C शिवपुरी – 7.0°C अमरकंटक – 7.3°C राजगढ़ – 7.6°C रीवा – 7.6°C मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।