Kranti Goud: वर्ल्ड कप बदला, साल बदला, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा वही रहा….टीम इंडिया फिर विजेता बनी। ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर इतिहास दोहराया। इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रही 22 साल की युवा खिलाड़ी क्रांति गौड (Kranti Goud)…
Kranti Goud की चमक से पाकिस्तान बेहाल
22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति गौड (Kranti Goud) ने भारत की जीत में दोहरी भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में उन्होंने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़कर टीम का स्कोर मजबूत किया। 49वें ओवर में चौका। फिर 50वें ओवर में एक और बाउंड्री लगाकर उन्होंने भारत की पारी को गति दी।
असली जादू तो उनकी गेंदों ने दिखाया। पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को उन्होंने अपने पेस और सटीक लाइन से बैकफुट पर धकेल दिया।
Kranti Goud बनी भारत की नई पेस सेंसेशन
पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू वर्ल्ड कप मैच में क्रांति गौड (Kranti Goud) ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। रेणुका सिंह के साथ नई गेंद साझा करते हुए उन्होंने शुरुआत से ही पाक बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। आठवें ओवर में सदफ शमस को आउट कर उन्होंने पहली सफलता दिलाई। 12वें ओवर में आलिया रियाज को पवेलियन भेजा।
जब पाकिस्तान की जोड़ी जमने लगी, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दोबारा गेंद क्रांति को सौंपी। उन्होंने पहली ही गेंद पर नतालिया परवेज को आउट कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट लेने वाली क्रांति को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
READ MORE: भोपाल में गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश, कार चालक मौके से फरार…
‘लड़की होकर क्रिकेट खेलेगी?’
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से गांव से आने वाली क्रांति गौड (Kranti Goud) की कहानी हिम्मत की मिसाल है। बचपन में जब उन्होंने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई, तो गांववालों ने ताने मारे । कहा
“लड़की होकर क्रिकेट खेलेगी?” लेकिन क्रांति ने हर सवाल का जवाब अपने खेल से दिया। छह भाई-बहनों में सबसे छोटी क्रांति को पिता और परिवार से पूरा समर्थन मिला।
Kranti Goud का लोकल टूर्नामेंट से वर्ल्ड कप तक का सफर
क्रांति का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। एक बार लोकल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की कमी थी। मौके पर मौजूद क्रांति से खेलने का आग्रह किया गया। मैदान पर उतरीं तो हर किसी को हैरान कर दिया । तीन विकेट झटके। 25 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। यहीं से कोच राजीव बिलठारे की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने उनके टैलेंट को निखारा। कुछ सालों बाद यही लड़की भारत की जर्सी पहनकर पाकिस्तान जैसी टीम को ध्वस्त करती नजर आई।
READ MORE: भोपाल में गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश, कार चालक मौके से फरार…