Chambalkichugli.com

Gwalior News: ग्वालियर की जर्जर सड़कों को मिलेगा नया रूप, जल्द लिए जाएंगे अहम फैसले

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। शहर में हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण अधिकांश सड़कों की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। डामर की सड़कें जगह-जगह से उधड़ गई हैं, जिससे आवागमन में परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

इस स्थिति का मुख्य कारण यह सामने आया है कि अधिकांश सड़कों के किनारे ड्रेनेज सिस्टम की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण वर्षा जल की निकासी नहीं हो पाई।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम के जनकार्य विभाग ने अब सक्रियता दिखाते हुए कई कॉलोनियों में नई सड़कों के साथ ड्रेनेज सिस्टम का प्रावधान अनिवार्य कर दिया है।

सीसी रोड या व्हाइट टॉपिंग को प्राथमिकता

नगर निगम द्वारा अब ऐसे स्थलों पर डामर की सड़कें नहीं बनाई जाएंगी, जहां जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके बजाय वहां व्हाइट टॉपिंग या सीमेंट-कांक्रीट (सीसी) सड़कें बनाई जाएंगी। साथ ही, जिन इलाकों में नई बिटुमिन सड़कें बनाई जा रही हैं, वहां ड्रेनेज व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है।

इन वार्डों में ड्रेनेज और नई सड़कों के कार्य होंगे प्रारंभ

नगर निगम द्वारा जिन क्षेत्रों में ड्रेनेज और सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

वार्ड 30: एयरटेल ऑफिस रोड और नाली निर्माण

वार्ड 19: सूर्य विहार कॉलोनी : बिटुमिन रोड के किनारे सीसी ड्रेनेज

वार्ड 55: शिवाजी नगर : चौहान हाउस से सिकरवार हाउस तक सीसी रोड और ड्रेनेज

वार्ड 62: पदमपुर खेरिया, पटेल मोहल्ला : सीसी रोड व ड्रेनेज

वार्ड 63: ग्राम रुद्रपुर और मालनपुर : सीसी रोड व ड्रेनेज

वार्ड 49: हारकोटासीर : सीसी रोड व ड्रेनेज निर्माण

इसके अलावा लगभग 20 अन्य सड़कों पर भी ड्रेनेज व्यवस्था के साथ टेंडर जारी किए जा रहे हैं।

15 दिन में दिखेगा सुधार

शनिवार को नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा,
“शहर की जर्जर सड़कों को 15 दिनों में दुरुस्त किया जाए। जिन सड़कों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, वहां अगले पांच दिनों में काम शुरू हो जाना चाहिए। वहीं स्वीकृत लेकिन अनुबंधित न सड़कों पर तत्काल अनुबंध प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ कराया जाए।”

आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्रेनेज के बिना अब किसी भी सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा। जहाँ ड्रेनेज संभव नहीं, वहाँ केवल सीसी रोड या व्हाइट टॉपिंग से काम किया जाएगा।

READ MORE : NSUI के पूर्व अध्यक्ष अमन कुमार का पाकिस्तान से संबंध, 3 करोड़ का घोटाला हुआ उजागर, जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News