Sheopur News: श्योपुर। जिले में पिछले करीब एक साल से बंद पड़े नामांतरण (रजिस्ट्री ट्रांसफर) कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को आम नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने राजस्व अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए वैध रजिस्ट्रियों और बयानों को निरस्त करने की शिकायत की।
नागरिकों ने कहा कि अधिकारी अवैध कॉलोनी और टीएनसीपी का हवाला देकर नामांतरण रोक रहे हैं, जबकि कई मामलों में लोगों के पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इससे आम जनता को अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई संपत्तियों का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। (Sheopur News)
READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार
राजस्व अधिकारियों पर मनमानी के आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि कई पुराने नामांतरण जो पहले स्वीकृत हो चुके थे, उन्हें भी अभिलेखों में दर्ज नहीं किया जा रहा है। वहीं, कुछ पुरानी रजिस्ट्रियों को अवैधानिक रूप से निरस्त किया जा रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।(Sheopur News)
नागरिकों ने मांग की कि जिले में बंद सभी प्रकार के नामांतरण कार्य तत्काल शुरू किए जाएं और राजस्व कर्मचारियों को वैध दस्तावेजों के आधार पर नामांतरण दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जिले में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।
READ MORE : श्योपुर पराली प्रबंधन में सख्ती, सैटेलाइट और प्रोटेक्शन फोर्स से होगी निगरानी