Prisoner Dies In Jail: भिंड जिले के मेहगांव उपजेल में बंद रामगोपाल जाटव (50) की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रबंधन ने दवाइयां समय पर नहीं दीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
रामगोपाल जाटव को 18 जुलाई 2025 को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। परिवार ने इलाज के लिए दवाइयां भेजी थीं।
परिजनों ने लगाया जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
भाईदूज के दिन उनकी बहन जेल पहुंची और भाई की पूजा के साथ दवाइयां सौंपी। परिजनों का आरोप है कि जेल कर्मियों ने दवाइयां नहीं दीं, जिससे हालत गंभीर हुई। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
संजय जाटव, मृतक के बेटे ने कहा कि जेल में अमानवीय व्यवहार किया गया। मेहगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।