Bhind News: भिंड में प्रशासन ने रेत माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर शनिवार देर रात अवैध रेत परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की गईं, जबकि करीब 20 चालक वाहन लेकर फरार हो गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया ।
पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
अधिकारियों ने चालकों से रायल्टी संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही पांचों ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर तहसील कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया। एसडीएम शर्मा ने कहा कि बिना रायल्टी या अनुमति के रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि खनन माफिया पर अंकुश लगाया जा सके।
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ राजस्व अमला भी मौजूद था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से बिना रायल्टी के रेत का खुलेआम परिवहन किया जा रहा था। प्रशासन की सख्ती से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में भय का माहौल बन गया है।
प्रशासन की चेतावनी
एसडीएम शर्मा ने कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति बिना अनुमति रेत का परिवहन करता पाया गया, तो उसका वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि अवैध खनन या परिवहन की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कलेक्टर के इनपुट से फिर कसा शिकंजा
पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के ट्रांसफर होने के बाद रेत माफियाओं को राहत मिली थी। उन्हें लगा कि अब रेत पर कार्रवाई रुक जाएगी। कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर प्रशासनिक टीम फिर से सक्रिय हो गई और खनन माफियाओं पर निगरानी तेज कर दी गई है।
READ MORE: