Chambalkichugli.com

Sheopur News: श्योपुर में बारिश से धान फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता…

Bhind News

Sheopur News: श्योपुर। जिले में सोमवार को हुई लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटाई के बाद खुले में रखी फसलें भीगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किलगाबड़ी गांव के किसान बसंत सिंह की करीब 12 ट्रॉली धान की फसल पानी में पूरी तरह भीग गई। जिले के कई अन्य इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।

दो दिनों से जारी बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों और कटाई के बाद रखे अनाज—दोनों को संकट में डाल दिया है। बढ़ते नुकसान की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सोमवार को कई गांवों का दौरा किया और खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल क्षेत्र भ्रमण कर किसानों की फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और रिपोर्ट आज ही जिला कार्यालय को भेजें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही किसानों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 075302-22631 और 075302-21459 पर संपर्क कर सकते हैं।

किसानों ने शासन से मांग की है कि जल्द सर्वे कराकर नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और खराब न हो।

READ MORE: एंबुलेंस बनी तमाशा…श्योपुर में पैर फ्रैक्चर मरीज को ठेले से अस्पताल पहुंचाना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *