Datia News: दतिया जिले के असनई क्षेत्र में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह उत्सव की धूम मची हुई है। पूरा गांव भक्ति और उत्साह से सराबोर है। गलियों में सजावट, भजन और तैयारी की रौनक देखने लायक है।
सुबह मंदिर परिसर में पारंपरिक विवाह रस्मों की शुरुआत हुई। महिलाओं ने बन्ना-बन्नी के गीत गाए और माता जानकी को हल्दी तेल का लेपन विधि विधान से किया। माहौल श्रद्धा और उल्लास से भर गया।
READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
दोपहर में श्रीरामलला मंदिर में मंडप सजाया गया। वैदिक मंत्रों के बीच मंडपाच्छादन की रस्म पूरी की गई। भक्तों को पांत में कड़ी चावल और पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया। रात में फिर से हल्दी तेल की रस्म दोहराई गई। (Datia News)
शाम को असनई मंदिर से श्रीरामलला रिछारी गांव के लिए रवाना होंगे। रिछारी से बिननायकी तक यात्रा के बाद बारात वापस असनई आएगी। बारात के स्वागत के लिए मंदिर में विशेष सजावट की व्यवस्था की गई है। दूल्हा स्वरूप रामलला को 56 भोग और 36 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाएंगे।
READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
वापसी के बाद रातभर विवाह की सभी पारंपरिक विधियां संपन्न होंगी। फेरे और अन्य रस्में भक्तों की मौजूदगी में होंगी। अगले दिन दोपहर में पांव पखराई का कार्यक्रम होगा जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। (Datia News)
READ MORE: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना आजाद खान का करीबी गिरफ्तार