Chambalkichugli.com

Gwalior News: ग्वालियर में 29.50 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 29.50 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आखिरी आरोपी अजय गुर्जर को गिरफ्तार किया।

वह कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। लगातार ठिकाने बदल रहा था। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र में दबिश देकर उसे पकड़ा।

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

एक लाख रुपए बरामद

पुलिस ने अजय के पास से एक लाख रुपए बरामद किए हैं। उससे लूट के बचे हुए पैसे और गैंग की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आर्थिक संकट के कारण अजय बानमोर में अपने ठिकाने पर छिपकर रहने आया था, तभी सूचना पर उसे पकड़ लिया गया।

इस वारदात में शामिल छह बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके कब्जे से 28 लाख 85 हजार 500 रुपए, 16 हजार रुपए का मोबाइल फोन, TVS अपाचे मोटरसाइकिल और टोयोटा ग्लैंजा कार जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि लूट गैंग ग्वालियर और मुरैना जिले के युवाओं का गठजोड़ था।

READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

कट्टे की नोक पर की थी लूट

6 अगस्त को बहोड़ापुर के कोटेश्वर मंदिर रोड पर शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण शिवहरे के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में 29.50 लाख रुपए रखे थे। वारदात के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की चेन बनाकर आरोपियों की पहचान की और इस गैंग को बर्स्ट किया।

अजय गुर्जर निवासी ग्राम करुआ, थाना नूराबाद, काफी समय से फरार चल रहा था। पैसा खत्म होने पर वह अपने ठिकाने पर लौटा और उसी दौरान पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले में जांच आगे बढ़ रही है।

READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *