Chambalkichugli.com

नाबालिग से क्लिनिक में दुष्कर्म का मामला, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

mp rape news

Doctor Raped A Minor Employee In The Clinic: ग्वालियर। एक डॉक्टर ने अपने ही क्लिनिक में काम करने वाली नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके आलावा उसे किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को 23 दिन पहले अपनी हवस का शिकार बनाया था। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्लिनिक में बुलाकर किया दुष्कर्म

यह घटना 24 अगस्त की है, जब डॉक्टर ने मरीज देखने के बहाने किशोरी को घासमंडी नौ महला इलाके में स्थित अपने कृष्णा क्लिनिक में रुकने को कहा। जैसे ही क्लिनिक खाली हुआ, उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद किशोरी इतनी डर गई थी कि उसने तुरंत नौकरी छोड़ दी।

जब परिवार वालों ने उसकी उदासी का कारण पूछा, तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन सोमवार को उसे लेकर थाने पहुंचे। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्लिनिक में बुलाकर किया दुष्कर्म

शहर के सिरोल अलापुर में रहने वाली 15 साल की एक किशोरी ग्वालियर थाना क्षेत्र के नौमहला घासमंडी में स्थित डॉक्टर रामसिंह की कृष्णा क्लिनिक पर हेल्पर का काम करती थी। 24 अगस्त की दोपहर करीब 1:30 बजे, जब मरीजों का इलाज हो चुका था, डॉक्टर ने बहाने से उसे रोक लिया। उसने कहा कि अभी एक अर्जेंट मरीज आने वाला है।

जब क्लिनिक में कोई नहीं था, तो डॉक्टर रामसिंह ने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। इस घटना के बाद, पीड़िता ने डर के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी।

यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/truck-bike-ran-on-the-road-and-remained-stuck-but-still-did-not-stop/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News