Chambalkichugli.com

धर्मांतरण के आरोपी के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, अवैध मकान पर चला बुलडोजर

धर्मांतरण के आरोपी के खिलाफ प्रशासन का एक्शन

सीहोर। नगर के इतिहास में पहली बार किसी धर्मांतरण के आरोपी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित धर्मांतरण के मुख्य आरोपी जब्बार खान के मकान पर सोमवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आरोपी पर आरोप है कि वह इलाज के नाम पर लोगों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहा था।

कार्रवाई से पहले नगर पालिका ने जब्बार को नोटिस जारी कर भवन निर्माण की अनुमति पेश करने को कहा था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद आज उसके अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

धर्मांतरण की शिकायत पर हुई FIR

इस कार्रवाई से पहले 17 अगस्त को गोविंद मसुरे नामक व्यक्ति ने जब्बार खान और ताहिरा खान के खिलाफ धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दोनों मिलकर इलाज के बहाने लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए गुमराह कर रहे थे।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। अब प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उनके अवैध निर्माण पर भी सख्ती दिखाई गई है।

जब्बार खान के घर की पहली मंजिल ध्वस्त

नगर पालिका ने जब्बार खान की अनैतिक गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाया और उसके घर पर पहले 15 दिन, फिर 3 दिन का नोटिस जारी कर अवैध पहली मंजिल को हटाने की चेतावनी दी थी। नोटिस की अवहेलना करने पर आज प्रशासन ने जब्बार के घर की पहली मंजिल को अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्त कर दिया।

 

 

यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/mp-road-accident-news-big-accident-overturned-on-dilapidated-culvert/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News