चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनाMorena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना के अंबाह में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन सख्त होगा। जुर्माने के साथ लाइसेंस रद्द और चुनावी अयोग्यता की कार्रवाई प्रस्तावित है।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
12 Sept 2026
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी
मुरैना में सरकारी जमीन कब्जाने पर 1 लाख जुर्माना

Morena News: मुरैना के अंबाह तहसील में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने अतिक्रमण रोकने और कब्जाधारियों पर कार्रवाई के लिए 5 सूत्रीय रणनीति तैयार की है। इसमें एक लाख रुपए तक जुर्माना लगाने के साथ पुलिस कार्रवाई, शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने और स्थानीय चुनाव में अयोग्य घोषित कराने की कार्रवाई शामिल है।

अतिक्रमण पर लगेगा 1 लाख रुपए तक जुर्माना

शासकीय जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया और अतिक्रमणकारियों पर नियमानुसार एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। अतिक्रमण को लेकर विवाद या शांति भंग की स्थिति बनने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जाएगी।

शस्त्र लाइसेंस रद्द कराने भेजेंगे प्रस्ताव

प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए कलेक्टर मुरैना को प्रतिवेदन भेजेगा। तहसीलदार के अनुसार, अंबाह तहसील में इस तरह की कार्रवाई की तैयारी पहली बार की जा रही है।

चुनाव लड़ने से रोकने की भी तैयारी

अतिक्रमणकारियों को आगामी स्थानीय चुनाव में पंच, सरपंच और जनपद सदस्य जैसे पदों के लिए अयोग्य घोषित कराने का प्रस्ताव जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। प्रशासन आर्थिक दंड के साथ अन्य स्तरों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

जुर्माना नहीं भरा तो जमीन कुर्क होगी

प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण के मामले में लगाया गया जुर्माना जमा नहीं करने पर वसूली के लिए संबंधित व्यक्ति की जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कार्रवाई के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन खुद अतिक्रमण हटाएगा।

पटवारियों को कब्जे चिन्हित करने के निर्देश

तहसीलदार ने अंबाह तहसील के सभी पटवारियों को शासकीय जमीन पर हुए अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कब्जाधारियों की जानकारी जुटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराना और भविष्य में अवैध कब्जों पर रोक लगाना है।

संबंधित खबरें

Morena heart attack news: चक्कर खाकर सड़क पर गिरी टीचर, लोगों ने समझा हार्ट अटैक; गलत CPR देने से टूट गईं 2 पसलियां

Morena heart attack news: चक्कर खाकर सड़क पर गिरी टीचर, लोगों ने समझा हार्ट अटैक; गलत CPR देने से टूट गईं 2 पसलियां

मुरैना
1 Aug 2026
Morena School Waterlogging: मुरैना में स्कूल बना टापू , पानी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे; खतरे में छात्रों और शिक्षकों की जान

Morena School Waterlogging: मुरैना में स्कूल बना टापू , पानी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे; खतरे में छात्रों और शिक्षकों की जान

मुरैना
31 Jul 2026
Murena news: डिग्री है, चयन भी हुआ... फिर भी जॉइनिंग के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा अतिथि शिक्षक?

Murena news: डिग्री है, चयन भी हुआ... फिर भी जॉइनिंग के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा अतिथि शिक्षक?

मध्यप्रदेश, मुरैना, लेटेस्ट
17 Jul 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

2 घंटे पहले
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

3 घंटे पहले
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

3 घंटे पहले
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

20 घंटे पहले
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

2 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!