चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनामुरैना में पति से मारपीट का आरोप, पत्नी-बेटे पर केस; जानिए 7-8 महीने से क्यों चल रहा था विवाद

मुरैना में पति से मारपीट का आरोप, पत्नी-बेटे पर केस; जानिए 7-8 महीने से क्यों चल रहा था विवाद

मुरैना में 41 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर पारिवारिक और मकान विवाद की जांच शुरू की है।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
29 Sept 2026
मुरैना में पति से मारपीट का आरोप, पत्नी-बेटे पर केस; जानिए 7-8 महीने से क्यों चल रहा था विवाद
मुरैना में पत्नी-बेटे पर पति को पीटने का आरोप

मुरैना की संजय कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। KVS स्कूल के पास रहने वाले 41 वर्षीय विनोद शर्मा घायल हालत में कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

7-8 महीने से चल रहा था विवाद

विनोद के मुताबिक, पत्नी और ससुराल पक्ष से उसका पिछले 7-8 महीने से विवाद चल रहा है। वह देवास में निजी नौकरी करता है और वहां पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि किरायेदार से पैसे लेने को लेकर हुए विवाद में पत्नी और उसके भाइयों ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी।

दो दिन पहले देवास से मुरैना आया था

विनोद ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को मुरैना स्थित मकान में छोड़ रखा था। वह दो दिन पहले देवास से मुरैना आया था। आरोप है कि बीती रात पत्नी और नाबालिग बेटे के साथ उसका विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की।

विनोद का यह भी आरोप है कि घटना से एक दिन पहले उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई थी। पुलिस अब इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

दो मकानों को लेकर भी विवाद का दावा

विनोद के अनुसार, पत्नी के नाम देवास और मुरैना में मकान हैं। इन संपत्तियों को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि पत्नी के मायके पक्ष के लोग उसके खिलाफ पत्नी को भड़काते हैं और बेटे को भी अपने पक्ष में कर लिया है।

पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही

सीएसपी दीपाली चंदौरिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों के साथ दोनों पक्षों के बयानों को भी जांच में शामिल कर रही है।

संबंधित खबरें

मुरैना में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा; सरकारी डॉक्टर चला रहे थे निजी नर्सिंग होम, जांच शुरू

मुरैना में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा; सरकारी डॉक्टर चला रहे थे निजी नर्सिंग होम, जांच शुरू

मुरैना
23 Sept 2026
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

मुरैना, अपराध
12 Sept 2026
Morena heart attack news: चक्कर खाकर सड़क पर गिरी टीचर, लोगों ने समझा हार्ट अटैक; गलत CPR देने से टूट गईं 2 पसलियां

Morena heart attack news: चक्कर खाकर सड़क पर गिरी टीचर, लोगों ने समझा हार्ट अटैक; गलत CPR देने से टूट गईं 2 पसलियां

मुरैना
1 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

मुरैना में पति से मारपीट का आरोप, पत्नी-बेटे पर केस; जानिए 7-8 महीने से क्यों चल रहा था विवाद

मुरैना में पति से मारपीट का आरोप, पत्नी-बेटे पर केस; जानिए 7-8 महीने से क्यों चल रहा था विवाद

1 घंटा पहले
मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

2 घंटे पहले
पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

3 दिन पहले
गुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव; जानिए कैसे हुआ हादसा

गुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव; जानिए कैसे हुआ हादसा

3 दिन पहले
शिवपुरी में पितृपक्ष शुरू होते ही बाणगंगा-भदैयाकुंड पर जुटे श्रद्धालु, किया तर्पण-पिंडदान

शिवपुरी में पितृपक्ष शुरू होते ही बाणगंगा-भदैयाकुंड पर जुटे श्रद्धालु, किया तर्पण-पिंडदान

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!