Virat Anushka Mathura Visit: सुबह 4 बजे वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
Virat Anushka Mathura Visit: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तड़के 4 बजे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। दोनों ने नंगे पैर दर्शन किए और करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे।
Virat Anushka Mathura Visit: मथुरा। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज में दर्शन किए।
बारिश और कीचड़ के बीच नंगे पैर पहुंचे
आज सुबह करीब 4 बजे दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर आश्रम पहुंचे। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था, लेकिन विराट और अनुष्का ने नंगे पैर ही आश्रम तक गए।
इस दौरान विराट, अनुष्का का हाथ थामे चलते नजर आए। दोनों की सादगी और श्रद्धा ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।
करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे
आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का स्वागत किया। विराट और अनुष्का करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन का तिलक था और उनके हाथ में प्रसाद भी था।
गुरु हित गोविंद शरण महाराज के भी किए दर्शन
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से निकलने के बाद दोनों करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित उनके गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। वहां भी उन्होंने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
पहले भी आ चुके हैं प्रेमानंद महाराज के आश्रम
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हों। इससे पहले 2 जून को IPL जीतने के बाद भी दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम आए थे। उस दौरान दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे थे और बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड का तिलक दिखाई दिया था। उनके हाथ में प्रसाद और एक धार्मिक पुस्तक भी थी।
