खराब मौसम के कारण बदला वीआईपी रूट और बिगड़ गया ट्रैफिक मैनेजमेंट, लद्दाख के मिनिमार्ग चेकपोस्ट पर बीच सड़क पर महिला ने सुरक्षाबलों से कर ली तीखी बहस
खराब मौसम के कारण लद्दाख में बिगड़े ट्रैफिक मैनेजमेंट का शिकार हुई एक महिला पर्यटक ने सेना से बहस की। वीआईपी मूवमेंट की वजह से रुके इस ट्रैफिक के दौरान महिला का 'We are Gen-Z' वाला वीडियो चर्चा में है।
लद्दाख जैसी मुश्किल और ऊंचाई वाली जगहों पर खराब मौसम अक्सर ट्रैफिक और प्रशासनिक मैनेजमेंट के लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है। जोजिला-गुमरी मार्ग के मिनिमार्ग चेकपोस्ट से बिल्कुल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यहां ट्रैफिक मैनेजमेंट के तहत गाड़ियां रोके जाने से परेशान एक महिला पर्यटक सीधे वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों से ही उलझने लगी। महिला ने खुद को Gen-Z बताते हुए सुरक्षा प्रतिबंधों पर सवाल उठाए, जिससे संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की परेशानियों पर सवालिया निशान लग गया है।
महिला का फूटा गुस्सा: 'We won't tolerate this nonsense'
देर तक ट्रैफिक में फंसे रहने से झल्लाई इस महिला ने अपने गुस्से का इजहार काफी सख्त और अजीब शब्दों में किया। वायरल वीडियो में वो खुद को Gen-Z बताते हुए कह रही है, ‘We are Gen-Z, we won't tolerate this nonsense’ सिर्फ इतना ही नहीं, महिला ने सुरक्षा पाबंदियों पर सवाल उठाते हुए जवानों के सामने टैक्स भरने, सेना की सैलरी और बात को संसद तक पहुंचाने का भी जिक्र किया। उनके इस बेतुके रवैये ने इंटरनेट पर एक नई चर्चा छेड़ दी है।
25 जुलाई की वो इमरजेंसी और सड़क मार्ग का सहारा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ट्रैफिक जाम के पीछे की असल वजह 25 जुलाई का खराब मौसम था। उस दिन रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख को जोजिला-गुमरी रूट से जाना था, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ गया। मजबूरी में हेलीकॉप्टर को गुमरी तक ही सीमित रखना पड़ा और बाकी का सफर इमरजेंसी में सड़क मार्ग से कराया गया। इसी सुरक्षा व्यवस्था को मैनेज करने के लिए थोड़ी देर के लिए आम ट्रैफिक रोका गया था, जिसे वीआईपी मूवमेंट पूरा होने के बाद छोड़ दिया गया।
जनरल वीके सिंह ने समझाया सीमा का सुरक्षा प्रोटोकॉल
इस घटना को लेकर इंटरनेट पर भी दो राय बन गई हैं। कुछ लोग महिला की परेशानी को समझ रहे हैं और इसे एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे गलत बता रहे हैं। इस पूरे मैनेजमेंट विवाद पर पूर्व सैन्य अधिकारी भी सामने आए हैं। जनरल वीके सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों को समझाया है कि सीमा पर जवानों की जिम्मेदारियां बहुत बड़ी होती हैं। मौसम, सैन्य गतिविधि या सुरक्षा की वजह से ही रास्ते रोके जाते हैं, इसलिए ऐसे वक्त में संयम बरतना और प्रोटोकॉल मानना बहुत जरूरी है।

.jpg)
.jpg)