Ashoknagar News: अशोकनगर। भाई दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को अशोकनगर जिला जेल में खास माहौल देखने को मिला। बहनें अपने बंद भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं । उनके माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। जेल प्रशासन ने इस त्योहार को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं।
मुलाकात के लिए सख्त दिशा-निर्देश
जेल प्रशासन ने भाई-बहनों की मुलाकात के लिए पहले से दिशानिर्देश जारी किए थे। सुबह 9:30 बजे से बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए कतारों में खड़ी हो गईं। मुलाकात के लिए बहनों का आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण किया गया।
READ MORE: श्रद्धालुओं से भरी बस होटल में घुसी, 25 से अधिक घायल