Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: नकली पान मसाला फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में फर्जी पैकिंग सामग्री जब्त…

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में नकली पान मसाले के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है, जहां राजश्री ब्रांड के नाम पर नकली पान मसाले की पैकिंग कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी।

इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से भारी मात्रा में गुटखा, नकली पैकिंग सामग्री और उपकरण जब्त किए हैं।

सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हो रहा था ये काम

पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक घर में नकली पान मसाले की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा, जिसमें आरोपी लालजी साहू को रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके घर से नकली राजश्री पान मसाले के पैकेट, रॉ मटेरियल और पैकिंग मशीन समेत कई सामग्री जब्त की गई है।

थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि भोपाल में स्थित पान मसाले के डिस्ट्रीब्यूटरों से आरोपी का कोई संबंध रहा है या नहीं। उनसे बयान लेकर उपयुक्त कानूनी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

एक साल से चल रही थी अवैध फैक्ट्री

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब एक वर्ष से यह अवैध फैक्ट्री चला रहा था। वह राजश्री जैसे प्रसिद्ध ब्रांड का नाम और लोगो इस्तेमाल कर नकली माल तैयार कर ग्राहकों और कंपनी दोनों को चूना लगा रहा था। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

READ MORE: दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों को मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने इतने दिन के लिए दी इजाजत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *