Chambalkichugli.com

MP News: बिहार में कांग्रेस की हार पर CM मोहन यादव का तंज, राहुल गांधी पर बोले तीखे शब्द

MP News

MP News: बिहार में महागठबंधन की भारी हार के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शनिवार को अलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है और जनता ने विपक्ष को जोरदार तरीके से नकार दिया है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की जोरदार झाड़ू लगी है। जनता चाहती है कि यह राजकुमार घर लौट जाए। पप्पू की सभी चालें अब बंद होने वाली हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वोट के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने बिहार की बदनामी कराई है और जनता ने इसका जवाब दे दिया है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला बिरसा मुंडा और चितु सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर अलीराजपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बिरसा मुंडा और चितु सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी चितु सिंह के योगदान को याद नहीं किया, जबकि उन्होंने 1882 में अंग्रेजों के खिलाफ 7 हजार आदिवासियों की सेना खड़ी की थी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था, जो हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 244.51 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद अलीराजपुर के बाद सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंचेंगे, जहाँ गैरिसन ग्राउंड में जन जातीय गौरव मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में क्रांति गौड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। क्रांति महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट लिए थे। मुख्यमंत्री पहले ही उन्हें 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

MP News: भोपाल में चलती बस में उठा धुआं, BCLL की TR 4 बस में अचानक लगी आग

MP News

MP News: भोपाल में शुक्रवार दोपहर लिंक रोड नंबर एक पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब बीसीएलएल की लो फ्लोर रेड बस से अचानक धुआं उठने लगा। यह बस बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही थी। बस चलते समय अचानक इंजन के पिछले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिससे यात्री घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बाहर उतरने के लिए कहा। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से उठते धुएं को फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से काबू में कर लिया गया। यह लो फ्लोर बस TR 4 रूट पर बैरागढ़ से एम्स तक संचालित होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में बीसीएलएल की बसों की खराब स्थिति को लेकर शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। घटना के बाद अधिकारियों ने बस को जांच के लिए डिपो भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Coldrip Syrup Case: कोल्डरिप सिरप मामले में बच्चों की मौत के बाद एक्शन शुरू

Coldrip Syrup Case

Coldrip Syrup Case: छिंदवाड़ा में कथित तौर पर कोल्डरिप सिरप पीने से बच्चों की मौत ने दवा निर्माण व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रदेशभर में कफ सिरप बनाने वाली सभी 32 कंपनियों की व्यापक जांच शुरू की गई। अब तक 7 कंपनियों की जांच पूरी हुई है, जिनमें कई गंभीर खामियां पाई गईं। प्रदेशभर में जांच अभियान तेज बच्चों की मौत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने केंद्रीय औषधि विभाग सब-जोन इंदौर के साथ संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत प्रदेश की सभी 32 सिरप निर्माण इकाइयों की जांच की जा रही है। शुरुआती चरण में जिन 7 कंपनियों की जांच पूरी हुई, उनमें कई अनियमितताएं पाई गईं जिन्हें गंभीर माना जा रहा है। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला कंपनियों पर कार्रवाई जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कई कंपनियां दवा निर्माण मानकों का पालन नहीं कर रही थीं। इस आधार पर पांच कंपनियों को नोटिस जारी कर उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। इंदौर स्थित मेसर्स एडकॉन लैब ने स्वयं दवा निर्माण की अनुमति छोड़ दी, जिसके बाद उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। नोटिस मिलने वाली कंपनियां मेसर्स सेजा फार्मूलेशंस, इंदौर मेसर्स विशाल फार्मास्यूटिकल्स लेबोरेटरी मेसर्स सामकेम, इंदौर मेसर्स विलक्योर मेसर्स शील केमिकल्स, ग्वालियर मेसर्स एडकॉल लैब, इंदौर मेसर्स मॉर्डन लेबोरेटरी, इंदौर Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ संसाधन की कमी से जांच की गति धीमी दवा की जांच करने वाली मध्य प्रदेश फूड एंड ड्रग अथॉरिटी के पास संसाधन सीमित हैं। यही कारण है कि 32 में से केवल 7 कंपनियों की जांच अब तक पूरी हो सकी। प्रदेशभर से बड़े पैमाने पर दवा सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं और इन्हें ईदगाह हिल्स स्थित लैब में रखा जा रहा है, पर जांच प्रक्रिया धीमी है। एमपी एफडीए के ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि जांच लगातार जारी है। सीमित संसाधन के कारण रिपोर्ट आने में समय लगता है, लेकिन विभाग आवश्यक प्रक्रिया पर काम कर रहा है। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Shivpuri News: शिवपुरी में पद से हटाई गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास परियोजना ने अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता नीतू जादौन को पद से हटा दिया। यह कार्रवाई दो अलग-अलग शिकायतों पर की गई जांच रिपोर्ट के बाद की गई। शिकायतकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं होने का आरोप लगाया था। एसडीएम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि वर्ष 2009 से 2011 के बीच हुई नियुक्ति के दौरान न तो केंद्र स्वीकृत था और न ही कोई विज्ञप्ति जारी हुई थी। शिकायतकर्ताओं ने उठाई थीं गंभीर आपत्तियां कलेक्टर शिवपुरी के पास गगन सिंह पवार और गुलाब सिंह राजावत द्वारा शिकायतें भेजी गई थीं। इन शिकायतों में नीतू जादौन की नियुक्ति में अनियमितताओं का उल्लेख था। कलेक्टर के निर्देश के बाद यह मामला एसडीएम पोहरी को सौंपा गया। Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला जांच में सामने आई कई खामियां एसडीएम द्वारा की गई पड़ताल में यह पाया गया कि अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र के लिए 2009, 2010 और 2011 में किसी भी प्रकार की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई। साथ ही, इन वर्षों में यह केंद्र स्वीकृत भी नहीं था। जांच के दौरान चयन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे अनियमितताओं की पुष्टि हुई। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ अनुशंसा के बाद जारी हुआ आदेश पड़ताल पूरी होने के बाद एसडीएम ने नीतू जादौन को पद से हटाने की अनुशंसा की। इसके बाद एकीकृत बाल विकास परियोजना पोहरी के परियोजना अधिकारी ने आदेश जारी कर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से हटाया। आदेश की प्रतियां कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसडीएम, सेक्टर पर्यवेक्षक, संबंधित कार्यकर्ता और शिकायतकर्ताओं को भेज दी गईं। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान  

Datia News: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

तबादला

Datia News: दतिया एसपी सूरज वर्मा ने शुक्रवार शाम पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। आदेश के अनुसार जिले के छह थानों के प्रभारियों की अदला-बदली की गई। लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली, जबकि बड़ौनी और सेंवढ़ा थानों के प्रभारियों को हटाकर साइबर सेल और कंट्रोल रूम भेजा गया। इस आदेश के बाद कई दिनों से चल रही तबादलों से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया। सिविल लाइन और सेंवढ़ा थानों में बदलाव जारी सूची के मुताबिक सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बनोरिया को सेंवढ़ा थाने की कमान दी गई। वहीं इंदरगढ़ थाना प्रभारी बैभव गुप्ता को सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन दोनों पोस्टिंग को लेकर विभाग में पहले से चर्चा चल रही थी। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ 11 महीने बाद गौरव शर्मा को मिली कमान फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव गौरव शर्मा से जुड़ा है। वे लगभग 11 महीने से पुलिस लाइन में तैनात थे। लगातार चर्चाओं के बाद उन्हें इंदरगढ़ थाने की कमान सौंपी गई। इसी क्रम में पुलिस लाइन में पदस्थ दिनेश राजपूत को बड़ौनी थाना प्रभारी बनाया गया। साइबर सेल और कंट्रोल रूम में नई जिम्मेदारी कुछ प्रभारियों को फील्ड से हटाकर नई जगह भेजा गया। टीआई दिलीप समाधिया को बड़ौनी थाने से हटाकर साइबर सेल में पदस्थ किया गया। वहीं सेंवढ़ा थाने से हटाए गए टीआई विनीत तिवारी को कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। कई दिनों से चल रही थी चर्चा पुलिस विभाग में पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि जिले के कई थाना प्रभारियों की पोस्टिंग बदलने वाली है। शुक्रवार शाम एसपी के आदेश के बाद ये अटकलें सच साबित हो गईं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Morena News: मुरैना में महिला पटवारी निलंबित, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

Morena News

Morena News: मुरैना जिले के दतैरा हल्के में पदस्थ महिला पटवारी सरोज राजपूत को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें सरोज राजपूत अपनी ड्यूटी खुद करने के बजाय फील्ड में रिटायर्ड पटवारी से काम करवाती हुई दिखाई दीं। जानकारी के अनुसार, सरोज राजपूत लंबे समय से फील्ड में जाकर अपना कार्य नहीं कर रही थीं। उनकी जगह रिटायर्ड पटवारी बैजनाथ कुशवाह राजस्व से संबंधित काम देख रहे थे। वायरल वीडियो में बैजनाथ कुशवाह पंचायत भवन में एक किसान के साथ जमीन की नाप को लेकर बहस करते दिखे, जहां किसान ने मूल पटवारी सरोज राजपूत को बुलाने की मांग की। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ इस पर रिटायर्ड पटवारी ने कहा कि सरोज राजपूत हल्के की पदस्थ पटवारी हैं, लेकिन फील्ड का काम वही करते हैं। वीडियो के सामने आने पर प्रशासन हरकत में आया और तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। महिला पटवारी सरोज राजपूत के पति सुरेंद्र यादव मुरैना एडीएम कार्यालय में स्टेनो के पद पर पदस्थ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का एक ही मोबाइल नंबर है और सुबह 10 बजे के बाद पटवारी से संपर्क करना मुश्किल होता है। एसडीएम भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि कलेक्टर ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पटवारी सरोज राजपूत को निलंबित किया और विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि वह फील्ड में उपस्थित क्यों नहीं रहती थीं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान  

Contempt Proceedings Against CBI: देवा पारदी मामले में अवमानना याचिका निरस्त

Contempt Proceedings Against CBI

Contempt Proceedings Against CBI: गुना जिले के देवा पारदी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिका को निरस्त कर दिया है। देवा की मां ने यह याचिका इसलिए दायर की थी क्योंकि अदालत के 15 मई 2025 के आदेशों का पालन समय पर नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि CBI और राज्य सरकार को आदेशों के पालन में हुई देरी के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अतिरिक्त आरोप पत्र दायर करना होगा। क्या था पूरा मामला 15 जुलाई 2024 को बीलाखेड़ी निवासी देवा पारदी (25) की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क पर जाने वाली थी। इसके एक दिन पहले शाम को पुलिस ने चोरी के एक मामले में बरामदगी के लिए देवा और उसके चाचा गंगाराम को हिरासत में लिया था। उसी रात परिवार को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि देवा को पोस्टमॉर्टम रूम में लाया गया है। बाद में पता चला कि उसकी मौत पुलिस कस्टडी में हुई है। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ परिजनों और समुदाय का विरोध म्याना थाने में देवा और उसके चाचा के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पारदी समुदाय की महिलाओं ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया था। देवा की चाची और उसकी होने वाली दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने रोक लिया। घटना के बाद 7–8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप देवा की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद 15 मई को अदालत ने एक महीने में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। हालांकि, गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने सितंबर की सुनवाइयों में राज्य और CBI को फटकार लगाई और कहा कि अगला कदम अवमानना आरोप तय करना होगा। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान आरोपियों की गिरफ्तारी अदालत की सख्त टिप्पणी के अगले ही दिन फरार SI उत्तम सिंह CBI कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, जहां CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद TI संजीत मावई को 5 अक्टूबर को शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। CBI ने 8 अक्टूबर की सुनवाई में कोर्ट को गिरफ्तारी की जानकारी दी, लेकिन कोर्ट ने देरी पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि आदेश के बावजूद कार्रवाई समय पर क्यों नहीं हुई। अवमानना याचिका निरस्त 12 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CBI और राज्य सरकार ने हलफनामों के माध्यम से देरी का स्पष्टीकरण पेश किया। कोर्ट ने यह माना कि गिरफ्तारी केवल अदालत की कठोर टिप्पणियों के बाद हुई, न कि आदेश के तत्काल पालन में। इसके बावजूद कोर्ट ने स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए अवमानना याचिका को निरस्त कर दिया। विभागीय कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया राज्य सरकार ने दोनों गिरफ्तार अधिकारियों ( संजीत सिंह मावई (तत्कालीन TI, म्याना) और उत्तम सिंह (तत्कालीन ASI/चौकी प्रभारी उमरी) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि 15 मई के आदेश के गैर-पालन के संबंध में अतिरिक्त आरोप पत्र दायर किया जाएगा और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान  

Bihar Election Result : सीएम मोहन यादव का चला जादू, 26 सीटों पर प्रचार के बाद 21 पर NDA आगे

CM Mohan Yadav

Bihar Election Result : बिहार विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सक्रियता का बड़ा असर देखने को मिला है। सीएम यादव ने बिहार के 26 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था, जिनमें से 21 सीटों पर NDA उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के रुझानों में NDA ने 200 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है, जिससे तीसरी बार सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम यादव ने इस चुनावी प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत बताया और कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। एनडीए की बड़ी बढ़त: 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़ चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, 243 सीटों वाली विधानसभा में NDA ने बहुमत के लिए आवश्यक 122 के आंकड़े को पार करते हुए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा 91 सीटों पर आगे है, जेडीयू 80, एलजेपी (RV) 22, एचएएम 4 और आरएलएम 3 सीटों पर बढ़त में है। वहीं महागठबंधन 35 से 40 सीटों तक सिमटता दिखाई दे रहा है, जिसमें आरजेडी को 28, कांग्रेस को 5 और अन्य दलों को सीमित बढ़त मिल रही है। यह प्रदर्शन 2010 के बाद NDA का सबसे बेहतर नतीजा माना जा रहा है, जब गठबंधन ने 206 सीटें जीती थीं। इस बार हुए रिकॉर्ड 66.91% मतदान में महिलाओं की भागीदारी 71.78% रही और इसे निर्णायक माना जा रहा है। Read More: बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते सौंपे, अगले माह कूनो आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सीएम मोहन यादव ने कहा कि रुझान बेहद उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकासपथ पर आगे बढ़ा है और जनता ने बार-बार NDA पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार—इन सभी राज्यों के नतीजे बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और प्रभाव लगातार मजबूत है। कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए सीएम यादव ने कहा कि जनता ने विकास के लिए NDA को चुना है और विपक्ष की अव्यवस्थाओं को नकार दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की सुरक्षा संबंधी नीतियों की भी प्रशंसा की। NDA नेताओं को बधाई सीएम यादव ने बिहार में NDA की बढ़त पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस पर तंज सीएम ने कहा कि भाजपा बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और जेडीयू दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजद का नुकसान किया, क्योंकि उसके बड़े नेता ने चुनाव प्रचार से समय रहते दूरी बना ली। सीएम यादव का कहना है कि जनता का निर्णय सर्वोपरि है और NDA अब बिहार के विकास के लिए फिर तैयार है। Read More:  ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां

Mumbai Indians ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले शानदार ट्रेड डील

Mumbai Indians

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 से पहले ट्रेड मार्केट में बड़ा कदम उठाते हुए वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है। इससे पहले MI शार्दुल ठाकुर को भी अपने साथ जोड़ चुकी है। रदरफोर्ड को पिछले सीजन गुजरात ने 2.6 करोड़ में खरीदा था और मुंबई ने उन्हें इसी राशि में अपनी टीम में शामिल किया है। रदरफोर्ड ने IPL 2025 में गुजरात के लिए 13 मैचों में 291 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 157 से अधिक रहा, जिसके कारण वह पावर-हिटर के रूप में टीम के लिए उपयोगी साबित हुए। रदरफोर्ड इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं। Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान मुंबई इंडियंस का IPL 2026 से पहले दूसरा बड़ा ट्रेड मुंबई इंडियंस के लिए यह IPL 2026 से पहले दूसरा बड़ा ट्रेड है। रदरफोर्ड से कुछ ही घंटे पहले MI फ्रैंचाइजी ने शार्दुल ठाकुर के LSG से ट्रेड होने की पुष्टि की, जो अगले सीजन MI की जर्सी में नजर आएंगे। रदरफोर्ड ने अब तक अपने IPL करियर में 23 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 397 रन बनाए हैं। उनका कुल स्ट्राइक रेट 137.37 का है। वह 2020 में भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं और तब उन्होंने 7 मैचों में 73 रन बनाए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रदरफोर्ड का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 588 रन बनाए हैं जबकि 19 वनडे मैचों में उनके नाम 656 रन दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह 1 शतक और 9 अर्धशतक लगा चुके हैं Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger  

Shivpuri News: शिवपुरी में 10 क्विंटल मक्का जलकर राख, रात में लगी आग

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के रिनाय गांव में गुरुवार देर रात खेत में रखी मक्के की करब में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में तिरपाल पर सूखने के लिए रखी मक्का भी प्रभावित हो गई। घटना में लगभग 10 क्विंटल मक्का जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार, किसान धनपाल लोधी के खेत में करीब 12 ट्रॉली मक्के का करब भूसा निकालने के लिए रखा था। इसके पास लगभग 150 क्विंटल मक्का तिरपाल पर सूखने के लिए फैली हुई थी। घटना के समय किसान का बड़ा बेटा अरुण लोधी वहीं रखवाली के लिए ट्रॉली में सो रहा था (Shivpuri News)। Read More: बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते सौंपे, अगले माह कूनो आएंगे रात करीब 11 बजे अरुण ने करब से धुआं उठता देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने सबसे पहले पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग पर काबू पाने से पहले 150 क्विंटल में से 10 क्विंटल मक्का पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित अरुण लोधी का आरोप है कि परिवारिक रंजिश के चलते ही किसी ने आग लगाई है। इस संबंध में इंदार थाना में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है (Shivpuri News)। Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानि