Chambalkichugli.com

MP News: भिंड में इंस्टाग्राम पर विवाहिता की फोटो वायरल

MP News

MP News: भिंड। भिंड शहर में सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर एडिट कर अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक शब्दों के साथ पोस्ट किया गया। बता दें पोस्ट में “हनी ट्रैप” और “ब्लैकमेल” जैसे शब्द लिखे गए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई अश्लील पोस्ट  कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की तस्वीर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एडिट कर इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया। इसमें महिला की फोटो के साथ गालियां और अश्लील शब्द लिखे गए थे। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद महिला को समाज में बदनामी का सामना करना पड़ा। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत दो दिन पहले पीड़िता कोतवाली थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि किसी ने उसकी निजी फोटो लेकर गलत तरीके से सोशल मीडिया पर डाल दी है। इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में जुटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि महिला ने एक युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जांच टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट की डिटेल्स और आईपी एड्रेस ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान जल्द होगा खुलासा थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी की निजी तस्वीरें या वीडियो बिना अनुमति के साझा न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Ashoknagar Parali News: पराली जलाने वाले 3 किसानों पर ₹35 हजार का जुर्माना

Ashoknagar Parali News

Ashoknagar Parali News: अशोकनगर । पराली जलाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अशोकनगर जिले में तीन किसानों पर कुल ₹35,000 का जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर के स्पष्ट आदेश के बावजूद इन किसानों ने खेतों में नरवाई जलाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। किसानों पर लगा जुर्माना प्रशासन ने बताया कि ग्राम बेरखेड़ी तूमैन निवासी किसान प्रिंसपाल पुत्र हरनाम सिंह सिख पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, अशोकनगर के किसान शंभूदयाल पुत्र हंसराज अग्रवाल और त्रिलोकचंद्र पुत्र हंसराज अग्रवाल दोनों पर ₹15,000-₹15,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है (Ashoknagar Parali News)। तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह जुर्माना राशि संबंधित किसानों से वसूल कर शासकीय कोष में जमा करें और चालान की एक प्रति प्रकरण में संलग्न करें। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी कलेक्टर ने पहले ही जारी किया था आदेश दरअसल, अशोकनगर कलेक्टर ने 15 अक्टूबर को फसल कटाई के बाद पराली (Ashoknagar Parali News)और नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का उद्देश्य था कि पर्यावरण, जन स्वास्थ्य और पशुओं को नुकसान से बचाया जा सके। पराली जलाने (Ashoknagar Parali News) से न सिर्फ मिट्टी की गुणवत्ता घटती है बल्कि हवा में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक रूप से बढ़ जाता है। इसी कारण प्रशासन ने इसे गंभीर पर्यावरणीय अपराध के रूप में देखा है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान प्रशासन की सख्त कार्रवाई कलेक्टर के आदेश के अनुपालन में, तहसीलदार अशोकनगर ने ग्राम बेरखेड़ी तूमैन और आसपास के क्षेत्रों में मक्का की फसल की नरवाई जलाने की घटनाओं की जांच की। इसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDO) शुभ्रता त्रिपाठी ने नियमानुसार तीनों किसानों पर अर्थदंड लगाया। भविष्य में भी होगी कड़ी निगरानी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे यदि किसी किसान द्वारा पराली जलाने का मामला सामने आता है तो उस पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी (Ashoknagar Parali News)। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Shivpuri News: टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता, पुलिस लापरवाही पर किए कई बड़े खुलासे

Shivpuri rape case

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे में रविवार दोपहर एक रेप पीड़िता ने न्याय की मांग के लिए थाने के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा कर दिया। महिला का आरोप था कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही । करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को समझाइश दी। इसके बाद महिला नीचे उतरी और पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह जाटव के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी (Shivpuri rape case)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी  राजस्थान ले गया था आरोपी (Shivpuri rape case) 25 अक्टूबर को 30 वर्षीय महिला अपने गांव से खाद लेने खनियाधाना आई थी। इसी दौरान खड़ीचरा गांव निवासी मोहर सिंह जाटव ने उसे लोडिंग वाहन में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया (Shivpuri rape case)। महिला के मुताबिक, आरोपी ने कट्टे का भय दिखाकर उसे राजस्थान के रिंगस और खाटू श्याम ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बदरवास और अपने गांव भी लेकर गया, जहां उसने फिर गलत काम किया। आरोपी ने पीड़िता को 7 दिन तक बंधक बनाकर रखा। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान जानिए आखिर क्या है पूरा मामला (Shivpuri rape case) महिला ने बताया कि उसने 5 नवंबर को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने एसपी ऑफिस में भी आवेदन दिया, पर वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई (Shivpuri rape case)। थाने की लापरवाही से परेशान होकर उसने रविवार दोपहर टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग की। बाद में महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार के आने के बाद महिला को नीचे उतारा गया और आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में FIR दर्ज की गई (Shivpuri rape case)। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

MP News: ₹75 लाख का गांजा जब्त, तस्करों पर शिकंजा कसने पुलिस ने शुरू किया अभियान

MP News

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। सिर्फ दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में पुलिस ने लगभग ₹75 लाख का गांजा और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी जब्त किया है। सीधी में गांजा बरामद सीधी पुलिस ने नशीली कफ सीरप, गांजा और अवैध शराब सहित करीब ₹2.20 लाख का माल जब्त किया। चौकी खड्डी पुलिस ने 20 शीशियां ऑनरेक्स कफ सीरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बाइक और मोबाइल सहित कुल ₹1.03 लाख का सामान बरामद हुआ (MP News)। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें सतना में खेत से उगाया जा रहा था गांजा सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत में अवैध रूप से गांजा उगाने वाले आरोपी को पकड़ा। आरोपी से 18 पौधे (7.820 किग्रा) गांजे के बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब ₹78,200 बताई जा रही है। खरगोन में ₹20 लाख का गांजा बरामद खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई की। खेतों से 190 गांजे के पौधे (397 किग्रा) जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹20 लाख है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए हैं (MP News)। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें शिवपुरी में 25 किलो गांजा जब्त शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने मेघराज परिहार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 25.6 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब ₹2.60 लाख बताई गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। रीवा की चोरहटा थाना पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी। पहली कार्रवाई में 557 शीशियां कोडीन युक्त कफ सीरप जब्त की गईं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने इनोवा कार से 105.980 किग्रा गांजा (कीमत ₹21.20 लाख) जब्त किया। कुल ₹41.20 लाख का माल बरामद हुआ और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया (MP News)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान मंदसौर में ट्रैक्टर के टायरों में छिपाया गया था नशा मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ले जाए जा रहे 150 किग्रा डोडाचूरा जब्त किया। जब्त माल की कीमत ₹3 लाख बताई जा रही है। वहीं भोपाल क्राइम ब्रांच ने भी एक तस्कर को पकड़कर 4.040 किग्रा गांजा (₹1 लाख) बरामद किया। छतरपुर में नशीला सिरप और टैबलेट जब्त छतरपुर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने ढाई लीटर नशीला सिरप और 70 टैबलेट जब्त किए हैं। दो आरोपियों को NDPS और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है (MP News)। नशा-मुक्त मध्यप्रदेश के लिए सख्त रुख पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी ताकि मध्यप्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जा सके। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

Ashoknagar News: ₹10 की गलती ने करवाया ₹11,010 का नुकसान

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर। अशोकनगर में उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एमआरपी (Maximum Retail Price) से अधिक मूल्य वसूलने के आरोप में एक दुकानदार पर ₹11,010 का जुर्माना लगाया है। यह मामला स्थानीय बाजार स्थित किशोर वॉच हाउस के प्रोपराइटर के खिलाफ दर्ज हुआ था। दुकानदार ने दीवार घड़ी की तय कीमत से ₹10 ज्यादा वसूले थे, जिसके बाद उपभोक्ता ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी मई 2025 का मामला यह मामला 12 मई 2025 का है। आवेदक ने अजंता कंपनी की एक दीवार घड़ी ₹550 में खरीदी थी, जबकि उत्पाद पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) ₹540 था। जब खरीदार को कीमत में गड़बड़ी का अहसास हुआ, तो उसने दुकानदार से सवाल किया। दुकानदार ने सफाई देते हुए कहा कि ₹10 अतिरिक्त घड़ी में सेल लगाने के बदले लिए गए हैं। हालांकि, आयोग ने जब बिल की जांच की तो पाया कि दुकानदार ने घड़ी और सेल का बिल अलग-अलग नहीं दिया था, जिससे यह साफ हो गया कि ₹10 अतिरिक्त राशि अनुचित तरीके से ली गई थी। आयोग ने दुकानदार के इस व्यवहार को अनुचित व्यापार प्रक्रिया करार दिया। आयोग ने यह भी कहा कि दुकानदार का यह कदम उपभोक्ता को न केवल आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी नुकसान पहुंचाने वाला है। इसलिए, आयोग ने दुकानदार पर ₹11,010 का अर्थदंड लगाया और आदेश दिया कि वह दो महीने के भीतर यह राशि आवेदक को क्षतिपूर्ति के रूप में अदा करे। Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला… दो महीने में भरना होगा जुर्माना उपभोक्ता आयोग ने इस फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि एमआरपी से अधिक कीमत वसूलना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। किसी भी परिस्थिति में दुकानदार को उत्पाद की अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक राशि लेने का अधिकार नहीं है, चाहे वह किसी भी बहाने से क्यों न हो। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..  

Sheopur News: दिव्यांग जेठ की कुल्हाड़ी से हत्या, परेशान होकर उठाया कदम

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के दुवावली गांव में एक बहू ने अपने दिव्यांग जेठ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला कंचन बाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है (Sheopur News)। मृतक की पहचान 50 वर्षीय शंकर जाटव के रूप में हुई है, जो जन्म से दिव्यांग थे और रोजमर्रा के कामों के लिए परिवार पर निर्भर रहते थे। बताया जा रहा है कि शंकर की देखभाल को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला… खेत में रखी कुल्हाड़ी से किया वार शुक्रवार सुबह शंकर अपने छोटे भाई काशीराम के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कंचन बाई ने खेत में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शंकर के सिर व गले पर दो वार किए। इससे शंकर की मौके पर ही मौत हो गई । Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. आरोपी ने कहा पुलिस पूछताछ में कंचन बाई ने कबूल किया कि वह जेठ की देखभाल करते-करते मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और रोजाना के झगड़ों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया । पुलिस ने की गिरफ्तारी रघुनाथपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है (Sheopur News)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

Datia News : नाले से निकला 5 फीट का मगरमच्छ, जेसीबी से पकड़ा

Datia News

Datia News: दतिया। सेवड़ा तहसील के भगुवापुरा गांव में शुक्रवार देर रात नाले में छिपे एक 5 फीट लंबे मगरमच्छ ने लोगों में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पानी हटवाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे रतनगढ़ क्षेत्र की सिंध नदी में छोड़ दिया गया। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. इस पूरी कार्रवाई का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मगरमच्छ पिछले कई महीनों से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पास बहने वाले नाले में दिखाई देता था। कई बार सूचना देने के बावजूद टीम के पहुंचने से पहले वह गायब हो जाता था। सोशल मीडिया पर वायरल (Datia News) मंगलवार दोपहर जब मगरमच्छ दोबारा नाले किनारे दिखा, तो ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू में किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है। अब अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। (Datia News) Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी  

Bhind News: रेत से भरे ट्रैक्टर को लगाई आग, ड्राइवर से की मारपीट

Bhind News

Bhind News: भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र के बरौठी गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात ग्रामीणों और रेत माफिया के बीच तनाव बढ़ गया। बताया गया कि सरकारी रास्ते और मरघट की जमीन पर लंबे समय से illegal sand mining चल रहा था। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की चुप्पी बनी रही। तनाव उस समय बढ़ गया जब ग्रामीणों ने रात में रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोक लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैक्टर कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला… रोकने पर हुआ झगड़ा घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक से मारपीट भी की गई। आग बुझाने की कोशिश से पहले ही वाहन पूरी तरह जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया (Bhind sand mining)। 2 लोगों पर FIR दर्ज अमायन थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि घटना में अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक से मारपीट और आग लगाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (Bhind sand mining)। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से अवैध Bhind sand mining लगातार बढ़ रही है। पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के तबादले के बाद कार्रवाई में ढील आई है। वर्तमान कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के कार्यकाल में खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारी किसी ठोस कदम से बचते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रेत माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा (Bhind sand mining)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी  

India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला…

India vs Australia

India vs Australia T20 Series 2025 का आखिरी मुकाबला आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मैच है। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1.15 बजे होगा। टीम इंडिया इस समय (India vs Australia ) 2-1 से आगे है । उसके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक कभी India vs Australia T20 Series नहीं गंवाई है। आज टीम इंडिया के पास लगातार तीसरी बार टी-20 सीरीज जीतने का अवसर है। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजरी से उभरने के बाद चौथे मैच में वापसी कर चुके हैं और आज का मुकाबला भी खेलेंगे। टी-20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के बीच अब तक 36 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 22 में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 12 मैच जीत सका। ऑस्ट्रेलिया में हुए 16 मैचों में भारत 9 और ऑस्ट्रेलिया 5 मुकाबले जीत सका। इस सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि भारत ने तीसरे और चौथे मुकाबले में वापसी कर बढ़त बना ली। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. वरुण चक्रवर्ती बने भारत के सबसे सफल गेंदबाज इस India vs Australia T20 Series में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों में 159.09 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती पांच विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह संजू सैमसन से ओपनिंग कराई जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इस India vs Australia में पूरी तरह फ्लॉप रहे। टीम के लिए टिम डेविड ने 89 रन बनाए और वे सबसे सफल स्कोरर रहे। कप्तान मिचेल मार्श टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए। READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा पहले बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा फायदा ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिलता है। यहां 2006 से 2024 तक खेले गए 11 टी-20 में से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते। भारत ने यहां 2018 में एकमात्र टी-20 खेला था, जिसमें उसे 4 रन से हार झेलनी पड़ी थी। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

MP Weather Update: दिन में खिली धूप, शाम को सर्द हवा, धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड

MP Weather Update

मध्यप्रदेश। शनिवार को MP Weather Update के अनुसार राज्य में मौसम ज़्यादातर साफ़ और शुष्क रहा। दिनभर तेज़ धूप खिली रही, जबकि शाम होते-होते ठंडी हवाओं का असर दिखा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का तापमान आरामदायक रहेगा, जबकि रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में साफ आसमान (MP Weather Update) राजधानी भोपाल में शनिवार की सुबह का न्यूनतम तापमान करीब 18°C दर्ज किया गया, जो दोपहर तक बढ़कर लगभग 28°C तक पहुँच गया। आसमान साफ़ रहने के साथ उत्तर-पूर्व दिशा से हल्की ठंडी हवाएँ चलीं। इंदौर में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 17°C के आसपास रहा। वहीं, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र शुष्क रहे लेकिन रात के समय इन इलाकों में ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 14°C तक गिर सकता है। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. किसानों को राहत (MP Weather Update) जबलपुर में आसमान साफ़ रहा और तापमान 19°C से 30°C के बीच दर्ज किया गया। निचले इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों के लिए यह मौसम लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि शुष्क हवा और साफ मौसम फसलों की कटाई और खेतों के काम में मदद करेगा। READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा मौसम विभाग की सलाह (MP Weather Update) मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएँ अब राज्य के ज्यादातर हिस्सों को प्रभावित कर रही हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली गिरावट संभव है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और शाम बाहर निकलते समय हल्का जैकेट या स्वेटर साथ रखें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी