Shivpuri News: शिवपुरी में एम्बुलेंस की कमी का बड़ा असर, प्रसूता ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म

Shivpuri News: शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। छर्च-पोहरी मार्ग पर एक प्रसूता को एम्बुलेंस न मिलने पर सड़क किनारे ही बच्ची को जन्म देना पड़ा। परिवार ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर जननी 108 एम्बुलेंस मिल जाती, तो यह स्थिति नहीं बनती। 30 वर्षीय मंजू जाटव को तेज प्रसव पीड़ा के चलते छर्च स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजन कहते हैं कि हालत गंभीर होने के बावजूद स्टाफ ने उसे पोहरी रेफर कर दिया और मदद की जगह अनसुनी की। 108 पर कॉल करने पर उन्हें बताया गया कि एम्बुलेंस देर से आएगी और निजी वाहन की सलाह दी गई। (Shivpuri News) पोहरी से 15 किलोमीटर पहले मंजू की पीड़ा बढ़ गई और परिवार को उसे कार से उतारकर सड़क किनारे प्रसव कराना पड़ा। जन्म के बाद मां और बच्ची को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधैनियां ने माना कि एम्बुलेंस उपलब्ध होती तो स्थिति अलग हो सकती थी, क्योंकि जननी वाहन में हर सुविधा मौजूद रहती है। (Shivpuri News) READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल
Shivpuri News: शिवपुरी में पुरानी गल्ला मंडी में शुरू हुई अस्थाई सब्जी मंडी

Shivpuri News: शिवपुरी शहर की पुरानी गल्ला मंडी में सोमवार सुबह से अस्थाई सब्जी मंडी का संचालन शुरू हो गया। प्रशासन गांधी पार्क के पास लगी सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा था। स्थाई दुकानों के आवंटन की सूची रविवार शाम तैयार भी हो गई थी, लेकिन नामों को लेकर विवाद और पक्षपात के आरोप सामने आने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने आवंटन की प्रक्रिया रोक दी। (Shivpuri News) रविवार रात जगह को लेकर दुकानदारों में अफरा-तफरी रही और परिसर में भीड़ बढ़ती गई। स्थिति संभालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल सभी विक्रेताओं को एक महीने तक अस्थाई रूप से पुरानी गल्ला मंडी में दुकानें लगाने को कहा गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़क पर दुकान लगाई तो कार्रवाई होगी। (Shivpuri News) अगले एक माह में प्रशासन लाइसेंसी विक्रेताओं की नई सूची तैयार करेगा और स्थाई आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को अस्थाई मंडी में बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचे और खरीदारी भी शुरू हुई। विक्रेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन पारदर्शी तरीके से जल्द स्थाई जगह आवंटित करेगा। (Shivpuri News) READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल
Smriti Mandhana–Palash Muchhal की शादी टली, दोनों ने सोशल मीडिया से हटाए रस्मों के फोटो

Smriti Mandhana–Palash Muchhal : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल (Smriti Mandhana and Palash Muchhal) की शादी फिलहाल टाल दी गई है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी रस्मों के वीडियो और फोटोज हटा दिए हैं। स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन नाश्ते के समय स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्मृति के पिता की हेल्थ अपडेट फैमिली डॉक्टर नमन शाह के मुताबिक, श्रीनिवास मंधाना की हालत में सुधार है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, शादी की नई तारीख तय नहीं की जाएगी। READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल पलाश मुछाल भी हुए बीमार रविवार शाम स्मृति के मंगेतर पलाश मुछाल की तबीयत भी वायरल इन्फेक्शन और एसिडिटी की वजह से खराब हो गई। उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल वे होटल में आराम कर रहे हैं। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दोनों परिवारों के मेहमान इंदौर और सांगली में मौजूद थे। हल्दी और संगीत की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए। लेकिन पिता की बिगड़ती तबीयत के बाद शादी टालने का फैसला लिया गया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक अनाउंसमेंट वीडियो भी हुआ गायब स्मृति ने अपनी शादी की घोषणा ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के गाने पर एक मजेदार वीडियो के जरिए की थी, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स और श्रेयांका पाटिल सहित कई खिलाड़ी नजर आई थीं। हालांकि, यह वीडियो अब उनके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था फिल्मी प्रपोजल पलाश मुछाल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उस खास पल का वीडियो अभी भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
GUNA NEWS: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल

GUNA NEWS: गुना के कैंट इलाके में नर्सिंग छात्र के अपहरण और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी पवन रजक की पुलिस रिमांड आज सोमवार को खत्म हो रही है। इसी बीच उसके हथियारों के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसमें वह अलग-अलग बंदूकों के साथ पोज देता नजर आ रहा है। पुलिस अब इन हथियारों की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला मई 2023 का है। आरोप है कि पवन रजक ने नर्सिंग छात्र विशाल सिलावट को शादी में मेहंदी लगवाने के बहाने बुलाया। मारुति शोरूम पर पहुंचते ही दो लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। गाड़ी का कांच बंद कर दिया गया और उसे बायपास की तरफ ले जाया गया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक गर्दन पकड़कर सीट पर पटका रास्ते में विशाल ने पूछा कि उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो आरोपियों ने उसकी गर्दन पकड़कर सीट पर पटक दिया। बाद में उसे गोपीसागर डैम के पास एक सुनसान खेत में बने टूटे मकान तक ले जाया गया। वहां आरोपियों में से एक ने कहा कि “तू मेरी पत्नी को परेशान करता है, आज तेरी पूजा होगी।” कपड़े उतरवाकर 2 घंटे तक बेल्ट से पीटा विशाल ने बताया कि आरोपियों ने उसे थप्पड़ों और बेल्ट से लगातार दो घंटे तक पीटा। पानी डालकर गालियां भी दीं। बाद में उससे कहा गया कि 10 हजार रुपये तुरंत भिजवाओ, तभी छोड़ा जाएगा। मजबूरी में उसने अपनी मां से फोन पे पर पैसे डलवाए। वापसी के दौरान आरोपी एक दुकान पर सिगरेट लेने रुके। इसी दौरान विशाल कार का गेट खोलकर भाग निकला और पास ही वाटर पार्क के गेट पर पहुंचा। वहां गार्ड की मदद से अपनी मां को फोन किया और फिर अस्पताल पहुंचा। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित पुलिस ने पवन रजक पर अपहरण और SC-ST एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। 14 नवंबर को SP अंकित सोनी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीन दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। Read More: भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल
Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में है। रविवार देर रात अस्पताल में एक युवक कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। युवक ने शराब पन्नी में भरकर अपनी जेब में रखी हुई थी। पूछताछ पर उसने बताया कि वह किसी मरीज से मिलने आया था, लेकिन वह खुद नशे में लग रहा था। अस्पताल कर्मियों और मौजूद लोगों ने उसे फटकार लगाई। समझाइश के बाद युवक वहां से चला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम पहले भी कई बार वायरल हुए थे आपत्तिजनक वीडियो जिला अस्पताल में इससे पहले भी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पूर्व एक वायरल वीडियो में मरीज और उसका अटेंडर वार्ड के अंदर शराब पार्टी करते दिखे थे। इसके अलावा अस्पताल परिसर के पार्क और गेट के पास आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए थे, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इन घटनाओं के बाद प्रबंधन ने रात में आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच शुरू की थी, ताकि ऐसी हरकतें दोबारा न हों। बावजूद इसके, शराब ले जाने का मामला फिर सामने आ जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। Read More: भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल
Morena News : NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

Morena News : मुरैना। नूराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 44 पर बड़ा हादसा हो गया। भैंसों से भरा एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर फांदकर हाईवे की दूसरी लेन में जा पलटा। दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जबकि कई भैंसें भी जख्मी हुई हैं। हादसे के चलते करीब 30 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। Read More: भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह वाहन नंबर MP06/GA/3591 भैंसों का भाड़ा भरकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। करूआ गांव मोड़ के पास चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोडिंग वाहन डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ जोरदार आवाज के साथ पलट गया। डायल-112 ने संभाली स्थिति टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। डायल-112 ने तुरंत पहुंचकर घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वाहन में भरी कई भैंसें भी चोटिल हुईं। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक हाईवे पर आधे घंटे तक लगा जाम वाहन पलटने से NH-44 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। 30 मिनट तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। नूराबाद पुलिस और डायल-112 ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क किनारे वाहन हटवाकर यातायात शुरू कराया। नूराबाद TI सौरभ पूरी के अनुसार, “प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वाहन तेज गति में था या चालक को नींद की झपकी आ गई। पूरी जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा।” (Morena News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Gwalior Encounter News : भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल

Gwalior Encounter News : ग्वालियर। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वाला कुख्यात गैंगस्टर कपिल यादव सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार हो गया। तड़के से शुरू हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक गोलियां चलीं। पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद दबोच लिया और जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक मोहनपुर में खत्म हुई मुठभेड़ (Gwalior Encounter News) सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कपिल यादव अपने साथी अमन के साथ मेला ग्राउंड के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर अमन यादव को कट्टे सहित पकड़ लिया, लेकिन कपिल वहां से भाग निकला। करीब दो घंटे की तलाश के बाद मोहनपुर के ईंट भट्ठे के पास पुलिस और आरोपी आमने-सामने आ गए। कपिल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली पैर में लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला (Gwalior Encounter News) तीन दिन पहले मुरार के बड़ागांव में जमीन विवाद के दौरान कपिल और उसके साथियों ने भाजपा नेता पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर घातक हमला कर दिया था। नेता और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। 22 वर्षीय कपिल यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली सहित 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वह जमीनों पर कब्जा और प्लॉटिंग के लिए जाने जाना वाला बदमाश है। भाजपा नेता ने कहा (Gwalior Encounter News) दिल्ली में इलाज करा रहे भाजपा नेता पूरन सिंह ने कहा,“कपिल यादव के एनकाउंटर में घायल होने की खबर से मैं खुश हूं। यह सही कार्रवाई है। वह मेरी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता था।” Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
MP Judiciary Exam : SC-ST को राहत, सिविल जज भर्ती में नई मेरिट लिस्ट के निर्देश

MP Judiciary Exam Update : मध्य प्रदेश सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती-2022 में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट ने परीक्षा सेल को नई संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि SC उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा में 45% और ST के लिए 40% न्यूनतम अंक मान्य होंगे। इंटरव्यू की कटऑफ में भी छूट दी जाए ताकि योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके। Read More: जहरीले पानी से सब्जी उगाने पर अधिकारियों से जवाब तलब कोर्ट ने कहा– सीटें खाली रखना समाधान नहीं भर्ती प्रक्रिया में कुल 191 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन परिणाम में ST वर्ग का एक भी चयन नहीं हुआ। SC श्रेणी से केवल एक अभ्यर्थी मेरिट में आया। इतनी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाने पर अदालत ने इसे आरक्षण नीति की भावना के खिलाफ बताया। मुख्य न्यायाधीश संजीव सच्चदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को मौका देना जरूरी है। सिस्टम की खामियों के कारण योग्य उम्मीदवारों का बाहर होना अस्वीकार्य है। Read More: अश्लील वीडियो केस में बड़ा अपडेट, जिला अस्पताल के 4 कर्मचारी FIR में शामिल नई सूची से बढ़ी उम्मीद (MP Judiciary Exam Update) कोर्ट ने परीक्षा सेल को संशोधित मेरिट लिस्ट लगाकर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। इससे उन सैकड़ों SC-ST उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा जो मामूली अंकों से चयन से बाहर हुए थे। अब अगली सुनवाई में नई सूची की वैधता पर फैसला होगा। Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली
MP High Court की सख्त चेतावनी: जहरीले पानी से सब्जी उगाने पर अधिकारियों से जवाब तलब

MP High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर शहर में ओमती और मोती नालों के अत्यधिक प्रदूषित पानी से सब्जियों की खेती किए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा है कि जनता के स्वास्थ्य को जोखिम में डालने वाली इस गंभीर समस्या पर अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मुख्य न्यायाधीश संजीव सच्चदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने एक लॉ छात्र के पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर को अमीकस क्यूरी (कोर्ट मित्र) नियुक्त किया है। अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा दूषित सब्जियों से बढ़ रहा गंभीर स्वास्थ्य खतरा याचिका में बताया गया कि कछपुरा, विजय नगर, कचनारी, गोहलपुर, बेलखाड़ू और बघौड़ा क्षेत्रों में किसान ओमती और मोती नालों का गंदा पानी सब्जी उत्पादन में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पानी सीवेज, डिटर्जेंट, घरेलू कचरे और रसायनों से भरा होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक डिटर्जेंट में मौजूद सोडियम कार्बोनेट, सोडियम लॉरेथ सल्फेट और एल्काइल बेंजीन सल्फोनेट जैसे रसायन हाइपरटेंशन, त्वचा जलन, एलर्जी, गैस, सूजन, सिरदर्द और कैंसर तक का खतरा बढ़ाते हैं। कोर्ट को बताया गया कि नालों के इस जहरीले पानी के जरिए रसायन सब्जियों में अवशोषित होकर सीधे लोगों की थाली तक पहुंच रहे हैं। लंबे समय तक ऐसे दूषित उत्पादों का सेवन किडनी और लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। Read More: अश्लील वीडियो केस में बड़ा अपडेट, जिला अस्पताल के 4 कर्मचारी FIR में शामिल विभागों पर लापरवाही का आरोप याचिकाकर्ता ने कहा कि साफ पानी की कमी के कारण किसान मजबूर होकर नालों का पानी उपयोग कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम, जल संसाधन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालकर कार्रवाई से बचते रहे हैं। कई वर्षों की मांगों के बावजूद किसी भी विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया। कोर्ट ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट डिवीजन बेंच ने टिप्पणी की कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और जल प्रदूषण नियंत्रण कानून के पालन की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की है। कोर्ट ने कलेक्टर से पूछा कि • नालों की सफाई पर क्या कदम उठाए गए? • दूषित पानी के स्थान पर किसानों को वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था कैसे उपलब्ध कराई जाएगी? • प्रभावित किसानों को जागरूक करने के लिए क्या प्रयास किए गए? कोर्ट ने साफ किया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली
अश्लील वीडियो केस में बड़ा अपडेट, जिला अस्पताल के 4 कर्मचारी FIR में शामिल

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान चार नए आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके नाम एफआईआर में जोड़ दिए गए हैं। इनमें अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी शामिल हैं, जिन पर वीडियो शूट करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। 10 नवंबर को अस्पताल परिसर के अंदर के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जो 7 नवंबर के बताए जा रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया था। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जिन लोगों ने वीडियो बनाए और उन्हें वायरल किया, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने वीडियो पुलिस या प्रशासन को सौंपने के बजाय सीधे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे अस्पताल की छवि को नुकसान पहुंचा। (Ashoknagar News) Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा इन पर हुई एफआईआर • सफाईकर्मी विकास बाल्मीकि (निवासी बाल्मीकि मोहल्ला) • सिक्योरिटी गार्ड लालू मीना (निवासी रावसर) • गेट के पास वीडियो बनाने वाला माखन अहिरवार (निवासी जलालपुर) • वीडियो वायरल करने वाला विशाल यादव (निवासी डोंगर) टीआई चौहान ने चेतावनी दी कि ऐसे वीडियो बनाना, रखना या शेयर करना गंभीर अपराध है। अगर किसी के पास ऐसी सामग्री आती है, तो उसे तुरंत पुलिस को सौंपना चाहिए नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कुछ दिनों पहले अस्पताल के गार्डन और मुख्य गेट पर युवक-युवती और महिला-पुरुष के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद मामले की जांच जारी है और पुलिस को अब अहम सुराग मिले हैं। (Ashoknagar News) Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली