Chambalkichugli.com

Bhind News: लहार में सचिव और पटवारी निलंबित, श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश

Bhind News

Bhind News: भिंड। लहार एसडीएम विजय सिंह यादव ने शनिवार को दबोह, आलमपुर और असवार क्षेत्र के छह गांवों में निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सीधे संवाद के दौरान लापरवाही सामने आने पर तत्काल सख्त कदम उठाए गए। निरीक्षण में निर्वाचन कार्य, अतिक्रमण और स्कूल व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ग्राम खुजा पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव वर्षा सविता लंबे समय से कार्यालय से अनुपस्थित रहती हैं और कार्यों की गड़बड़ी भी बढ़ती जा रही है। मौके पर सचिव मौजूद नहीं मिलीं। अतः एसडीएम ने जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे को जानकारी दी। सीईओ ने सचिव का निलंबन आदेश जारी किया।

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

इसके बाद टीम जलालपुरा पहुंची। पटवारी उमाशंकर नरवरिया कार्यालय से बिना सूचना गायब पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि कामकाज अक्सर प्रभावित रहता है। एसडीएम ने मौके पर ही पटवारी को हटाकर तहसील में अटैच किया। जलालपुरा क्षेत्र में नया पटवारी सुभान खान पदस्थ किया गया।

READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

श्मशान भूमि से हटेगा अतिक्रमण

ग्रामवासियों ने श्मशान भूमि पर कब्जे की शिकायत रखी। एसडीएम ने जनपद सीईओ आकाश धुरवे, थाना प्रभारी असवार और ग्राम सरपंच को सात दिन के भीतर भूमि पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय जलालपुरा में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। दो शिक्षक पढ़ाते मिले। विद्यार्थियों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन रोजाना मिल रहा है। एसडीएम ने समूह संचालक को सख्त हिदायत दी कि भोजन मीनू के अनुसार स्वच्छ और समय पर उपलब्ध हो।

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *