Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क निर्माण की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे पर रेलवे ट्रैक के ऊपर बना ब्रिज अचानक धंस गया। हादसे में करीब 50 मीटर लंबा हिस्सा टूट गया और सड़क पर लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया।
यह घटना थाना सुखी सेवनिया क्षेत्र में कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से करीब 100 मीटर आगे हुई। हादसे के समय सड़क पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़कों की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर क्यों नहीं की जाती।
NHAI ने झाड़ा पल्ला
घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्पष्ट किया कि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। एनएचएआई ने कहा कि भोपाल-विदिशा रोड मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधीन है। हादसा रेलवे ट्रैक से ठीक पहले वाले हिस्से में हुआ।
एनएचएआई ने MPRDC को तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं MPRDC ने जांच टीम मौके पर भेज दी है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय निवासी रामेश्वर शर्मा ने कहा, “यह मार्ग बेहद व्यस्त है, रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अगर उस वक्त कोई ट्रक या बच्चा वहां से गुजरता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।”
READ MORE: हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया सरफरोश, मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो…