Chambalkichugli.com

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी महौल तैयार, आज चुनाव आयोग करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Bihar Assembly Election 2025

Bihar Assembly Election 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर वोटिंग और मतगणना की तारीखों के साथ-साथ चुनाव के चरणों की जानकारी भी सामने आएगी।

पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में कोरोना महामारी के कारण चुनाव तीन चरणों में हुए थे। लेकिन इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न कराने की संभावना जताई जा रही है। इससे प्रशासनिक कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभालना आसान होगा।

सूत्रों ने बताया कि इस बार चुनाव की पहली वोटिंग छठ महापर्व के बाद आयोजित की जा सकती है। यानी 28 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन पहले चरण की वोटिंग शुरू हो सकती है। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि 15 नवंबर से पहले मतगणना पूरी कर दी जाए और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो जाए।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही सभी दल चुनाव प्रचार की रणनीति और उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता अब तैयारियों में जुट जाएगी।

READ MORE: हाई कोर्ट आज करेगी सुनवाई, दो बच्चों की मौत का मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *