love jihad in Bhopal: भोपाल। अयोध्या नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट में दबिश देकर दानिश खान नाम के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन का आरोप है कि युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती की और लव-जिहाद (Love jihad ) का प्रयास कर रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
पहचान छिपाने की कोशिश
संगठन के अनुसार युवक ने पकड़े जाने के बाद अपना नाम दीपक यादव बताया, ताकि पहचान से बच सके। परंतु पुलिस ने दस्तावेज चेक किए तो उसकी असली पहचान दानिश खान निवासी शाहजहानाबाद के रूप में सामने आ गई।
फ्लैट में उस समय कुल 3 युवतियां मौजूद थीं, जिसमें से एक युवती शहडोल की रहने वाली है और भोपाल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वही युवती दानिश की दोस्त बताई जा रही है।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
सूचना के बाद हुई कार्रवाई
भवानी हिंदू संगठन के शुभम पांचाल ने बताया कि संगठन को लंबे समय से इस युवक की गतिविधियों पर शक था। सुबह पुख्ता जानकारी मिली कि दानिश युवती के फ्लैट पर आ रहा है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस दौरान युवती बार-बार युवक को अपना दोस्त बताती रही।
Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा