Chambalkichugli.com

MPPSC भर्ती में रिश्वत का झांसा देने वालों से सावधान, आयोग का अलर्ट जारी..

MPPSC

MPPSC: इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े और रिश्वत मांगने के मामलों को रोकने के लिए अलर्ट जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा या साक्षात्कार पास कराने का दावा करे या पैसे की मांग करे तो उम्मीदवार तुरंत शिकायत दर्ज करें। आयोग ने भरोसा दिलाया कि ऐसे मामलों में शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।

आयोग की advisory में कहा गया कि साक्षात्कार और मूल्यांकन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट-आधारित है। यदि आयोग के अंदर या बाहर कोई व्यक्ति नौकरी दिलवाने या इंटरव्यू पास कराने की बात कहकर पैसे मांगे तो उसका विवरण सचिव, लोक सेवा आयोग के ईमेल [secretary-mp@nic.in] (mailto:secretary-mp@nic.in) पर भेजें। आयोग ने बताया कि इस सूचना का उद्देश्य उम्मीदवारों को सतर्क करना और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह क्लीन और विश्वसनीय बनाए रखना है।

एमपीपीएससी इंदौर के ओएसडी डॉ आर पंचभाई ने बताया कि वर्तमान में सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल और विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर के साक्षात्कार जारी हैं। वहीं रिजल्ट भी घोषित किए जा रहे हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम जरूरी था।

इस कार्रवाई का युवा संगठनों ने स्वागत किया है। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने कहा कि इस कदम से उम्मीदवार व्हिसलब्लोअर की भूमिका निभा सकेंगे। चयन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होगी। संगठन के सदस्य रंजीत किसानवंशी ने कहा कि यह कदम युवाओं की पुरानी मांगों का नतीजा है और आयोग को इसे कड़ाई से लागू करना चाहिए ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।

READ MORE: लाल परेड ग्राउंड पर 2 हजार ड्रोन की रोशनी… आसमान में दिखाई देंगे महाकाल, नर्मदा, टाइगर और विकास का नया विजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *