Chambalkichugli.com

देवांशु शिवहरे चौथे प्रयास में बने डिप्टी कलेक्टर, टॉप रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन

देवांशु शिवहरे

श्योपुर। एमपीपीएससी 2024 का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ, जिसमें विजयपुर के देवांशु शिवहरे ने डिप्टी कलेक्टर पद पर टॉप रैंक हासिल कर जिले और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। चौथे प्रयास में मिली इस सफलता ने उनकी कड़ी मेहनत को सिद्ध कर दिया। वर्तमान में देवांशु गुना जिले में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास

विजयपुर निवासी देवांशु शिवहरे एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता रामकेष शिवहरे विजयपुर अस्पताल में नेत्र सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां पूनम शिवहरे उसी अस्पताल में नर्स हैं। उनका छोटा भाई अक्षत फिलहाल इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

चौथे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

देवांशु शिवहरे की शुरुआती पढ़ाई नवोदय विद्यालय से हुई, जहां से उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एक साल कोटा में रहकर नीट की तैयारी की, लेकिन बाद में भोपाल से बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) की डिग्री पूरी की। इंजीनियरिंग के दौरान ही उनका रुझान प्रशासनिक सेवाओं की ओर बढ़ा। उन्होंने इंदौर में रहकर MPPSC की तैयारी शुरू कर दी।

साल 2022 में दूसरी कोशिश में ही उन्हें वाणिज्यिक कर निरीक्षक का पद मिला। नौकरी के साथ पढ़ाई का संतुलन बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी। अंततः चौथे प्रयास में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर टॉप रैंक हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *