Chambalkichugli.com

Gold Price Today: दिवाली से एक हफ्ते पहले सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानें आपके शहर का भाव

Gold Price Today

Gold Price Today: दिवाली से एक हफ्ते पहले सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी दोनों के भाव में उछाल आया है। खासकर चांदी ने अब तक के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी फेस्टिव सीजन और मांग बढ़ने के कारण है।

आज सुबह 9.25 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,786 रुपये बढ़कर 1,23,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी में 4,750 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोने की कीमत: 

सुबह 9.37 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 1,23,195 रुपये था। इसमें 1,831 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। सोने ने अब तक 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,23,680 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

चांदी की कीमत:

सुबह 9.39 बजे 1 किलो चांदी का भाव 1,51,060 रुपये था। इसमें 4,594 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई।

आपके शहर में सोने और चांदी का भाव: 

आपके शहर में सोने और चांदी (Gold Price Today) के दाम इस प्रकार हैं। पटना में 10 ग्राम सोने का भाव 1,23,090 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 1,51,180 रुपये है। जयपुर में सोने का भाव 1,23,140 रुपये और चांदी की कीमत 1,51,240 रुपये है। कानपुर में सोने का भाव 1,23,180 रुपये और चांदी की कीमत 1,51,300 रुपये पहुंच गई है। लखनऊ में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,190 रुपये और चांदी 1,51,420 रुपये पर कारोबार कर रही है।

भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,290 रुपये और चांदी 1,51,540 रुपये प्रति किलो है। चंडीगढ़ में सोने का भाव 1,23,190 रुपये और चांदी 1,51,190 रुपये है, जबकि रायपुर में सोने का भाव 1,23,110 रुपये और चांदी की कीमत 1,51,320 रुपये दर्ज की गई है।

READ MORE : एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *