Chambalkichugli.com

Gwalior Crime News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल, फर्जी आईडी से वायरल की तस्वीरें

MP News

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट डाल दिए। शिकायत के बाद हजीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत

फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई बातचीत

हजीरा क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने बताया कि जुलाई में ‘raviarya 4417’ आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद आरोपी रवि आर्य से उसकी चैटिंग शुरू हुई। कुछ दिनों बाद उसने महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोपी मिलने का दबाव बनाने लगा, जिस पर महिला ने साफ इनकार कर उसे ब्लॉक कर दिया।

16 नवंबर को महिला ने पाया कि इस बार ‘raviarya 3050’ नाम से नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना है। इस पर उसकी दो तस्वीरें अश्लील कैप्शन के साथ पोस्ट की गई थीं। महिला ने तुरंत इनका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया।

Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

“जानबूझकर किया है, जो करना है कर लो”

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने खुद फोन कर बताया कि उसने जानबूझकर फर्जी आईडी बनाकर यह पोस्ट डाली है। इसके बाद महिला के नंबर पर अनजान कॉल आने लगे जिससे वह और डरी और परेशान हो गई।

साइबर टीम कर रही जांच

शिकायत मिलने पर हजीरा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और साइबर सेल की मदद से जांच तेजी से की जा रही है।

Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *